Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बंगाल में बवाल पर बोले अमित शाह,  सीआरपीएफ न होती तो बचकर न निकल पाता

बंगाल में बवाल पर बोले अमित शाह, सीआरपीएफ न होती तो बचकर न निकल पाता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी की तकरार तेज हो गई है। यह मामला अब पुलिस और चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। आज दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता की उलटी गिनती शुरु हो गई है। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि कल वहां सीआरपीएफ नहीं होती तो मेरा वहां से बचकर निकलना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि हिंसा की खबर सुबह से थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाह ने बंगाल से 23 सीटें जीतने का दावा किया  साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों ने ही झूठ फैलाने के लिए मूर्ति तोड़ी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'छह चरणों में बंगाल के सिवा कहीं हिंसा नहीं हुई। ममता जी की कह रही हैं कि बीजेपी हिंसा कर रही है। ममता जी 42 सीटों पर लड़ रही हैं, हम तो देश भर में चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं और तो हिंसा नही...
पीएम मोदी के भाई थाने के सामने बैठे धरने पर, एस्कार्ट नहीं मिलने से हुए नाराज..

पीएम मोदी के भाई थाने के सामने बैठे धरने पर, एस्कार्ट नहीं मिलने से हुए नाराज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी एस्कार्ट न मिलने से नाराज होकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। दरअसल, वह प्रशासन द्वारा एस्कार्ट मुहैया न कराने को लेकर नाराज थे। यह वाक्या उस वक्त का है जब वह जयपुर-अजमेर हाईवे से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनको एस्कार्ट नहीं मिला तो वह नाराज हुए और जयपुर के बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई के धरने पर बैठने से हड़कंप मच गया और आनन-फानन अधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाया कि वह एस्कार्ट दिए जाने के लिए पात्र नहीं हैं। पुलिस का कहना था नियमतः एस्कार्ट देना संभव नहीं   बताते हैं कि कई घंटे तक यह समझाने-बुझाने का सिलसिला चलता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उनको एस्कार्ट दिए जाने वाले नियमों की कापी पीएम के भाई को दिखाई। इसके बाद वह शांत हुए और फिर वहां से रवान...
कन्नौज में भाजपा नेता के भांजे एवं सहायक अध्यापक के खिलाफ पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कन्नौज में भाजपा नेता के भांजे एवं सहायक अध्यापक के खिलाफ पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक और उसके भाजपा नेता रिश्तेदार के खिलाफ पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार को पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पहले जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को सौंपी जांच  जिलाधिकारी ने सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही मामले में दोषी सहायक शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि मामला सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टिकरा से संबंधित है। वहां प्रधानाध्यापिका अनुराधा सोनकर और सहायक अध्या...
मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिए बयान को ठहराया सही, बैकफुट पर कांग्रेस

मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में दिए बयान को ठहराया सही, बैकफुट पर कांग्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की सक्रियता ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। चुनाव के अंतिम चरण में उनके बयान से राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। अभी सैम पित्रोदा के विवादित बयान का मामला ठंडा हुआ नहीं कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक आर्टिकल में पीएम मोदी के लिए दिए गए अपने विवादित बयान को को सही ठहराया है। उन्होंने पूछा है कि क्या अब पीएम मोदी को सुनकर मेरी भविष्यवाणी सही लग रही है? 2017 में अय्यर ने पीएम मोदी के लिए 'नीच किस्म का व्यक्ति' शब्द का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने बयान से किया किनारा   मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने एक बार फिर पल्ला झाड़ लिया है और इसे उनका निजी विचार बताया है लेकिन बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेर रही ...
30 दिन में 722 घंटे टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी दिखे सिर्फ 251 घंटे

30 दिन में 722 घंटे टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी दिखे सिर्फ 251 घंटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम में प्रचार में जुटे नेताओं में टीवी मीडिया ने सबसे ज्यादा तवज्जों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। एक अप्रैल से 28 अप्रैल यानी करीब एक महीने में पीएम मोदी अलग-अलग चैनल पर कुल मिलाकार 722 घंटे दिखे, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सिर्फ 251 घंटे दिखाया गया। 1 से 28 अप्रैल के बीच देशभर में पीएम मोदी ने 64 रैलियां कीं और इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 65 रैलियों को संबोधित किया। देश के टॉप 11 हिंदी समाचार चैनलों पर प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति राहुल के मुकाबले कहीं अधिक रही। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को मिला 84 घंटे का समय  ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के मुताबिक मोदी को समाचार चैनलों ने कुल 722 घंटे, 25 मिनट और 45 सेकेंड का समय दिया। राहुल ने पीएम से एक रैली अधिक की पर उन्हें टीवी पर कम समय मिला। राहुल...
बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच 2018 में करीब 5000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों में बनाया आशियाना

बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच 2018 में करीब 5000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों में बनाया आशियाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक ओर भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भारत से अमीरों के देश छोडऩे में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। एक हलिया रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में देश छोडऩे वाले अमीरों की संख्या के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, साल 2018 करीब 5000 करोड़पति या उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) ने देश छोड़ दिया। यह संख्या देश के उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों की संख्या का कुल दो फीसदी हिस्सा है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रपट में खुलासा   न्यू वल्र्ड वेल्थ की रपट के अनुसार 2017 में 7,000 करोड़पतियों ने अपना स्थायी निवास किसी और देश को बना लिया। वर्ष 2016 में यह संख्या 6,000 और 2015 में 4,000 थी। अफ्रेशिया बैंक एंड रिसर्च फर्म न्यू वल्र्ड वेल्थ ने ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू, 2019 नामक...
बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में विवादों से घिरे रहने वाले जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह फिर चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, धमकी देने तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते चलें कि शैलेंद्र सिंह का बांदा में कार्यकाल काफी चर्चित रहा है, इनके द्वारा भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं जिले में अवैध खनन के बदस्तूर चलते सिलसिले में भी इनकी भूमिका को लेकर आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर खनिज अधिकारी चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवैध खनन रोकने में नाकाम है खनिज विभाग, विवादों से रहा है नाता   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के अरुण कुमार वर्मा पुत्र गंगाराम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में ...
कानपुर में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत, फतेहपुर से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा

कानपुर में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत, फतेहपुर से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के अमौर के रहने वाले दो सगे भाईयों की बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे पहले दोनों को गंभीर हालत में हैलट इलाजे के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये दोनों भाई फतेहपुर जिले के जहानाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। परिजनों में घटना की जानकारी मिलने के बाद हाहाकार मचा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर के जहानाबाद से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा   बताते हैं कि साढ चौकी क्षेत्र के अमौर निवासी महादेव सोनकर के दोनों पुत्र श्रीपाल सोनकर व जीतेंद्र सोनकर बीती रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा गए थे। वहां से देर रात लौटकर दोन...
कानपुर में आज सुबह ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

कानपुर में आज सुबह ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार सुबह कानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक ट्रक पलट जाने से सड़के किनारे सो रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला। सड़क किनारे सो रहे लोग हुए हादसे का शिकार  बताया जाता है कि ट्रक पर चावल की बोरियां लदी हुईं थीं। यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में हुई। मौके पर पुलिस बल अभी मौजूद है और लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बताते हैं कि ट्रक के पलटने के बाद हुई तेज आवाज के बाद लोगों की ध्यान उधर गया। लोग भागकर वहां पहुंचे। लोगों ने देखा कि सड़क किनारे सो रहे पिता पुत्र समेत तीन लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर किसी तरह ट्रक को सीधा कराया। ...