Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

चौथे चरण का प्रचार थमा, यूपी की 13 सीटों समेत 9 राज्यों की 72 सीटों पर 29 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों समेत 9 राज्यों की कुल 72 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में कई वीवीआईपी प्रत्याशी भी मैदान में हैं तो वहीं कई वीवीआईपी वोटर भी अपने मतदान का उपयोग करेंगे। चौथे चरण में यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों के अलावा महाराष्ट्र की 17, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, मध्यप्रदेश की 6, और झारखंड की 3 और ओडिशा की 6 सीटों पर मतदान होना है। वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है। 12,79,58,476 मतदाता डालेंगे वोट  बताते चलें कि चौथे चरण में कुल 12,79,58,476 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इनमें 7,49,42,777 पुरुष मतदाता हैं जबकि 6,06,31,574 महिला मतदाता हैं। इतना ही नहीं इनमें 4,126 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मतों का उपयोग करेंगे। मतदान के...
यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के टॅापर गौतम और तनु के अपने-अपने सपने..

यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के टॅापर गौतम और तनु के अपने-अपने सपने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॅापर बागपत की तनु तोमर डाक्टर बनना चाहती हैं। तनु ने अपना लक्ष्य एमबीबीएस को बनाया है। उनकी मेहनत इसी दिशा में चल रही है। उनका कहना है कि डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। तनु के पिता चौधरी हरेंद्र सिंह एक किसान हैं जो कि बागपत के पुट्टी गांव में खेती करते हैं। बताया जाता है कि तनु तोमर ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से पास करने के बाद श्रीराम कॉलेज, बड़ौत में 11वीं और 12वीं की परीक्षा पास की थी। शुरू से ही पढ़ाई के लिए गंभीर रही है तनु   परिवार वालों का कहना है कि तनु शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है। 12वीं की परीक्षा में तनु को बायोलॉजी में सबसे ज्यादा अंक मिले थे। तनु का कहना है कि मेहनत और लगन से सबकुछ कहा जा सकता है। तनु की इस सफलता को लेकर उसके परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। ये ...
माया ने कहा- अगणी जाति के मोदी ने खुद अपनी जाति को पिछड़ी में कराया था दर्ज, चुनाव में CBI बनी तोता

माया ने कहा- अगणी जाति के मोदी ने खुद अपनी जाति को पिछड़ी में कराया था दर्ज, चुनाव में CBI बनी तोता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः चौथे चरण के ठीक पहले बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। बीते दिनों प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया था कि वह पिछड़ी जाति से आते हैं इसलिए उनको गालियां दी जा रही हैं, इसके बाद पीएम ने खुद को अति पिछड़ी जाति का भी बताया था। इसी का जवाब देते हुए मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ी नहीं, बल्कि अगड़ी जाति से आते थे। माया ने कहा कि गुजरात में अपनी सरकार आने का बाद पीएम मोदी ने खुद की जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा लिया था। पीएम मोदी ने लगाया था खुद को नीच कहने का आरोप   यह बातें माया ने बीती देर शाम एक प्रेसकांफ्रेंस में कहीं। बताते चलें कि पीएम मोदी ने मायावती पर खुद को नीच कहने का आरोप लगाया था। इसपर पलटवार कर रहीं मायावती ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कभी नीच नहीं कहा है बल्कि पूरे सम्म...
सनी देओल और दिलेर मेहंदी के बाद अब सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी भी बीजेपी में हुए शामिल

सनी देओल और दिलेर मेहंदी के बाद अब सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी भी बीजेपी में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी में कई बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने के बाद अब सेना के सात रिटायर्ड अधिकारी शामिल हुए हैं। शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी बीजेपी से जुड़ गए। बीजेपी में शामिल हुए 7 रिटायर्ड अधिकारियों में 6 थल सेना और 1 वायुसेना के हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों में लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आर एन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस के पटयाल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आर के त्रिपाठी और विंग कमांडर नवनीत मेगन शामिल हैं। इससे पहले अभिनेता सन्नी देओल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। रक्षामंत्री सीता रमन ने दिलाई सदस्यता  इन लोगों को रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमन ने सदस्यता दिलाई। मालूम हो सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का बीजेपी से जुडऩे का सिलसिला जारी है...
बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अब तक चुनावों से दूरी बनाने वाले बाबा रामदेव अब सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में जहां पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन भी किया। बाबा रामदेव ने मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी व भोपाल लोकसभा सीट की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक राष्ट्रवादी महिला हैं। इतना ही नहीं रामदेव ने प्रज्ञा के कैंसर की वजह भी बताई। 2014 के बाद वह पहली बार पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नामांकन में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की। इससे पहले बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ 2014 में की थी। कैंसर होने की बताई वजह भी  प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को सिर्फ शक के आधार पर 9 साल तक जेल...
16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट

