Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में हादसाः महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत, सात घायल

सीतापुर में हादसाः महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत, सात घायल

Breaking News, भारत, लखनऊ, सीतापुर
ललिता देवी मंदिर दर्शन करके देवदेवेश्वर मंदिर जा रहे थे नासिक के श्रद्धालु सीतापुर : मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल नैमिषारण्य में एक सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल श्रद्धालु महाराष्ट्र के हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नासिक जिला महाराष्ट्र के श्रद्धालु एक टैंपो में सवार होकर नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ व ललिता देवी मंदिर के दर्शन कर देवदेवेश्वर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रही एक अर्टिगा कार का पहिया तेज आवास के साथ अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर टैंपो से जा भिड़ी। कार की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलट गया। कार का टायर फटने से अनियंत्रित हुई थी कार, घायल अस्पताल में भर्ती टैंपो में सवार लोटन (50) पुत्र ककनेटकर निवासी सातपुर कालोनी जिला नासिक महाराष्ट...
कानपुर में पनपी स्टेशन के पास बैंक की कैश वैन में गोली चली, गार्ड घायल

कानपुर में पनपी स्टेशन के पास बैंक की कैश वैन में गोली चली, गार्ड घायल

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
कानपुरः  कानपुर में पनकी स्टेशन के पास यूनाइटेड बैंक के एटीएम में रूपये डालने आई कैश वैन में गोली चल गई। इस दौरान उसी वैन में सवार सुरक्षा गार्ड की उसी की बंदूक से गोली चलने से मौत। घायल को इलाज के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली कैसे चली। इस बात का पता जांच के बाद ही चलेगा।...
ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
ईवीएम मशीनों की खराबी को बताया भाजपा की तय रणनीति  लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसकांफ्रेस करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन का खराब होना बहुत ही गंभीर विषय है और यह पूरी तरह से भाजपा की तय रणनीति का एक हिस्सा है। कहा कि कैराना और नूरपुर में उन्हीं जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हुई है जहां पर भाजपा को कम वोट मिलना था। बाकी जगहों पर कोई दिक्कत नहीं आई। कहा, उन्हीं जगहों पर मशीनें खराब हुईं जहां हमारे वोट थे ज्यादा   अखिलेश ने कहा कि कैराना और नूरपुर में मशीनों को खराब करके भाजपा जानबूझकर मतदान को प्रभावित करना चाहती थी। यही वजह थी कि मशीनें खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर आईं। जनता कह रही है कि उन्हीं इलाकों में मशीनें खराब की गईं जहां राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के वोट ज्यादा थे। गर्मी ...
लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः   एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने मंगलवार को एटीएस मुख्यालय में खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो उसका शव पड़ा हुआ था। विभाग के अधिकारी अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पाकर एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार, एसएसपी दीपक कुमार समेत कई बड़ी अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताते चलें कि आईएसआईएस खुरासान माड्यूल का खुलासा करने वाले 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी की गिनती प्रदेश के बेहद काबिल अधिकारियों में होती थी। उन्होंने बीते सप्ताह ही पिथौरागढ़ से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार करने में अहम रोल निभाया था।...
दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
दूसरे प्रेमी से कराई पहले वाले की सुनसान जगह पर बुलाकर बेरहमी से  हत्या, चाकुओं से गोद डाला  सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सरवाडीह गांव के जंगलों में हुई युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में एक युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दावा किया है कि युवती ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या नए प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी  घटना को अंजाम देने में नए प्रेमी के 3 साथी भी शामिल थे। ज्ञातव्य है कि 14 मई की सुबह सरवाडीह गांव निवासी भोगनाथ की लाश जंगल में मिली थी। शव की हालत बता रही थी कि उसकी हत्या बड़ी ही निर्दयता के साथ की गई थी। पिसावां थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सेरवाडीह गांव निवासी बिट्टटू का प्रेम सम्बंध गांव के  भोगनाथ से कई वर्षों से चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले हरदोई जिले के टणियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ...
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बाबरिया

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बाबरिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  लखनऊ एसटीएफ ने एक 50 हजार के इनामी खतरनाक बाबरिया को रामपुर जिले से धर दबोचा। बताया जाता है कि लखनऊ में बीती 3 फरवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के चार बदमाश राजेश, मनोज, राजू और महेंद्र पकड़े गए थे जबकि गिरोह का सरगना विनोद अपने अन्य साथी कालिया, रामवीर और दयाराम के साथ भागने में सफल रहा था। तभी से एसटीएफ इनकी तलाश में सक्रिय थी। हांलाकि गैंग के सरगना विनोद को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाकी हाथ नहीं आ रहे थे। मलिहाबाद, काकोरी और बाराबंकी समेत कई वारदातों में रहा शामिल इस गैंग के फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी (एसटीएफ) अभिषेख सिंह ने सीओ (एसटीएफ) पी.के. मिश्रा को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे। सीओ मिश्रा ने एसटीएफ इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। इंस्पेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि काफी सुरागकसी के बाद रामपु...
खौफनाकः सीतापुर में खुला घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग नाकाम

खौफनाकः सीतापुर में खुला घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग नाकाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीतापुरः  लहरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर से निकला तेंदुआ शनिवार सुबह कलनापुर में राम प्रकाश शुक्ला के गन्ने के खेत में छिपा रहा। डीएफओ ने रात में तेंदुआ तलाश में सर्च अभियान चलाने की बात कही थी पर पूरी रात गुजर गई अभियान नहीं चला। रविवार को भवानीपुर के रामगोपाल शर्मा, रामचंद्र, शंकर, भूपेंद्र, सोने आदि कई ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे के दौरान गांव के ही कामता के खेत में तेंदुआ देखा और उसे खदेड़ा भी। कामता के खेत से निकलकर विशेश्वर लोधी की गन्ने के खेत में तेंदुआ जाकर छिप गया। वहां काफी देर तक ग्रामीणों ने उसे घेरे रखा। फिर गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ रामप्रकाश के गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद अभी तक तेंदुआ लापता है। यह भी कहना मुश्किल है कि रामप्रकाश के गन्ने के खेत में तेंदुआ है या निकल गया है। कारण यह है कि राम प्रकाश के गन्ने के खेत में जाने के निशान तेंदुआ के हैं पर बाहर निक...
कानपुरः परिवर्तन संग स्वच्छता की अलख जगाने निकले आयुक्त  

कानपुरः परिवर्तन संग स्वच्छता की अलख जगाने निकले आयुक्त  

उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
कानपुरः  स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार सक्रिय परिवर्तन फोरम रोज सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। शहर के गंदगी वाले इलाकों में जाकर सफाई करना और गंदी दीवारों को साफ करके चित्रकारी करके उसे स्वच्छ करने का काम फोरम द्वारा जारी है। आज हुए परिवर्तन फोरम के सफाई कार्यक्रम में नगर आयुक्त भी शामिल हुए। इस दौरान सभी सदस्यों ने सचिन तेंदुलकर लेन, स्वरूपनगर इलाके में सड़कों की सफाई और गंदी दीवारों को साफ करके चित्रकारी की। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं फोरम के सदस्य अनूप दिवेदी ने जानकारी दी है कि इस दौरान नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने फोरम के साथ मिलकर इस काम में सहयोग करते हुए सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान सभी सदस्य मौजूद रहे।...
सीतापुर में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत 

सीतापुर में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीतापुर : हरगांव थाना क्षेत्र में मुद्रासन मार्ग पर शनिवार की देर रात दवा लेकर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने तुर्तीपुर गांव के पास कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीतापुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हरगांव क्षेत्र रकसा गांव निवासी रमेश कुमार (50) पुत्र जगमोहन शनिवार की रात मोटरसाइकिल से अपने बीमार पुत्र की दवा लेने के लिए हरगांव कस्बे गया था। वहां से रात करीब 11 बजे वह गांव लौट रहा था। हरगांव - लहरपुर मार्ग पर तुर्तीपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे रमेश कुचल गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्...
नैमिषारण्य में देवी-दर्शन के बाद राजस्थान के श्रद्धालु को हार्टअटैक, तोड़ा दम

नैमिषारण्य में देवी-दर्शन के बाद राजस्थान के श्रद्धालु को हार्टअटैक, तोड़ा दम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
सीतापुर : जयपुर राजस्थान से नैमिषारण्य दर्शन को आए एक श्रद्धालु की यहां ह्रदयाघात से मौत हो गयी। जयपुर निवासी रामदयाल  (70) पुत्र रामप्रताप सोमवार की सुबह नैमिषारण्य पहुंचे। प्रभुदयाल ने साथियों के साथ चक्र तीर्थ में स्नान कर आदि शक्ति ललिता देवी मंदिर सहित प्रमुख धर्म स्थलों का दर्शन पूजन किया। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे। राजस्थान से श्रद्धालु 70 वर्षीय प्रभुदयाल सीतापुर के नैमिषारण्य आए थे दर्शन को   इसके बाद दोपहर में भोजन करने के बाद सभी वापस होने के लिए बस में सवार हुए। बस में बैठते ही प्रभुदयाल के सीने में अचानक दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने ह्रदयाघात से मौत होने की पुष्टि की।...