Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

अब बीजेपी की पिच पर राजनीति के चौक्के-छक्के मारेंगे गौतम गंभीर..

अब बीजेपी की पिच पर राजनीति के चौक्के-छक्के मारेंगे गौतम गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। बीते काफी समय से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अब, इसकी पुष्टि होती दिख रही है। गौतम गंभीर जहां अपनी बेवाक बयान से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं शहीदों के मदद की वजह से भी उनकी खूब वाहवाही होती रही है। दरअसल, बीते काफी समय में गौतम गंभीर देश के राजनीतिक मुद्दे और माहौल पर खुले तौर पर अपने विचार रखे हैं। गंभीर के लगातार ऐसे ही बयान और ट्वीट के कारण चर्चाएं थीं कि वह राजनीति में आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आगे हैं गंभीर  वह हर बार सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं, देशभक्ति के मुद्दे पर खुलकर सामने आते हैं और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। गौतम गंभीर ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्...
जतिन ने ट्वीट कर साधे एक तीर से कई निशाने, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर ऐसे लगाया विराम..

जतिन ने ट्वीट कर साधे एक तीर से कई निशाने, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर ऐसे लगाया विराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने आज एक ट्वीट कर एक तीर से कई निशाने को साधा है। दरअसल राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के पीछे की वजह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से नाराजगी बतायी जा रही थी। फिलहाल उनके ट्वीट से बीजेपी में शामिल होने के सारे कयासों पर विराम लग गया है। तेज थीं जितिन के भाजपा में जाने की खबरें  कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आज ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा है कि अमित जी, बीजेपी4इंडिया के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है। कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे। आपके ...
बसपा ने नगीना, अमरोहा और बिजनौर समेत 11 सीटों के उम्मीदवारों का किया ऐलान

बसपा ने नगीना, अमरोहा और बिजनौर समेत 11 सीटों के उम्मीदवारों का किया ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः चुनावी सरगर्मी के बीच आज बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने 11 सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, जिनमें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी और आंवला शामिल है। उत्तर प्रदेश में बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो सपा 37। बसपा ने आज 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। बसपा ने आज सुबह अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की थी। स्टार प्रचारकों की सूची भी कर चुकी जारी   आज सुबह बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की थी। फिलहाल सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि बिजनौर से मलूक नागर बसपा की तरफ से ताल ठोंकते नजर आएंगे। वहीं मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब को मैदान में उतारा है तो फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह को। अमरोहा से इस बार बीएसपी ने कुंवर दानिश अली पर अपना दांव ...
लोकसभा अमेठीः पारंपरिक सीट पर ‘बहूरानी’ के चक्रव्यूह में राहुल, तो दांव पर मोदी की प्रतिष्ठा

लोकसभा अमेठीः पारंपरिक सीट पर ‘बहूरानी’ के चक्रव्यूह में राहुल, तो दांव पर मोदी की प्रतिष्ठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलीटिकल डेस्कः  भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की लिस्ट आने के बाद पूरे देश में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चूंकि मैदान में प्रत्याशी आ गए है तो कई जगह कांटे की टक्कर होती दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बनारस से ताल ठोकेंगे तो वहीं अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को स्मृतिइरानी टक्कर देंगी। भारतीय जनता पार्टी ने कल अपने 184 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 28 सीटों के भी प्रत्याशियों का नाम थे। इसमें कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर होने वाली है तो कुछ सीटों पर कोई खास मुकाबला नहीं दिख रहा। स्मृति ही नहीं मोदी भी रहे हैं अमेठी को लेकर सक्रिय   जहां तक अमेठी लोकसभा सीट की बात है तो राहुल के लिए इस पारंपरिक एवं पारिवारिक सीट को बचाना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मोदी लहर वाले 2014 के चुनाव में भी राहुल से हार का दर्द लिए क्षेत्र में लगातार...
राजनीति से आउट हुए आडवाणी तो कांग्रेस ने कसा तंज- कहा, अब सीट भी छीन ली

राजनीति से आउट हुए आडवाणी तो कांग्रेस ने कसा तंज- कहा, अब सीट भी छीन ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बीजेपी की पहली लिस्ट आ चुकी है। इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात को लेकर है वह है बीजेपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले लालकृष्ण आडवाणी को लेकर। गुजरात की गांधीनगर सीट से लगातार 6 बार सांसद रहने वाले आडवाणी को इस बार किनारे कर दिया गया है। उसकी गांधीनगर सीट से अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि इसके साथ ही आडवाणी की राजनीति पारी अब समाप्त हो गई है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि पहले आडवाणी को जबरन मार्गदर्शक मंडल में भेजा गया। अब उनकी सीट भी छीन ली गई है। कांग्रेस ने कहा भाजपा में बुजुर्गों का सम्मान नहीं है। शाह के गांधीनगर से लड़ने को लेकर हैरत भाजपा की 184 नामों की पहली पहली लिस्ट सबसे ज्यादा अचंभा लोगों को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम को हुआ। वह वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी क...
रामगोपाल ने पुलवामा हमले को बताया साजिश, कहा- वोट के लिए मारे जवान, सरकार बदलने पर होगी जांच, भाजपा का पलटवार

