Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः धान की पौध की रखवाली करने के बाद घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल किसान राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बाइक सवार मौके से भाग निकला। परिवार में मचा कोहराम   अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के कुटुरवा पुरवा निवासी किसान गयादीन (60) वर्ष अपने खेतों में धान की पौध तैयार कर रहे थे। खेत की रखवाली करने के बाद वह खाना खाने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको सामने से टक्कर मार दी। इससे गयादीन दूर छिटककर गिर पड़े। बाद में अतर्रा स्वास्थ केंद्र में उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि 5 बीघा खेती...
टायर फटने से घर पर पलटा ट्रक, सो रहे 7 लोग दबे, 4 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

टायर फटने से घर पर पलटा ट्रक, सो रहे 7 लोग दबे, 4 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः तड़के सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित ट्रक एक घर के उपर जाकर पलट गया। वहां सो रहे सात लोग उसके नीचे दब गए। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कन्नौज जिले के गुरसहायगंज इलाके में हुआ है। बताया जाता है कि जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कानपुर जा रहे एक ट्रक का अगला टायर फट गया। कन्नौज के गुरसहायगंज का मामला  बेकाबू होकर ट्रक हाईवे किनारे बने एक घर पर जाकर पलट गया। इससे वहां सो रहे सात लोग ट्रक के नीचे दब गए। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनेलाल गिहार (40), उनकी पत्नी  गुड़िया (35), बच्चे श्यामू (10), हब्बू (8) पुत्र श्यामू की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बिग ब्रेक्रिंगः कानपुर में कैंट के मैस्कर घाट प...
बिग ब्रेक्रिंगः कानपुर में कैंट के मैस्कर घाट पर दो दोस्तों समेत चार डूबे, दो की मौत

बिग ब्रेक्रिंगः कानपुर में कैंट के मैस्कर घाट पर दो दोस्तों समेत चार डूबे, दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार शाम को कानपुर कैंट के मैस्कर घाट में नहाने गए दो दोस्त उसमें डूब गए। दोनों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद दो लोग उनको बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। देखते ही देखते चारों पानी में समा गए। बाद में अन्य गोताखोरों ने चारों को बाहर निकाला। इनमें से दोनों दोस्त, ऋतिक (16) तथा शवांशु (17) को बचा लिया गया। बचाने के चक्कर में दो अन्य डूबे   वहीं उनको बचाने के लिए पानी में कूदे युवक पिंटू (25) तथा एक अन्य युवक की मौत हो गई। दोनों को हैलट में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दोनों किशोर दोस्त घटना के बाद बुरी तरह से सहमे हुए हैं। उधर, पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया है। ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सि...
बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक दिनदहला देने वाली घिनौनी वारदात सामने आई है। घर से लापता एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है। वहीं मृतका का एक हाथ कटा मिला। हालत देखकर साफ लग रहा है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है और बाद में उसके शव को केन नदी रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया है। ट्रेन से कटकर उसका हाथ-पैर कट गया है। यही आशंका मृतक लड़की के भाई ने भी जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर से निकलने के बाद नहीं लौटी, आज मिला शव   बताया जाता है कि शहर के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रामदास की बेटी शांति (16) बुधवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। हालांकि शौचालय घर के बाहर भी बना है। देर रात ...
बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अबतक वह तिंदवारी थाने की कमान संभाल रहे थे। वहीं इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि लगभग तीन दिन पहले 8 जुलाई को पशु तस्करी में अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के हटने के बाद से कोतवाली प्रभारी की कुर्सी खाली चल रही थी। व्यापारियों के साथ मीटिंग की   उधर, चार्ज ग्रहण करते ही कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं जानी। व्यापारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद नए कोतवाली प्रभारी ने उनको सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे...
कालवनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बनीं शालिनी भदौरिया, महिलाओं ने तिलक कर किया सम्मान

कालवनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बनीं शालिनी भदौरिया, महिलाओं ने तिलक कर किया सम्मान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शहर की युवा एवं तेजतर्रार कही जाने वाली महिला उप निरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया को कालवनगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शालिनी भदौरिया की शहर में महिला वर्ग में अच्छी छवि है और उनको काफी मिलनसार माना जाता है। उनको बुधवार को कालवनगंज पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शालिनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले अत्याचार जैसे मामलों पर लगाम कसना होगा। महिलाओं-युवतियों ने तिलक लगाकर किया सम्मान   साथ ही महिलाएं खुद को सुरक्षित समझें, ऐसा माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर समाजसेवी महिलाओं, युवतियों ने बड़ी संख्या में पुलिस चौकी पहुंचकर उनको माला पहनाईं और तिलकर लगाकर सम्मान किया। महिलाओं ने कहा कि एक महिला चौकी इंचार्ज आने से अब व...
बांदा डीआईजी का तगड़ा एक्शनः अवैध वसूली में नपे शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज भानु प्रताप-दरोगा मयंक भी

