Saturday, June 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, जाम और नारेबाजी

बांदा में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, जाम और नारेबाजी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
खराब रिजल्ट पर भड़के छात्र-छात्राएं, कहा जीरो-जीरो नंबर देकर की धांधली  समरनीति न्यूज, बांदाः  बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के इस बार आए रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र-छात्राओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड के कई जिलों में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जाम भी लगाया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पुनर्मूल्यांकन की मांग भी उठाई है। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई  बांदा में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना था कि 80 से 90 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। कई को जीरो-जीरो नंबर मिले हैं जो नहीं हो सकता। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी ने कापियां जांचने में धांधली की है। बांदा में आज जेएन कालेज के छात्र-छात्र...
बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

Breaking News, Today's Top four News, भारत
समरनीति नीति न्यूज, नई दिल्लीः अपनी पार्टी के अभियान संपर्क फार समर्थन के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बाबा रामदेव से मुलाकात की। मुलाकात काफी गर्मजोशीभरी रही। इस दौरान बाबा ने शाह का स्वागत किया और उनको हाथों-हाथ लिया। इस मुकालात को 2019 के लोकसभा के चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, शाह 50 ऐसे बड़े लोगों से मिलकर चार साल में सरकार द्वारा किए कामों की जानकारी देंगे। बाबा रामदेव से मुलाकात के दौरान अमित शाह ने कहा कि बाबा जी से मिलने से लगता है कि करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। क्योंकि बाबा की पहुंचे करोड़ों लोगों तक है। यह मुलाकात रामदेव के फार्महाउस पर हुई।...
बुंदेलखंड समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में फिर करवट बदल सकता है मौसम

बुंदेलखंड समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में फिर करवट बदल सकता है मौसम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। अगले दो दिन में मौसम फिर करवट बदल सकता है। इतना ही नहीं सूबे के 13 जिलों में इसका साफ असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  इस दौरान उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश, आंधी, गरज के साथ बूंदा-बांदी पड़ सकती है। इन 13 जिलों में बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत और सहारनपुर, हरदोई, शामिल हैं।...
शहनाई से पहले शहादत, फतेहपुर का सपूत शहीद

शहनाई से पहले शहादत, फतेहपुर का सपूत शहीद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः  जिले के सपूत की शहनाई से पहले शहादत हो गई। पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन कर गोलीबारी की। इस दौरान गोली लगने से फतेहपुर जिले के रहने वाले विजय पांडे (27) शहीद हो गए। थाना चांदपुर के सढ़िगवां गांव के रहने वाले विजय पांडे बीएसएफ में 33वीं वाहिनी में तैनात थे। उनके पिता राजू पांडे किसान हैं। बीएसएफ में जम्मूकश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात थे फतेहपुर के चांदपुर क्षेत्र के सढ़िगवां निवासी शहीद विजय  परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को बीएसएफ हेडक्वार्टर से आए फोन से उनको जानकारी हुई कि उनका लाल अब नहीं रहा। वह देश के लिए शहीद हो गया है। पता चलते ही परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग भी अपना दुख-दर्द छिपा नहीं सके। आसपास शादी की तैयारियों को लेकर खुशी वाला माहौल था। 15 जून को तिलक और 20 जून को जानी थी बारात परिवार के लोगों ने बताया कि परिवार में इस समय खुशिय...
सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
ट्विटर पर समुदाय विशेष के बारे में कमेंट्स किया, जवाब देने वाले को भी अभद्र शब्द कहे  समरनीति न्यूज, कानपुरः  कानपुर के बाबूपुरवा थाने में तैनात एक सिपाही ने ट्वीटर पर ऐसा कमेंट्स डाला कि मामला तूल पकड़ गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि खुद उच्चाधिकारियों को मामले का संज्ञान लेना पड़ा। सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ सीओ को जांच सौंप दी गई है।बताया जाता है कि नई दिल्ली के रहने वाले अंकित सक्सेना की हत्या उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने की थी। उसकी प्रेमिका दूसरे समुदाय की थी। इस संबंध में एक पोस्ट पर बाबूपुरवा थाने में तैनात सिपाही अरविंद सिंह परिहार ने समुदाय विशेष के खिलाफ कमेंट्स कर दिया। एक यूजर ने स्क्रीनशार्ट खींचकर सीएम, डीजीपी और कानपुर पुलिस को कर दिया ट्वीट  इसके जवाब में शाहिद अंसारी नाम के व्यक्ति ने कमेंट्स किया तो सिपाही ने उसके खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। श...
सीएम योगी ने दीं भदोही को कई सौगात, सपा-बसपा पर बरसे