रामगोपाल ने पुलवामा हमले को बताया साजिश, कहा- वोट के लिए मारे जवान, सरकार बदलने पर होगी जांच, भाजपा का पलटवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान देकर लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हल्के में हलचल पैदा कर दी है। रामगोपाल ने पुलवामा आतंकी हमले को सजिश बताते हुए कहा है कि वोट के लिए जवान मरवा दिए गए। रामगोपाल ने यह बयान पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सैफई में होली मिलन समारोह में दिया। उस वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इतना ही नहीं रामगोपाल ने कहा कि 'पैरामिलिट्री फोर्सेज सरकार से दुखी हैं, वोट के लिए जवान मार दिए गए। मुलायम और अखिलेश की मौजूदगी में दिया बयान   रामगोपाल ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं हो रही थी। कहा कि जवानों को साधारण बसों से भेज दिया गया। कहा कि यह साजिश नहीं थी तो क्या था। साथ ही कहा कि वह अभी इसपर ज्यादा नहीं बोलना चाहते हैं बल्कि सरक...
भाजपा की पहली लिस्टः वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राजनाथ, उन्नाव से साक्षी, समेत 28 नामों का ऐलान..

भाजपा की पहली लिस्टः वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राजनाथ, उन्नाव से साक्षी, समेत 28 नामों का ऐलान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 184 नामों की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस लिस्ट की जानकारी देते हुए नड्डा ने बताया है कि पीएम मोदी वाराणसी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर (गुजरात) से और गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शुक्रवार को भाजपा की दूसरी लिस्ट आने की चर्चा हो रही है। पहली लिस्ट में 6 सांसदों को टिकट काटे गए हैं। यूपी के 28 उम्मीदवारों के नाम  इस दौरान यूपी के 28 और महाराष्ट्र के 16 तथा असम के 8, लक्षद्वीप के 1, राजस्थान के 16, सिक्किम के 1, अरुणाचल प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के 6, अंडमान निकोबार और दादर नगर हवेली के 1-1, जम्मू कश्मीर के 5, कर्नाटक के 21, केरल के...
दिनदहाड़े लखीमपुर के भाजपा विधायक को पार्टी कार्यालय में मारी गोली, डीजीपी बोले- गनर सस्पेंड

दिनदहाड़े लखीमपुर के भाजपा विधायक को पार्टी कार्यालय में मारी गोली, डीजीपी बोले- गनर सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत क्या है इसका उदाहरण लखीमपुर खीरी जिले में देखने को मिला। जहां जिले से एक बेहद हिला देने वाली घटना सामने आ रही है। कुछ लोगों ने भाजपा के नगर विधायक योगेश वर्मा को पार्टी कार्यालय में घुसकर गोली मार दी। गोली मारे जाने की घटना उस वक्त हुई जब योगेश वर्मा होली के हर्षोल्लास के बीच पार्टी कार्यालय में कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान नोंकझोंक के बाद कुछ लोगों ने विधायक पर गोली चला दी। गोली विधायक के पैर में लगी। विधायक को गोली लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। एसपी पूनम में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए मामले की पुष्टि की है। वारदात से मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर  बताया जाता है कि मौजूद लोगों विधायक को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि विधायक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन व...
भारत के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं पाकिस्तान और चीन के लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

भारत के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं पाकिस्तान और चीन के लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंसान की जिंदगी से खुशी के पल मानों कि चोरी होते जा रहे हैं। जी हां, खुशहाली लोगों की जिंदगी से कम होती जा रही है और बदले में तनाव, चिंता, उदासी के साथ-साथ क्रोध और नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ आपके साथ हो रहा है तो ऐसा नहीं है। जी हां, यह समस्या दुनियाभर के कई देशों के लोगों के साथ है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से हुआ है। जहां तक भारत का सवाल है तो इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खुशहाली के मामले में यहां के लोग चीन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश से भी पीछे हैं। 156 देशों की लिस्ट में भारत 140वें स्थान पर  दरअसल, 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व हैप्पीनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एक रिपोर्ट जारी की जाती है। अबकी बार संयुक्त राष्ट्र की 7वीं वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी हुई...
बुंदेलखंड के इस गांव में नहीं जलाई जाती होली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..

बुंदेलखंड के इस गांव में नहीं जलाई जाती होली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, समरनीति स्पेशल, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार रात देश के कोने-कोने में होली जलाई गई, लेकिन बुंदेलखंड का एक गांव ऐसा भी है जहां होली नहीं जलाई जाती है। दरअसल, होली जलाए जाने का जिक्र आते ही इस गांव के लोग बुरी तरह से सहम जाते हैं। बीते कई दशकों से इस गांव में होलिका दहन नहीं होता है। आइये हम बताते हैं आपको इसकी वजह क्या है। दरअसल, यह गांव है मध्यप्रदेश के हिस्से में आने वाले सागर जिले के देवरी विकासखंड के हथखोह गांव। इस गांव में आज भी होलिका दहन का जिक्र लोगों के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं है। होली का न उत्साह, न कोई उमंग  यही वजह है कि होलिका दहन को लेकर इस गांव में, न तो कोई उत्साह नजर आता है और न ही किसी तरह की कोई खुशी या उमंग ही लोगों में दिखाई देती है। यहां होली की रात भी दूसरी सामान्य रातों की तरह ही रहती है। इस गांव में होली न जलाने के पीछे एक किवदंती यह है कि दशकों पहले गांव मे...