Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दीपावली पर बांटीं मिठाइयां, यह शुभकामना संदेश..

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दीपावली पर बांटीं मिठाइयां, यह शुभकामना संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी बांदावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई और जलपान के थैले बांटे। सदर विधायक ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। सभी के लिए की यह कामना ऐसे में हम सभी को अपनों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। सभी को आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाना चाहिए। सदर विधायक ने कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि खुशियों का यह त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाए। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती सरिता द्विवेदी भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें: जनसेवा: बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ई-रिक्शा चालकों को बांटे कंबल-जैकेट  https://samarneetinews.com/banda-mla-prakashdwivedi-inaugurated-and-performed-bhoomipujan-for-projects-worth-crores/...
यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..

यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद एक और अधिकारी ने इस्तीफा दिया है। उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन शासन से मंजूर हो गया है। इस्तीफा देने वाली यह अधिकारी राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज हैं। प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में इस समय महिला पीसीएस अधिकारी अनुपम सरोज चर्चा में छाई हुई हैं। सभी उनकी अगली रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सीतापुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद अनुपम सरोज के राजनीति में आने की जोरशोर से चर्चाएं तेज हैं। इसकी वजह है कि वह राजनीतिक परिवार से आती हैं। दरअसल, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। वह सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। सपा सांसद की बेटी हैं अनुपम सरोज उनके पति अनुराग अनुराग भदौरिया सपा के प्रवक्ता हैं। यही सब वजहें हैं कि अनुपम सरोज के राजनीति में आने की चर्चाएं तेजी स...
बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, यह अपील..

बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, यह अपील..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी विधानसभा-232 के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह ने तिंदवारी समेत सभी बांदावासियों को दीपावली-2026 की हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। प्रेम, भाईचारे और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील उन्होंने सभी से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि खुशियों का यह त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली https://samarneetinews.com/political-temperature-rises-in-tindwari-over-former-mla-daljitsinghs-wall-painting/ https://samarne...
बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत

बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में आज शनिवार रात लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बांदा-टांडा हाइवे पर गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया। बेकाबू डंपर एक बाइक को टक्कर मारते हुए बक्सा-फर्नीचर की दुकान में घुस गया। इससे दुकान में काम कर रहे कारीगर और बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की गई जान जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक सवार सिकंदरपुर निवासी अजीम (40) को टक्कर मार दी। इसके बाद राम  प्रसाद प्रजापति की दुकान में घुस गया। वहां कारीगर कमरुद्दीन (45) निवासी इकारी गांव (फतेहपुर) बुरी तरह से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण? बाद में  बाइक सवार और कारीगर दोनों की मौत हो गई। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप पटेल का कहना है कि डंपर बेकाबू होकर दुकान में घुस गया। डंपर ...
बांदा: प्रवीण सिंह की पहल, दिवाली किट पाकर खिले गरीबों के चेहरे

बांदा: प्रवीण सिंह की पहल, दिवाली किट पाकर खिले गरीबों के चेहरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने गरीबों को दिवाली पर मिठाई-पटाखे व पूजा सामग्री की किट (गिफ्ट पैक) का वितरण कराया। युवा नेता ने हजारों की संख्या में किट बांटकर गरीबों के बीच इस पावन पर्व की खुशियां बांटी। बताया जाता है कि लगभग 20 हजार लोगों के बीच दीवाली किट का वितरण कराया गया है। शहर में कई जगहों पर वितरण बांदा शहर में झील का पुरवा, जरैली कोठी, मुक्तिधाम, खुटला, मरही माता व चमरोड़ी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में दिवाली किट का वितरण हुआ। इस अवसर पर बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि दिवाली की असली खुशी तभी हैं जब हमारे आसपास के लोग भी खुशियों में सहभागी हों। ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले! किट वितरण कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन, श्याम बाबू पाल, चंद्रभान शुक्ला, हिमांशु सि...
बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसकी वजह पूरे क्षेत्र में उनकी जबरदस्त सक्रियता और वाॅलपेंटिंग है। सियासी गलियारों में लोगों के बीच दलजीत सिंह इस समय बेहद चर्चा में हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं। वैसे भी बांदा में 2027 के चुनावों को लेकर राजनीतिक पूरी तरह से गरमाई हुई है। कद्दावर नेता माने जाते हैं दलजीत सिंह बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दलजीत सिंह की क्षेत्र में सक्रियता सियासी तापमान बढ़ा रही है। दरअसल, पूरे तिंदवारी क्षेत्र में पूर्व विधायक की वाॅल पेंटिंग काफी सुर्खियों में हैं। क्षत्रिय बाहुल्य तिंदवारी विधानसभा से दलजीत सिंह 2012 में विधायक रह चुके हैं। वह क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी! दरअसल, दलजीत...
बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह का मुफ्त नेत्र शिविर- चित्रकूट भेजे गए मरीज

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह का मुफ्त नेत्र शिविर- चित्रकूट भेजे गए मरीज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी क्षेत्र में कानाखेड़ा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर पूर्व विधायक दलजीत सिंह की ओर से आयोजित किया गया। आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए मरीज शिविर में सैकड़ों लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही निःशुल्क चश्में भी वितरित किए गए। इतना ही नहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भी भेजा गया। ये भी पढ़ें: बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान  https://samarneetinews.com/political-temperature-rises-in-tindwari-over-former-mla-daljitsinghs-wall-painting/  ...
बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?

बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग सिंडीकेट का बड़ा खेल यूपी-एमपी बाॅर्डर पर चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की मध्य प्रदेश से यूपी में एंट्री हो रही है। इससे यूपी सरकार को कई तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। सरकार को राजस्व का भारी घाटा हो रहा है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग एंट्री पर लगाम नहीं कसी जा सकी। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में रोज एमपी से सैकड़ों खनन के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री हो रही है। बिना बड़े संरक्षण के संभव नहीं यह बड़ा खेल दरअसल, बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का बाॅर्डर पड़ता है। इन क्षेत्रों से दिन ढलते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की एंट्री धड़ल्ले से शुरू हो जाती है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के दलाल जावेद और हिमांशू जैसे नाम पूरे सिस्टम पर भारी...
UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादला सूची के अनुसार, भवानी सिंह खंगारौत को अब गन्ना आयुक्त बना दिया गया है। वहीं मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश? https://samarneetinews.com/up-police-leave-cancelled-dgp-order/  ...
बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच

बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में नुनिया मोहला मोहल्ले के निवासी लापता 13 साल के मासूम अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आज तूल पकड़ गया। मृतक बालक के परिजनों व पड़ोसियों ने शव को बलखंडीनाका पुलिस चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। ये लोग मृतक बालक की मौत की निष्पक्ष और सही जांच की मांग कर रहे थे। लोग बोले, बालक की हुई हत्या! लोगों का कहना था कि बालक की हत्या की गई है। दरअसल, बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन लापता रहने के बाद उसका शव मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी! जाम लगने से चौकी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात...