Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Movie Ramsetu : रामलला के दरबार में अभिनेता अक्षय और जैकलीन, सीएम योगी से भी मिले

Movie Ramsetu : रामलला के दरबार में अभिनेता अक्षय और जैकलीन, सीएम योगी से भी मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रामनगरी अयोध्या में अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म राम सेतु की स्टार कास्ट के साथ पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में फिल्म के मुहूर्त की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। सीएम योगी से मुलाकात उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भारूचा और फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म राम सेतू का मुहूर्त शाॅट भी फिल्माया। मुहूर्त शाट भी फिल्माया गया दरअसल, सामाजिक विषयों पर फिल्म बनाने वाले अक्षय कुमार अब अपनी फिल्म रामसेतू को बनाने में जुट गए हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने रामलला के दरबाज में पूजन किया। इस मौके पर मंदिर के महंत और पूजारी मौजूद रहे। पूजा के दौरान अभिनेत्रियां भी मौजूद रहीं। इससे पहले राम की पैड़ी पर अभिनेता का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया। दरअसल, वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस कारण पुल...
Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिले में डटी जांच टीमों की रिपोर्ट पर खनिज विभाग की सचिव डा. रोशन जैकब (IAS) ने बेहद सख्त कार्रवाई की है। बताते चलें कि जिले में अवैध खनन की जांच को पिछले तीन दिन से तीन टीमें डेरा डाले हुए हैं। आज गुरुवार को उस वक्त खनिज सचिव रोशन जैकब के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई खदानों पर अवैध खनन मिलने पर पट्टे निरस्त करने और संचालकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं और कारोबारियों में दोनों में खलबली मची हुई है। जिले में कुछ जगहों पर चलने वाला अवैध खनन बंद कर दिया गया है। कई पट्टा धारकों की कंपनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड इतना ही नहीं खदान संचालकों से अवैध खनन के बदले राजस्व की भी वसूली की जाएगी। कई कंपनियों को ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाली कंपनी के ...
लखनऊ STF का कानपुर में बड़ा खुलासा, उड़ीसा से आया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ STF का कानपुर में बड़ा खुलासा, उड़ीसा से आया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देशों पर लखनऊ एसटीएफ (STF) की टीम ने गुरुवार को कानपुर में बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। उड़ीसा से लाए गए लाखों रुपए के गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। शहर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। वहां लाखों की कीमत वाले एक कुंटल 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को पकड़ा। तीनों तस्कर अंतरराज्यीय तस्कर हैं। इस गांजे को कानपुर व आसपास के जिलों में खपाने की तैयारी में लेकर आए थे। इससे पहले ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। ओडीएफ पुल पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम में एएसपी राजेश सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे। टीम ने सराहनी काम किया। पुलिस ने तस्करों के गिरोह के सरगना और सदस्यों को दबोचा। पकड़े गए तस्को...
Breaking News : मुंबई में गायक अमित कुमार के घर चोरी कर भागा युवक बांदा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस आई..

Breaking News : मुंबई में गायक अमित कुमार के घर चोरी कर भागा युवक बांदा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस आई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के घर से चोरी करके भागे युवक को बांदा जीआरपी ने ट्रेन से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को जीआरपी ने रेलवे मजिस्ट्रेट प्रेम बहादुर सिंह के सामने पेश किया। वहां से मुंबई पुलिस ने उसकी रिमांड ली है। बताते हैं कि आरोपी युवक बीते 8 साल से गायक अमित कुमार के घर पर रहकर काम कर रहा था। चोरी की रिपोर्ट गायक अमित की बेटी वृंदा की ओर से मुंबई के थाना शांताकुंज में दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक बांदा का रहने वाला है। वह घर आ रहा था। उसे स्टेशन पर ही जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मुंबई पुलिस रिमांड पर लेने पहुंची है। हालांकि, रिमांड नहीं मिली है। तुलसी एक्स. से बांदा आ रहा था आरोपी इसके बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ली। वह ट्रेन में झांसी के आसपास मिली। फिर मुंबई पुलिस ने बांदा जीआरपी से संपर्क किया। इसके ब...
रामसेतू के मुहूर्त शाॅट को लखनऊ पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, Actress जैकलीन व नुसरत भी..

रामसेतू के मुहूर्त शाॅट को लखनऊ पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, Actress जैकलीन व नुसरत भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म राम सेतु के मुहूर्त शाॅट को फिल्माने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यह मुहूर्त शाट अयोध्या में फिल्माया जाना है, वहां जाने के लिए अक्षय गुरुवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान से उतरे। विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज तथा नुसरत भारूचा के साथ-साथ फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। लखनऊ से सभी लोग श्री राम की नगरी अयोध्या रवाना हो गए। कार्यक्रम के तहत अयोध्या में अभिनेता अक्षय श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल और ट्रस्टी अनिल मिश्र से मिलेंगे। आयोध्या में होगा मुहूर्त शाॅट वहां लगभग 15 मिनट मुलाकात के साथ राम मंदिर निर्माण और रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले निर्माण पर बातचीत करेंगे। इ...
Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण जारी, पढ़िए पूरी सूची..

Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण जारी, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : जिला पंचायत के लिए शासन ने नई आरक्षण सूची जारी कर दी है। नई सूची में प्रदेश के 6 जिलों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 10 जिले आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह ओबीसी महिला के लिए 7 जिले आरक्षित हुए हैं। वहीं ओबीसी के लिए 13 जिले आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह 12 जिले महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 27 जिलों में कोई आरक्षण नहीं है। इसके साथ ही जिलों में पंचायत चुुनाव को सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नए सिरे से उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर में जिलेवार आरक्षण व्यवस्था अनुसूचित जाति महिला के लिए 6 जिले आरक्षित शामली, बागपत, कौशांबी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई। अनुसूचित जाति के लिए 10 जिले आरक्षित कानपुर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन , बाराबंकी, खीरी, रायबरेली और मिर्जापुर। ओबीसी महिला के लिए 7 जिले ...
खास खबर : CM योगी की सख्ती से बांदा RTO और खनिज अफसरों के रंग-ढंग दोनों बदले, जिले में 3 टीमें..

खास खबर : CM योगी की सख्ती से बांदा RTO और खनिज अफसरों के रंग-ढंग दोनों बदले, जिले में 3 टीमें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे का बांदा मंडल मुख्यालय पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, बांदा जिले में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतें मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान में भी पहुंचीं। बताते हैं कि सीएम योगी ने लखनऊ पहुंचकर उच्चाधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उनको जांच के निर्देश दिए। सीएम के सख्त तेवर से शासन में हड़कंप मच गया। तीन टीमें गठित करके बांदा भेजी गई हैं। बताते चलें कि 'समरनीति न्यूज' लगातार बांदा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मुद्दे उठाता रहा है। CM के लौटते ही बांदा पहुंचीं टीमें अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि खनिज विभाग झांसी के ज्वाइंट डायरेक्टर नवीन दास, प्रयागराज की अंजली सिंह और लखनऊ के डीपी यादव के नेतृत्व में बांदा में इस वक्त तीन टीमें मौजूद हैं। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य शामिल हैं। अब यह टीमे...
Actress ने हनीट्रैप में फंसाकर वेब सीरीज मेकर से लाखों लूटे, बायफ्रेंड समेत 4 पर FIR

Actress ने हनीट्रैप में फंसाकर वेब सीरीज मेकर से लाखों लूटे, बायफ्रेंड समेत 4 पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक वेब सीरीज की एक्ट्रेस ने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर फिल्म मेकर से लाखों रुपए की नगदी लूट ली। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक्ट्रेस और उसके तीन साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। घटना बीती 10 मार्च की बताई जा रही है। थाना पंतनगर पुलिस के पास यह मामला है। मामला 1.6 लाख रुपए की लूट का है। वेब सीरीज मेकर विक्टिम से उनके एक परिचित ने बताया था कि एक्ट्रेस उनकी वेबसीरीज में काम करना चाहती है। इसके बाद यह मामला हो गया। 6 मार्च को आडिशन के बाद हुए थे इंटीमेट दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टिम नाम के फिल्म मेकर ने एक्ट्रेस को 6 मार्च को ऑडिशन के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों इंटिमेट हो गए थे। ये भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला डा...
बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय एक 17 साल की लड़की गहरे पानी में चली गई। इसके बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। साथ में मौजूद दो बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगो को बुलाया। इसके बाद मल्लाहों ने किसी तरह जाल डालकर लड़की को निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 11वीं की छात्रा थी मृतका पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मरका के रहने वाले कमल कुमार की बेटी कामिनी (17) आज बुधवार को यमुना नदी में नहाने गई थी। उसके साथ परिवार के दो बच्चे भी थे। बताते हैं कि नहाते समय कामिनी गहरे पानी में चली गई। इसके बाद वह नदी में डूब गई। दोनों बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मल्लाहों ने जाल डालकर लड़की को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत...
Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के कई जिलों में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आधी रात से ब्लाक प्रमुखों के अधिकारी सीज हो जाएंगे। इसी क्रम में अगर बांदा जिले की बात करें तो कुल 8 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों में से 6 के अधिकारी आज रात से सीज हो रहे हैं। वहीं दो ब्लाक प्रमुख ऐसे हैं जिनके कार्यकाल 18 मई तक रहेंगे। बबेरू-जसपुरा के प्रमुख 18 मई तक करेंगे कार्य दरअसल, बांदा के नरैनी, बड़ोखबर, कमासिन, बिसंडा, महुआ और तिंदवारी समेत छह ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल आज रात पूरा हो रहा है। इसलिए इनके ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज आधी रात से सीज हो जाएंगे। वहीं दो ब्लाक, बबेरू और जसपुरा के प्रमुखों का कार्यकाल 18 मई को पूरा होगा। ये अपने पदों पर बने रहेंगे। बाकी जिन 6 ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहां आज रात से प्रशासन के तौर प...