Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बीटेक छात्र ने वार्डन पर लगाया कुकर्म का आरोप..

बीटेक छात्र ने वार्डन पर लगाया कुकर्म का आरोप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले के थाना मोदिनगर क्षेत्र में एक बीटेक छात्र के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह छात्र एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसका आरोप हास्टल के वार्डन पर है। इसकी जानकारी होने पर हास्टल के बाकी छात्रों ने वार्डन को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। पिटाई के बाद छात्रों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पुलिस रिपोर्ट लिखकर आरोपी को जेल भेज रही है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने वार्डन को किया गिरफ्तार   जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद): क्षेत्र के एक नामी शिक्षण संस्थान में हॉस्टल के वार्डन ने बीटेक के छात्र को कमरे में ले जाकर उससे कुकर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने या किसी से बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वार्डन की करतूत से नाराज छात्रों ने शिक...
अपडेटः आईपीएस सुरेंद्र दास ने गुगल पर सर्च के बाद चुनी थी ‘सल्फास’, अब मौत से जंग जारी..

अपडेटः आईपीएस सुरेंद्र दास ने गुगल पर सर्च के बाद चुनी थी ‘सल्फास’, अब मौत से जंग जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः तनाव और पारिवारिक झगड़े इंसान को किस कदर तोड़ देते हैं, इसका उदारण कानपुर में आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा सुसाइड के प्रयास की घटना से मिलता है। इस मामले से पर्त दर पर्त हो रहे खुलासे से चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। एक आईपीएस अधिकारी द्वारा जान देने का प्रयास करने की मामला कोई एक या दो दिन के तनाव का परिणाम नहीं था बल्कि पिछले लगभग 1 माह से वह भारी तनाव से गुजर रहे थे। उनके द्वारा सुसाइड करने के आसान तरीके गुगल पर सर्च किए गए थे। हाथ काटने और फांसी लगाने के तरीकों को छोड़कर उन्होंने सल्फास खाकर जान देने को ज्यादा आसान माना। गुगल पर कई दिन से सर्च कर रहे थे सुसाइड के तरीके, तब सल्फास चुनी  आईपीएस अधिकारी के तनाव का कारण उनका और उनकी डाक्टर पत्नी रवीना सिंह के बीच होने वाला झगड़ा था। बताया जाता है कि झगड़े को लेकर पुलिस अधिकारी सुरेंद्र दास इतन...
..जब एक साथ 4 मासूमों की उठीं अर्थियां, हर किसी के छलके आंसू

..जब एक साथ 4 मासूमों की उठीं अर्थियां, हर किसी के छलके आंसू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र के सेमरी गांव में बीते 24 घंटे के भीतर चार मासूमों की मौत हो गई। इनमें तीन की जहरीले कीड़े के काटने से व एक बच्चे की स्कूल जाते समय रास्ते में अचानक उठे पेट दर्द से मौत हो गई। बताते हैं कि धीरू ( 11 ) पुत्र रामचंद्र प्रजापति गुरुवार सुबह गांव में स्थित प्राइमरी  स्कूल पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में दर्द उठा। स्कूल जा कर बच्चे ने अपने टीचर को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द है। इसके बाद टीचर ने उसको घर वापस भेज दिया। तीन बच्चों की जहरीला कीड़ा काटने से और एक की स्कूल जाते समय पेट दर्द से हुई मौत   वहां से परिवार के लोग अपने बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को घर पर लाया गया। रोना-पीटना मचा हुआ था कि इसी दौरान गांव के ही राममिलन वर्मा के 12 वर्षी...
दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाई फांसी..

दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिंदगी में कुछ बनने की ठान चुकी एक बेटी, समाज और आसपास के चंद रिश्तेदारों के तानों से हार गई। वह इतनी आहत हुई कि मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा। मां-पिता और भाई के प्रति अपना प्यार भी जताया। साथ ही नौकरी न मिलने के तानों का भी जिक्र किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना कानपुर के बर्रा इलाके की है। नौकरी न मिलने से निराश थी, उपर से तानों ने भीतर से तोड़ दिया   बताया जाता है कि बर्रा थाना क्षेत्र के यादव मार्केट चौकी क्षेत्र में मिठाई की दुकान करने वाले राजेंद्र गुप्ता की बेटी आकांक्षा गुप्ता (26) बैंकिंग की तैयारी में जुटी थी। ग्रेजुएट बेटी की तैयारियों को लेकर माता-पिता को कोई संदेह नहीं था और वे बेटी का पूरा साथ दे रहे थे। कई बार बेटी ने बैंकिंग की प...
कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या

कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ही छात्रा से दो छात्रों के प्रेम संबंधों के बीच पनपी आपसी दुश्मनी में एक बेगुनाह छात्र बेमौत मारा गया। मामला कानपुर के किदवई नगर इलाके में कोचिंग मंडी का है। बताया जाता है कि बीती देर शाम बाइकों पर सवार दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने वहां एक कोचिंग से खींचकर एक छात्र को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामला एक ही छात्रा के दो छात्रों से प्रेमसंबंधों का था। कोचिंग में पढ़ती है लड़की, एक प्रेमी को दूसरे से मेलजोल की हुई थी जानकारी   अपनी प्रेमिका से दूसरे छात्र के मेलजोल से नाराज राज नाम का छात्र अपने साथियों के साथ मयंक नाम के छात्र को मारने पहुंचा था। उसके न मिलने पर  बीच में आए उसके दोस्त अंकित को पकड़कर जानवरों की तरह बीच सड़क पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिवार और आसपास के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी ...
समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसपी पूर्वी, आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा जहर खाने के मामले में गुरूवार सुबह तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महकमे के साथ-साथ उनको जानने वाले लोग भी काफी दुखी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सभी उनके अच्छे सौम्य स्वभाव की चर्चा करते सुने जा रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उधर, देर रात मुंबई से तीन एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम डा. प्रणव ओझा के नेतृत्व में अपने खास चिकित्सीय उपकरणों के साथ कानपुर पहुंची। यहां रिजेंसी अस्पताल में इस टीम ने काम भी शुरू कर दिया है। फारेंसिक टीम ने घर पर की सुरागगसी, 7 लाइन का सुसाइड नोट मिला    उधर, दूसरी ओर फारेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के सरकारी आवास पर पहुंचकर छानबीन की है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच क...
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे बढ़े परिवर्तन के सैंकड़ों हाथ..

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे बढ़े परिवर्तन के सैंकड़ों हाथ..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा गंगा कटरी के कई गांवों के बाढ़ पीड़ितों को गंगा बैराज रोड स्थित राहत शिविरों में 1000 लोगों को खाना और कपड़े  वितरित किया। परिवर्तन की टीम खाना और अन्य सामान लेकर पूरी तैयारियों के साथ वहां पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। गरीब बच्चों को खाना मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। परिवर्तन ने गंगा कटरी में बसे लोगों की मदद के लिए मदद का निर्णय लिया। सभी ने तय किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपना कैंप लगाकर प्रतिदिन 1000 लोगों को सुबह 7 बजे चाय-बिस्किट और दोपहर में खाना वितरण करेंगे। ये भी पढ़ेंः क्या आपने कभी try की है Hair Chain Accessories ताकि आने लोगों की मूलभूत जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके। बाढ़ से इन इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के घर पूरी तरह से डूब गए हैं। ...
जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस के आगे अश्लीलता की रासलीला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जब धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर हरदोई में मंगलवार रात जमकर अश्लीलता परोसी गई। अपने परिवार के साथ शहर के कई लोग वहां मौजूद था। लोगों को असहज करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने पहुंचे परिवार हुए शर्मिंदा   दरअसल, रेलवेगंज में ओवरब्रिज के नीचे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काफी कुछ किया गया था। लोगों के बीच काफी प्रचार-प्रसार भी हुआ। इसलिए लोग बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों-बूढ़ों के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे। लेकिन लोग उस वक्त दंग रह गए जब कार्यक्रम में कृष्ण लीला की जगह भद्दा नाच होने लगा। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश...
हत्या-आत्महत्या में उलझी दरोगा की सिपाही बेटी की मौत, संगीन आरोपों के बीच गार्ड आफ आनर

हत्या-आत्महत्या में उलझी दरोगा की सिपाही बेटी की मौत, संगीन आरोपों के बीच गार्ड आफ आनर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमासिन थाने में बीती शाम महिला सिपाही नीतू की कथित सुसाइड की घटना ने पूरे जिले के पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। पूरा मामला परिवार वालों के नीतू की हत्या के आरोपों को लेकर और भी गंभीर हो गया है। मरने वाली महिला सिपाही नीतू के पिता हरदोई जिले में खुद यूपी पुलिस ने दरोगा हैं जबकि उनके चाचा पीएएसी में हेडकांस्टेबल हैं। मां, शिक्षिका हैं। ऐसे में भरे-पूरे समृद्ध और पढ़े-लिखे परिवार की नीतू की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। नीतू के भाई और चाचा ने पोस्टमार्टम हाउस पर कमासिन थानेदार पर हत्या और अधिकारियों पर लीपा-पोती का आरोप लगाया है। इस बीच नीतू के शव का तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। लेकिन परिजनों का कहना था कि उनको बांदा में होने वाले पोस्टमार्टम पर बहुत यकीन नहीं है। हांलाकि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। प...
मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..

मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत हुआ। दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दरअसल, मेरठ से भागे प्रेमी युगल की कानपुर में तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत के पीछे की कहानी दिल दहला देने वाली है। दोनों की मौत पुलिस हिरासत में लड़की के पिता की मौजूदगी में हुई। दोनों ने पुलिस और पिता को चकमा देकर कानपुर स्टेशन पर जहर खाया और इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुजफ्फरनगर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने पकड़े जाने पर खाया जहर  बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर, मीरापुर निवासी रामपाल की बेटी बबिता (19) (दोनों नाम काल्पनिक) का अपने घर के पास रहने वाले आबिद पुत्र लतीफ नाम के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों पारिवारिक विरोध की आशंका के मद्देनजर बीती  30 अगस्त को घर से भाग निकले थे। लड़की के पिता की ओर से मामले में म...