सीएम योगी ने दीं भदोही को कई सौगात, सपा-बसपा पर बरसे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊः  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दौरे पर भदौही पहुंचे। यहां उन्होंने भदौही को कई सौंगात दीं। इतना ही नहीं वे सपा और बसपा पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा और सपा दोनों ही मतलबपरस्त हैं। बसपा ने दलितों को सिर्फ लूटा है उनका कोई भला नहीं किया है। वहीं सपा सरकार सिर्फ एक जाति विशेष के लिए काम करती है। सपा सरकार में होने वाली भर्तियां में भी जाति विशेष के लोगों को प्रमुखता मिलती है। सपा और बसपा पर दलित और जाति विशेष मुद्दे को लेकर बरसे सीएम योगी  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है बल्कि बिना किसी पक्षपात के सभी का विकास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को 55 साल में क्या दिया। जबकि भाजपा के चार साल के शासन में देश की दिशा और दशा काफी बदल गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी ...
अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : मोहब्बत भी ऐसी चीज है कि जो न जाने क्या-क्या गुल खुला देती है। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक अजब मोहब्बत  का मामला सुर्खियों में आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पांच बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दिया। पहले वाला पति युवती से गुजारिश करता रहा, लेकिन मोहब्बत में इस कदर पागल थी कि उसका दिल नहीं पसीजा। चार घंटे मनाए के बाद भी वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। एक साल पहले भागी थी प्रेमी संग, पहले पति के कहने पर पुलिस पकड़ लाई थाने  उसने बच्चों की बजाए प्रेमी को ही चुना। पिसावां क्षेत्र के बरगावां निवासी राम अवतार की पत्नी बीना 1 वर्ष पूर्व पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तबसे राम अवतार बच्चों को अकेले पाल रहा है। शनिवार को राम अवतार को पता चला कि उसकी पत्नी बीना क्षेत्र के ही बहादुरनगर गांव में अपने प्रे...

सीतापुर में फिर अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने चार मासूमों को बनाया निशाना

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः  सिधौली थाना क्षेत्र में रविवार को कुत्ते के हमले से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जुधौरा गांव निवासी नितिन (8) अपने साथी अभिषेक (9) के साथ सुबह खेतों की ओर शौच गया था। अचानक एक कुत्ते ने पीछे से नितिन पर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ता अभिषेक पर झपटा। बच्चों को ज्यादा शिकार बना रहे हैं कुत्ते, विभाग पकड़ने में नाकाम  इस पर अभिषेक ने नहर में कूदकर जान बचाई। इसके बाद कुत्ते ने पुन: नितिन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े। तब कुत्ता भाग गया। परिजनों ने उसे सिधौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तालगांव क्षेत्र में हुसैनपुर निवासी मुर्शीद अहमद की पुत्री मुस्कान (10) व पुत्र जीशान (7) गांव के पास बाग में बकरियां चरा रहे थे। आधा दर्जन कुत्तों के झुंड ने हमला बोला। इस पर बच्चे शोर मचाते हुए भाग। इस दौरान ...
कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : वन रेंज लहरपुर के भवानीपुर गांव के आप-पास खेतों में मृत सियार के अवशेष मिलने से इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवशेष देखे और तेंदुआ के क्षेत्र से चले जाने की बात कही है। हालांकि तेंदुआ की मौजूदगी की संभावनाओं से भवानीपुर व माखूबेहड़ समेत कई गांवों के लोग दहशत में हैं। दो दिनों में भावनीपुर गांव के आसपास कई मृत सियारों के अवशेष मिले  बीते दो दिनों में भवानीपुर गांव के इलाके के खेतों में कई जगहों पर मृत सियारों के अवशेष मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में अभी भी तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि सियार काे मारकर तेंदुआ खा गया होगा। भवानीपुर गांव के सुरेश, इतवारी व माखूबेहड़ के शंभू के खेतों में सियार के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने अवशेष देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनवि...
बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर में लेटा था युवक, सुबह रेल पटरी पर मिली लाश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर के परशुराम तालाब निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक रात में घर में लेटा था और सुबह पटरी पर शव मिला। परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था। इसलिए घटना हत्या है या दुर्घटना, इस बारे में वे लोग कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिवार के लोगों ने किसी से विवाद जैसी बात से किया इंकार, छानबीन में जुटी पुलिस  बताते हैं कि शहर के परशुराम तालाब इलाके में रहने वाला तैफूल उर्फ सोनू (30) पेंटिंग का काम करता था। आजकल उसके घर में छपाई का काम चल रहा था। बीती शाम वह मजदूरों के जाने के बाद खाना खाकर घर में ही लेट गया था। रात में पत्नी रूबिना ने देखा तो वह वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछने के बाद रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। तलाश करने पर ...