समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव में रहेंगे। वे शाम करीब 3ः20 बजे तक उन्नाव पहुंचेंगे। वहां शहर और रऊ में दो जगहों पर जाने के बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे। सीएम लगभग 3 घंटे तक उन्नाव में रूकेंगे।
उन्नावः 7 जून को मुख्यमंत्री उन्नाव के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहता है। जिलाधिकारी रवि कुमार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशों में कहा है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।
इनको जो काम सौंपा गया है उसे पूरे अनुशासन से पूरा करें। प्रशासन ने हेलीपैड समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने को कमर कस ली है। माना जा रहा है कि सीएम उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
इस दौरान उनका ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के रउ-करना गांव का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी जा रही है। सीएम किसानों से खरीद संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि निराला प्रेक्षाग्रह में प्रधानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।...
समरनीति न्यूज, उन्नावः उन्नाव गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टिंकू ने ही पीड़िता के पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट 3 अप्रैल को लिखाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के पास से एक तमंचा बरामद किया था।
इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पिता को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में तत्कालीन माखी एसओ और दरोगा पहले ही जेल में हैं। बताते चलें कि मामले में विधायक कुलदीप सिंह, विधायक का भाई अतुल सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद सिंह, पहले ही जेल में हैं। देर रात टिंकू को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू की गिरफ्तारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे चलकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।...
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखऩऊ में एक प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित प्रापर्टी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं।
बताया जाता है कि प्रापर्टी डीलर वरुण शुक्ला से डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं फोन पर मांगी गई इस रंगदारी मांगने वाले ने खुद को माफिया डान बताया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर अगर मांगी हुई रंगदाई नहीं दी गई तो वह उनको गोली मार देगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...
समरनीति न्यूज, कानपुरः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर परिवर्तन फोरम व लाल इमली कॉलोनी के क्षेत्रीय नागरिकों की संस्था पहल पौधरोपण किया गया। दोनों संस्थाओं ने मकराबर्टगंज स्थित बड़ी पार्क में 60 बड़े वृक्षों के पौधे लगाए। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के रेडियो पार्टनर "रेडियो मिर्ची" द्वारा कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। परिवर्तन के अनूप कुमार दिवेदी ने बताया है कि क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस पार्क की बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।
पहल संस्था के श्री बंटी सेंगर के आग्रह पर परिवर्तन संस्था ने पूरे पार्क को उनकी संस्था के साथ मिलकर समय-समय पर पौधरोपण का आश्वासन दिया है। साथ ही दीवारों पर चित्रकारी कर स्वच्छता का संदेश देने का संकल्प भी लिया है। प्रमुख रूप से परिवर्तन के कैप्टन एस. सी. त्रिपाठी, संदीप जैन, राजेश ग्रो...
खेत में बकरी चरती देख, देने लगा गालियां तो युवक ने जानलेवा लाठियां बरसाईं
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक शराबी को गाली देना काफी महंगा पड़ा। नशे में गाली देने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया। घटना से गांव में सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी अंकित शुक्ला पुत्र राम दुलारे पड़ोसी गांव शराब पीने गया था। वहां से शराब पीकर वह अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसके गन्ने के खेत में कुछ बकरियां फसल चल रही थीं।
घटना के बाद मौके से भागा आरोपी, पुलिस ने तलाश में शुरू की छापेमारी
यह देख कर वह रुक गया और बकरी पालने वाले लोगों को भला बुरा कहते हुए गालियां बकने लगा। पास ही मौजूद गांव का विनोद मिश्रा पुत्र बाबूराम ने गालियां सुनते ही अंकित के ऊपर ता...
सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने कहा, वीडियो पुराना है, उक्त लेखपाल अब बरेली में है तैनात
समरनीति न्यूज, सीतापुरः मंगलवार को एक लेखपाल द्वारा किसान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल के साथ ही विभाग का एक अन्य कर्मी भी नजर आ रहा है। वीडियो में लेखपाल हाथ में कुछ रुपए पकड़कर किसान से कम पैसे होने की बात कहने के साथ ही और रुपयों की मांग कर रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर तेजी से फेल रहा है। लोगों का कहना है कि यह तहसीलों में फेले
किसान के द्वारा हाथ जोड़े जाने पर वह और 500 की मांग कर रहा है। संबंधित लेखपाल का नाम सर्वेश कुमार बताया जा रहा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश कुमार जायसवाल के मुताबिक यह आरोपी लेखपाल इस दौरान बरेली जिले में कानूनगो के पद पर तैनात है।
संबंधित वीडियो पुराना है क्योंकि वीडियो में सीतापुर जिले के चकबं...
समरनीति न्यूज, सीतापुरः रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर तीन को घायल कर दिया। मो. मुज्जिम (7) पुत्र शरीफ निवासी कुशमुहरा बाजार से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। युगराज सिंह (15) पुत्र गुरुमीत सिंह निवासी घेवड़ा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।
तभी आवारा कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। बाबूराम (60) पुत्र अमीरे निवासी बंभिया सुबह खेत देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में कुत्ते ने हमला कर घायल दिया। आवारा कुत्तों के हमले से पीड़ित सीएचसी रेउसा पहुंचे। वहां उपचार कर चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाए हैं।...
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में हुआ था 5 जून 1972 को जन्म
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्मदिन है। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में जन्मे योगी न तो अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और न ही कोई आयोजन करते हैं। बड़ी ही सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहराज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान के मुख्यंत्री ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में है और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी के छात्र रहे हैं योगी
मुख्यमंत्री योगी बीएससी के छात्र रहे हैं। उन्होंने शुरूआती शिक्षा अपने गांव से लेने के बाद गढ़वाल यूनिवर्सि...
समरनीति न्यूज, कानपुरः लखनऊ-चेन्नई सुपर फास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने सोमवार की शाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। हंगामे का कारण चेन्नई एक्सप्रेस के एसी का फेल हो जाना था। इससे लगभग 3 घंटे तक ट्रेन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारी आक्रोशित यात्रियों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन यात्री समस्या को दूर किए जाने की मांग कर रहे थे।
गर्मी से तिलमिलाए यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को सुनाई खरी-खोटी
इसको लेकर देर शाम तक हंगामा चलता रहा। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है लखनऊ से ट्रेन पर सवार होकर चेन्नई जा रहे एक यात्री एल के विश्वकर्मा ने बताया है रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे से यात्रियों का हंगामा चल रहा है। समस्या का अभी तक निदान नहीं हो पाया है। इससे ट्रेन लगभग 3 घंटे तक लेट हो चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस के एसी अभी तक काम नहीं कर रहे हैं जिसस...