Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बाइक में सवार होकर ठेकेदार से मिलने के बाद अपने घर जा रहे युवक को कमासिन क्षेत्र के स्योहट मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी हाउस में रखवा दिया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक   जिला चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी ऊदल (28) पुत्र स्व. राजकुमार शुक्ला, अजमेर में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर वापस आया था। कमासिन में रहने वाले ठेकेदार से मुलाकात करने के बाद ऊदल बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी स्योहट मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 108 सेवा की 15 अतिरिक्त एंबुलेंस का किया शुभारंभ

कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 108 सेवा की 15 अतिरिक्त एंबुलेंस का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कानपुर पहुंचे। यहां सीएसए विश्वविद्यालय में उनका हेलीकाप्टर उतरा। वहां एडीजी प्रेमप्रकाश ने उनकी अगवानी की। इसके बाद जिले का भ्रमण करने आए उप मुख्यमंत्री मौर्य ने 108 सेवा की 15 अतिरिक्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम मौर्या ने कहा कि टोकन के रूप में मुख्य मंत्री आरोग्य योजना के लाभार्थियों को कार्ड भी बांटे। आयुष्मान  आरोग्य स्वास्थ्य सेवा के कार्ड भी बांटे  इस मौके पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना है। कहा कि प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा। कहा कि जो लोग छूट गए हैं उनको भी योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि इससे एक साल में 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर विधायक न...
अजीबो-गरीबः बिजनौर में इंसान नहीं बल्कि कुत्तों की वजह से लगी धारा-144

अजीबो-गरीबः बिजनौर में इंसान नहीं बल्कि कुत्तों की वजह से लगी धारा-144

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आपके बवाल की आशंका के मद्देनजर धारा 144 लगने की खबरें तो खूब पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन अब हम आपको एक अलग तरह की जानकारी देने जा रहे हैं। यूपी का एक शहर ऐसा भी है जहां इंसान नहीं, बल्कि कुत्तों के लिए धारा 144 लगाई गई है। जी हां, अजीब सी लगने वाली यह बात बिल्कुल सच है। मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर का है। जहां आवारा कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा हो चुका है कि प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा है। बताते हैं कि वहां आवारा कुत्ते अबतक कई लोगों की जान ले चुके हैं। अब इन कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए बिजनौर के जिला प्रशासन ने अनूठा रास्ता अपनाया है। आदमखोर हो चुके हैं बिजनौर में आवारा कुत्ते, 3 की ले चुके जान   जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा है कि लोग जंगल में अकेले न जाएं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिंसक हो रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाकर उनका...
लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..

लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। एक बुटिक मालिक ने लड़की का पहले अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर उर्दू में बने निकाहनामे पर दस्तखत करा लिए। साथ ही उसका नाम भी बदलवा लिया। इसकी जानकारी युवती को बाद में दी गई। युवती का कहना है कि धोखे से निकाहनामे पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस्तखत कराए। फिर बार-बार रेप किया। पीड़िता ने बीती 19 जून को राजधानी के नाका थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अबतक मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी उसे मैसेज भेजकर लगातार धमकियां दे रहा है। नाका थाने में 10 दिन से दर्ज है मामला, धमकियां दे रहा है फरार आरोपी   बताते हैं कि यह पूरा मामला नाका कोतवाली इलाके का है। वहां रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज...
कानपुर-इटावा हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक की जिंदा जलकर मौत

