Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मोदी को क्लीन चिट देने पर एकमत नहीं था चुनाव आयोग, वोटिंग से लिया गया निर्णय..

मोदी को क्लीन चिट देने पर एकमत नहीं था चुनाव आयोग, वोटिंग से लिया गया निर्णय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव आयोग तीन मामलों में क्लीन चिट दे चुकी है, लेकिन पिछले दो मामलों में मिली क्लीन चिट में चुनाव आयोग का फैसला एकमत से नहीं था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम को क्लीन चिट दिए जाने का फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक मोदी को क्लीन चिट देने का फैसला 2-1 के बहुमत से लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अलावा दो अन्य चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने इस बारे में वोटिंग की थी। खबर के मुताबिक इनमें से एक आयुक्त प्रधानमंत्री के पक्ष में नहीं थे। अब इस खबर के सामने आने के बाद चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2-1 से हुआ था फैसला  रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग अधिनियम, 1991 की धारा-10 में कहा गया है कि 'जहां तक संभव हो चुनाव आयोग का कामकाज सबकी सहमति से चलना चाहिए। यह प्रावधान ...
किसी भी वक्त, आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट..

किसी भी वक्त, आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिए फिर से स्टूडेंट्स को सरपराइज करने की तैयारी में है। हांलाकि सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि फिलहाल रिजल्ट को लेकर कोई तारीख नहीं तय की गई है लेकिन फिर भी 5 मई को रिजल्ट आने की ज्यादा संभावना है। हांलाकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्टूडेंट्स को सरपराइज देने के मूड में बोर्ड  बताया जा रहा है कि 12वीं की तरह की 10वीं का रिजल्ट भी अचानक जारी किया जाएगा। हालांकि, किसी अधिकारी ने अबतक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि सीबीएसई किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। हांलाकि, यह बात कही जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सरकारी वेबसाइट पर जारी होगा। बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 29 मार्च को खत्म हुई थीं। ये भी पढ़ेंः बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघु...
बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर बोला हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर बोला हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू के जेपी इंटर कालेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था के लिए सरकार ने बुंदेलखंड को 9 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। सीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 3 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को अन्ना पशुओ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाई गई है। साथ ही प्रत्येक जिले में गौशाला बनाई जा रही हैं। कहा कि हर जिले में 54,000 हेक्टेयर भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया है। अन्ना पशुओं से जल्द छुटकारा दिलाने का वादा  साथ ही 23 मई के बाद गौशाला न बनने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए व्यापक सिंचाई योजना बनाई है। इस दौरान सीएम योगी ने बिजली संकट और किसानों को कर्ज से राहत देने...
कानपुर में होटल में दो छात्राओं को बंधक बनाकर रेप, धमकी देकर दोनों आरोपी फरार

कानपुर में होटल में दो छात्राओं को बंधक बनाकर रेप, धमकी देकर दोनों आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के घंटाघर इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। घंटाघर चौराहे पर स्थित जेके पैलेस नाम के होटल में दो छात्राओं को युवकों ने बंधक बनाकर रेप कर डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात शहर के अतिव्यस्तम इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ हरबंशमोहाल थाने में दुष्कर्म के साथ ही पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। घंटाघर पर स्थित होटल जेके पैलेस में हुई वारदात  बताया जाता है कि डिप्टी पड़ाव निवासी एक कारीगर की 15 साल की बेटी शहर के बड़ा चौराहे पर स्थित इंटर कालेज में 9वीं की छात्रा है। लड़की के पिता का कहना है कि बीती 16 अप्रैल को उनकी बेटी के पास फर्रुखाबाद में रहने वाली उसकी चचेरी बहन के देवर अंकित ने फोन किया। ये भी पढ़ेंः ...
‘चक्रवाती फानी’ ने रोकी नेताओं की भी रफ्तार, ममता और शाह जैसे नेताओं की रैलियां हुईं रद्द

‘चक्रवाती फानी’ ने रोकी नेताओं की भी रफ्तार, ममता और शाह जैसे नेताओं की रैलियां हुईं रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम पर फानी तूफान भारी पड़ रहा है। फानी ने नेताओं की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। फानी तूफान की वजह से कई नेताओं की रैली रद्द हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन के लिए अपनी सारी रैली रद्द की है तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी हैं। भीषण चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार को ओडिशा के पुरी से टकरा गया है। किसी भी आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है। वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दिख सकता है। ममता ने की 48 घंटे के लिए सभी जनसभा रद्द  चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए पश्चिम ब...
मायावती ने पूछा- मोदी ने कितना बोला झूठ, ट्रंप ने तो 800 दिन में 10 हजार बार..