16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मद्रास हाई कोर्ट ने एक नाबालिग याचिकाकर्ता की सुनवाई करते हुए कहा है कि 16 से 18 वर्ष की उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से बनाए गए सेक्स संबंधों को पास्को एक्ट (बच्चों को यौन अपराध से बचाने वाले कानून) के तहत नहीं लाया जाना चाहिए। वहीं कोर्ट ने इस संबंध में 'बच्चे' की परिभाषा पर पुनर्विचार किए जाने की भी बात की। कोर्ट ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को 'बच्चा' मानने के बजाय 16 साल से कम उम्र के बच्चों को 'बच्चा' माना जाना चाहिए। अदालत ने कहा, 18 की बजाए 16 साल से कम वालों को माना जाए बच्चा  मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी पार्थीबान ने कहा कि 'जिन केसों में लड़कियां 18 साल से कम उम्र की होने पर भी (संबंध बनाने के लिए) सहमति देने योग्य होती हैं, मानसिक रूप से परिपक्व होती हैं, दुर्भाग्य से उनमें भी पास्को कानून लग जाता है। इसलिए ऐसे मामलों की सारी सच्चाई पता होने ...
बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर

बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः दोपरहर लगभग 12 बजे यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष (2019) हाईस्कूल का 80.07 प्रतिशत रिजल्ट गया है जबकि, दूसरी ओर इंटरमीडिएट का रिजल्ट 70.06 प्रतिशत गया है। वहीं हाईस्कूल में टॉप 10 में 21 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करके टॅाप किया है। इंटर का रिजल्ट कम और हाईस्कूल का ज्यादा रहा है। इंटर का रिजल्ट कम, हाईस्कूल का रहा ज्यादा   वहीं बाराबंकी के शिवम 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर हैं। वहीं बाराबंकी की तनुजा विश्वकर्मा 96.83 प्रतिशत अंक पाकर थर्ड टॉपर रही हैं। बताया जाता है कि हाईस्कूल का रिजल्ट इस बार 19.02 प्रतिशत ज्यादा रहा है जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट 1.28 प्रतिशत कम रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में बागपत की तनु तोमर ने टॅाप किया है। ये भी पढे़ंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की ...
जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसका राजनीतिक इतिहास

जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसका राजनीतिक इतिहास

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
प्रीति सिंह, पॅालिटिकल डेस्क, लखनऊः सारायण नदी के किनारे बसा सीतापुर, सीतापुर जिले का नगर पालिका बोर्ड है। ब्रिटिश राज में सीतापुर ब्रिटिश सेना की छावनी हुआ करता था। सीतापुर की पृष्ठभूमि पौराणिक और ऐतिहासिक दोनों है, और इसी वजह से सीतापुर प्रसिद्ध है। वैसे तो इसके नाम के पीछे के रहस्य का कोई पुख्ता सबूत नहीं है पर कहते हैं की इसका नाम भगवान राम की पत्नी सीता के नाम पर पड़ा था। भगवान राम और देवी सीता अपनी तीर्थ यात्रा के दौरान यहां आ कर रुके थे। इसके बाद राजा विक्रमादित्य ने इस शहर का नाम देवी सीता के नाम पर सीतापुर रख दिया। आबादी/शिक्षा की पूरी स्थिति   सीतापुर जिला 5,743 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 4,483,992 है। इसमें से 2,375,264 पुरुष और 2,108,728 महिलाएं हैं। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर 888 महिलाएं हैं। सीतापुर की औसत साक्षरता दर 61.12 ...
कबूतरबाजी में फंसे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव लड़ने की चर्चा

कबूतरबाजी में फंसे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव लड़ने की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी में सिंगर और फिल्म स्टार का शामिल होना जारी है। बीजेपी लगातार बॉलीवुड के लोगों को अपने खेमे में ला रही है। अब पंजाबी गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हो गए है। दलेर मेहंदी कबूतरबाजी के मामले में आरोपी हैं। दलेर मेहंदी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले बीजेपी ने पंजाबी गायक हंसराज हंस को दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट दिया था। पहले सन्नी देओल हो चुके हैं भाजपा में शामिल   मालूम हो कि कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से बीजे...
पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेस की खबर वायरल, बाद में कुछ मिनट की बाइट हुई यू-ट्यूब पर लाइव..

पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेस की खबर वायरल, बाद में कुछ मिनट की बाइट हुई यू-ट्यूब पर लाइव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बनारस में आज एक अलग ही माहौल था। पूरे बनारस में कल से मोदी-मोदी है। आज पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करने वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कुछ मीडिया को कुछ मिनट की बाइट दी और लौट गए, लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले खबर फैली की पीएम मोदी प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इससे संबंधित प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें पीएम मोदी का शेड्यूल दिया गया था प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय और जगह भी बताई गई थी। पीएम ने 5 साल में नहीं की एक भी प्रेसकांफ्रेंस, इसलिए बन गई बड़ी खबर   पीएम मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया है। उन्हें आज तक जरूरत महसूस नहीं हुई पे्रस कांफ्रेंस करने की, लेकिन आज सोशल मीडिया पर कथित प्रेस रिलीज वायरल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की चर्चा तेज हो गई। इस खबर ने जोर तब पकड़ लिया जब यूट्...