Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

बांदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
शहर के झील का पुरवा इलाके में हुई घटना, पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया कब्जे में, चालक फरार  समरनीति न्यूज, बांदाः  शहर और आसपास इलाकों में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रेक्टर काल बनकर दौड़ते देखे जा सकते हैं। आम लोगों की जान पर बन आई है लेकिन कोतवाली और पुलिस चौकियों के सामने से फर्राटा भरने के बावजूद पुलिस इनपर कार्रवाई नहीं कर रही है। यही वजह है कि आए दिन कोई न कोई हादसा हो जाता है। शनिवार को झील का पुरवा में ऐसी ही घटना हुई। झील का पुरवा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर से सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को टक्कर लगने से बची। बाइक सवार राजवीर, निवासी टिकरी मोदहा तथा सोनू निवासी अछरोड किसी तरह बच गए। लेकिन ट्रेक्टर सड़क किनारे छोटेलाल के घर में जा घुसा। गनीमत रही कि वहां परिवार का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ट्रेक्टर चा...
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में 8/9 जून की रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। इनमें दो गोली लगने से और एक गिरकर घायल हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सीतापुर ने एक प्रेसवार्ता भी की है। लखीमपुर के मितौली क्षेत्र के बंजारनपुरवा का  रहने वाला था मुठभेड़ में मारा गया बदमाश   एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया है कि बीता रात इमलिया थाना पुलिस थाने की सीमा पर ग्राम रोहिला के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से बड़ा गांव की ओर से आ रहे 3 लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल रोकने की बजाय तीनों पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। बदमाश वहां से मुंशीगंज की ओर भागे। इसकी सूचना इमलिया थानाध्यक्ष ने वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ...
बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी

बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
महोबा की रहने वाली थी 18 साल की वंदना, बांदा में कर रही थी एएनएम का कोर्स   समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात शहर के व्यस्तम इलाके में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज से मुहल्ले वालों को मुहल्ले वालों को पता चला तो भागकर बाहर आए। लेकिन वहां कोई नहीं था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रात में ही एसपी शालिनी ने भी मौका मुआयना किया। बताते हैं कि महोबा जिले के समदनगर निवासी राजेश कुमार की बेटी वंदना (18) बांदा में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वह शहर के मुहल्ला कटरा में बनवारी लाल शुक्ला के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। बताया जाता है कि बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात युवक ने कमरे में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली सीने में लगने के साथ ही युवती वहीं गि...
कौशांबी में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

कौशांबी में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कौंशाबीः कौंशाबी जिले में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गई लाश बरामद, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी करने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफी कराई गई है। आसपास के हालात की भी छानबीन की गई है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर डाला गया है ताकि शव की पहचान न हो सके।...
लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

लखऩऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, आलमबाग में सरकारी आवास में मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखऩऊः राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सब इंस्पेक्टर रामरतन वर्मा का शव आलमबाग स्थित सरकारी कालोनी में मिला है। बताया जाता है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास ही दो नाली एक लाइसेंसी बंदूर भी रखी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सब इंस्पेक्टर इस वक्त 100 हरदोई में तैनात थे। पुलिस और फारेंसिक फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हांलाकि पुलिस मामले में आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है।...
सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

Breaking News, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत। बताया जाता है कि दोनों ने विधायक सेंगर से मिलकर हाल-चाल जाना। बताया जाता है कि इस दौरान भाजपा सांसद और विधायक करीब 40 मिनट तक अंदर रहे। वहां क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।...
बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा-चिल्ला मार्ग पर अतरहट गांव की घटना, बाल-बाल बचा परिवार  समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय से चिल्ला जाने वाले मार्ग पर अतरहट गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक घर में घुस गया। इससे दो बच्चे भी घायल हो गए। बताते हैं कि आठ डाला ट्रक तेज रफ्तार से आठ डाला ट्रक चिल्ला से बांदा की ओर जा रहा था। रास्ते में अतरहट के जयराम यादव के घर की दीवार तोड़ते हुए उसमें घुस गया। घर के बाहर मौजूद जयराम की बेटी निशा (13) तथा बेटा अजय (11) भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के समय गृहस्वामी भी पास में अपनी साइकिल ठीक करने की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के चालक को हिरासत में लिया  लोगों ने किसी तरह भागकर बच्चों को बचाया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि ग...
ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में सुबह मार्निंग वाक पर निकले एक ही परिवार के छह सदस्यों को अनियंत्रित बुलेरों ने मारी टक्कर। तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना थाना मड़ावर के डाक बंगला के सामने की बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललितपुर के थाना मड़ावरा में स्थानीय कस्बा निवासी सपा नेता गौर शंकर सोनी के चाचा नत्थुराम (55) अपनी पत्नी चंदा (50) और नाती अंकुर के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। उनके साथ उनके भाई कमलेश सोनी की पुत्री निक्की (15), राधिका (11), पुत्र राज (11) भी थे। ये लोग सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर से निकले थे। घूमकर करीब 6 बजे सुबह वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो गाड़ी ने डाक बंगला के पास सभी को रौंद डाला। इससे नत्थुराम और उनकी पत्नी समेत नाती अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ...

उन्नाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, औरेया का रहने वाला बताया जा रहा मरने वाला

Breaking News
समरनीति न्यूज, उन्नावः उन्नाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, औरेया का रहने वाला बताया जा रहा मृतक।

सीएम योगी आज लखीमपुर में करेंगे 102 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Breaking News
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः सीएम योगी आज लखीमपुर में  102 करोड़ की 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिले को मिलेगा नया एआरटीओ और होमगार्ड दफ्तर। साथ ही 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के बनने की शुरूआत भी होगी।