कानपुर-इटावा हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाईवे पर हुए एक हादसे में एक कार खड़े डंपर में घुस गई। इससे कार में आग लग गई और धू-धूकर जल उठी। यह हादसा कानपुर-इटावा हाईवे पर बिजौली के पास हुआ। वहां एक ढाबे के सामने खड़े डंपर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर के बाद कार डंपर में घुस गई और उसमें आग लग गई। कार पर लिखा है रोमित चटर्जी नाम, पहचान में जुटी पुलिस   देखते ही देखते कार से तेज लपटे उठने लगीं और आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार चालक को निकलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, वहा मौजूद लोगों ने कार में फंसे उक्त व्यक्ति को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। इसके बाद उस शख्स की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताते हैं कि कार पर रोमित चटर्जी नाम लिखा था और मरने वाला व्यक्ति रोमित ही है, इसकी पुष्टि होना बाकी है। आग इतनी भीषण थी कि कार से फैली आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में...
हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर गुरुवार को एक परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याओं ने सभी को हिलाकर रख दिया था। हत्या की इस वारदात को इतनी दरिंदगी से अंजाम दिया गया था कि चार के छोटे बच्चे से लेकर 85 साल की वृद्धा तक किसी को नहीं छोड़ा गया। सभी की हथौड़े और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या की गई। लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक जिसने भी घटना के बारे में सुना दंग रह गया। शासन ने पुलिस अधिकारियों की टीम इसके खुलासे के लिए लगाई। संपत्ति का लालच बना हत्याकांड की वजह  कानपुर जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को इसके खुलासे की मानिटरिंग के लिए लगाया गया। उधर, जिला पुलिस के अधिकारी भी खुलासे में जुटे थे। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और इस जघन्य वारदात के 24 घंटे से पहले ही पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि इसी परिवार का बड़ा बेटा निक...
बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामबाबू पिछले चार साल बांदा के से कालूकुआं में रतन प्रसाद के घर पर किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अब आईटीआई करने के साथ-साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। नींद में छत से गिरा  गुरुवार रात को वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात में लघुशंका के लिए जाते समय नींद में दो मंजिला छत में नीचे आंगन में आ गिरा। लोगों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी...
बांदा एसपी ने खुद देखी गुड मार्निंग पुलिसिंग की हकीकत..

बांदा एसपी ने खुद देखी गुड मार्निंग पुलिसिंग की हकीकत..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुड मार्निंग पुलिसिंग का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा अवस्थी पार्क पहुंचे। वहां पर मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करने के साथ ही सैर-सपाटा करने आए लोगों से गुड मार्निंग पुलिसिंग का फीडबैक लिया। लोगों से बातचीत कर जानी समस्याएं   इसके बाद बाबूलाल चैराहे पर वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों के सुविधाजनक सफर व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही क्षेत्रीय पुलिस को लोगों की समस्याओं व सुरक्षा की दिशा में बेहतर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर समाजसेवी राकेश गुप्ता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर.....
हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर में गुरुवार शाम एक परिवार के पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी रही। शासन के आदेश पर खुद एडीजी (कानपुर जोन) प्रेमप्रकाश, हमीरपुर पहुंचे और हत्याकांड वाले घर का मौका मुआयना किया। साथ ही घर के मुखिया से भी बातचीत की। इस मौके पर डीआईजी बांदा, हमीरपुर के पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ऐसे हुई थी पूरी वारदात   बताते चलें कि गुरुवार शाम को हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर रहने वाले नूरबक्श के छोटे बेटे रईस (27), उसकी पत्नी रोशनी (25), बेटी आलिया (4), भांजी रोशनी (14) तथा दादी शकीना (85) की घर के भीतर हथौड़े और पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। एडीजी का मौका मुआयना   बाद में खुद शासन ने मामले में पूछताछ करते हुए जल्द खुलासे का आदेश पुलिस अधिकारियो...
कानपुर में अभी-अभी स्वरूप नगर थाने के पास धू-धूकर जली हांडा सिटी कार, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

कानपुर में अभी-अभी स्वरूप नगर थाने के पास धू-धूकर जली हांडा सिटी कार, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूपनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के स्वरूप नगर इलाके में थाने के पास एक हांडासिटी कार धू-धूकर जल उठी। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2ः30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहां से गुजर रही काले रंग की हांडासिटी कार अचानक धू-धूकर जलने लगी। बताया जाता है कि यह कार लोहिया कॉर्प लिमिटेड, चौबेपुर की बताई जा रही है। इस कार को चालक राकेश कुमार चला रहा था। देर तक नहीं पहुंची दमकल की गाड़ियां  बताते हैं कि कार में आग लगने की जानकारी भी चालक को राहगीरों ने दी। इसके बाद ही वह कार से कूदकर बाहर भागा। वरना उसे पता भी नहीं था कि कार में आग लगी है। कार पर सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हांलाकि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चला है। मौके पर कार की लपटे उठ रही हैं। वहीं सूचना के बाद देर तक फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। घटना स्वरूपन...