बांदा डीआईजी का तगड़ा एक्शनः अवैध वसूली में नपे शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज भानु प्रताप-दरोगा मयंक भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए डीआईजी दीपक कुमार कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ही बता दिया कि भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर वह जीरो टोलेरेंस पालिसी पर चलेंगे। डीआईजी ने अवैध वसूली की शिकायत पर बांदा के शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, बाबू लाल चौकी इंचार्ज भानु प्रताप और मयंक चंदेल के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की है। पशु तस्करी के मामले में अवैध वसूली के गंभीर आरोप  कोतवाली प्रभारी मिश्रा, चौकी इंजार्ज भानु प्रताप को लाइन हाजिर किया गया है वहीं दरोगा मयंक चंदेल को निलंबित कर दिया गया है। बताते हैं कि तीनों पर पशु तस्करी के मामले में अवैध वसूली को लेकर एक आडियो जारी हुआ था, जिसकी शिकायत डीआईजी को मिली थी। मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी सीओ स्तर से जांच चलती रहेगी। डीआईजी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ेंः कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्...
बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी को ससुराल विदा करने के बाद आंखों से खुशियों के आंसू छलक रहे थे। परिवार के लोगों को जहां बेटी से बिछड़ने का गम साल रहा था, वहीं उसकी नई जिन्दगी के लिए परिजन दुआएं भी दे रहे थे लेकिन किसी ने सोचा तक नहीं था कि जिस मंडप से बेटी के नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है, वहीं मंडप मां की जान लेगा। बेटी की विदाई के बाद शाम के समय आंगन में लगा मंडप उखाड़ते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और बेटी की मां मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उनके जिंदा होने की आस लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद विदा हुई बेटी खुद को संभाल नहीं पा रही है। बेटी की शादी का मंडप उखाड़ते वक्त हादसा  कमासिन थाने के मुसीवां गांव निवासी रामकली (45) पत्नी बुद्धराज की बेटी देवमती की रविवार को शादी थी। बारात च...
कानपुर में बाक्सिंग चैंपियन की सगे भाई समेत हादसेे में दर्दनाक मौत, खेल जगत में शोक की लहर..

कानपुर में बाक्सिंग चैंपियन की सगे भाई समेत हादसेे में दर्दनाक मौत, खेल जगत में शोक की लहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचलकर नेशनल बाक्सिंग प्लेयर की सगे भाई समेत मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों भाई लोडर के पास सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान ट्रक ने लोडर में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि हाल ही में दोनों भाइयों के पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिठूर क्षेत्र में सुबह 4 बजे करीब हुआ हादसा  बिठूर थाना क्षेत्र में नारामऊ चुंगी के पास आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मारते हुए वहां खड़े दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की पहचान जी ब्लाक-691, गुजैनी निवासी अजय सिंह व धनंज्य सिंह के रूप में हुई है। बताते हैं कि अजय लोडर चलाते थे और आज सुबह लोडर खराब होने पर उन्होंने अपने भाई धनंज्य को मौके पर बुलाया था। वह...
सीएम योगी ने आगरा हादसे की जांच के दिए आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब

सीएम योगी ने आगरा हादसे की जांच के दिए आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में 29 लोगों की मौत की खबर से सरकार भी हिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मांगी है। बता दें कि इससे पहले सीएम योगी हादसे पर दुख प्रकट कर चुके हैं और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा भी की गई है। 3 सदस्यों की समिति हुई गठित  सीएम योगी ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कारणों का जल्द से जल्द खुलासा करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने परिवहन आयुक्त धीरज साहू के साथ ही आगरा आयुक्त अनिल कुमार और आइजी के सतीश गणेश की सदस्यता वाली एक समिति गठित की है। इस समिति को 24 घंटे के भीतर मामले की जांच करते हुए हादसों के कारणों का पता लगाना है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। संबंधित मुख्य खबरः यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हाद...