मायावती ने पूछा- मोदी ने कितना बोला झूठ, ट्रंप ने तो 800 दिन में 10 हजार बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः बसपा सुप्रीमो ने आज ट्वीट का पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितना झूठ बोलते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्विटर पर लिखा है-'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गलत बयानी को पकडऩे हेतु आन लाइन डाटा से वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने रहस्योदघाटन किया है कि ट्रम्प ने 800 दिन में 10 हजार से अधिक बार झूठ व भ्रमित करने वाले दावे किए। यूएस मीडिया ने छापी है ट्रंप के बारे में जानकारी  यूएस मीडिया काफी सजग है परन्तु पीएम श्री मोदी के बारे में आपकी क्या राय है? मालूम हो बसपा सुप्रीमो मायावती आए दिन बीजेपी व पीएम मोदी पर निशाने पर लिए रहती है। पीएम मोदी पर वह कई बार आरोप लगा चुकी है कि उन्होनें अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। वह जनता से सिर्फ वादा करते हैं। ये भी पढ़ेंः&nb...
तेज बहादुर का दावा, चुनाव न लड़ने के लिए मिला था 50 करोड़ का ऑफर, नाम बताने से इंकार..

तेज बहादुर का दावा, चुनाव न लड़ने के लिए मिला था 50 करोड़ का ऑफर, नाम बताने से इंकार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः नामांकन रद्द होने के बाद अब बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने एक बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेताओं ने उन्हें चुनाव न लडऩे के बदले 50 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। नामाकंन रद्द होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेज बहादुर ने कई बातों का खुलासा किया। यादव ने दावा किया है कि जब वह निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर पर्चा दाखिल कर लौटे थे, तभी से बीजेपी के नेता उनसे संपर्क करने लगे थे। उन्होंने बीजेपी नेता का नाम नहीं बताया। इतना ही नहीं उन्होंने आशंका जतायी है कि बीजेपी के लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। हांलाकि यह बात पहले क्यों नहीं बताई, इस बारे में तेज बहादुर पहले नहीं बोले। कहा, अब बनारस की गलियों में पैदल करेंगे मोदी के खिलाफ प्रचार  नामांकन रद्द होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेज बह...
कानपुर के शिवराजपुर थाने के एसएसआई भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन

कानपुर के शिवराजपुर थाने के एसएसआई भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के शिवराजपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उनका निधन गुरूवार को हुआ। वह शिवराजपुर थाने में तैनात थे। उनके निधन से पूूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पहले चरण की ड्यूटी में हुुआ था ब्रेनहेमरेज  घटना के संबंध में एसओ शिवराजपुर त्रदीप सिंह ने बताया है कि एसएसआई भंवर सिंह बीते करीब 8 माह से अधिक समय से शिवराजपुर थाने में तैनात थे और वे काफी सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव में ड्यूटी पर बुलंदशहर गए थे और वहीं पर उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उनको नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका बीते दिवस निधन हो गया। श्री सिंह फिरोजाबाद जिले  के पचोखरा जिले के रहने वाले थे। ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने व...
कानपुर में प्रेमिका ने युवक को बुलाया घर, पति और भाई ने हत्याकर घर में दफना दी लाश

कानपुर में प्रेमिका ने युवक को बुलाया घर, पति और भाई ने हत्याकर घर में दफना दी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद उसके शव को घर के सीवर टैंक में दफना दिया गया। हत्यारों में महिला का पति और साला शामिल है जो युवक के महिला के संबंधों को लेकर युवक से रंजिश मानते थे। दोनों ने महिला की मदद से युवक को साजिश करते हुए घर बुलाया और इसके बाद उसका कत्ल कर दिया। खुलासे के बाद पुलिस ने शव को किसी तरह बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। महिला के भाई की गिरफ्तारी से खुला राज, पति की तलाश में पुलिस  बताते हैं कि घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साले के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात थाना क्षेत्र के बारासिरोही चमरौधा बस्ती की बताई जा रही है। बताते हैं कि बारासिरोही निवासी गुलशन उर्फ बड़के (22) पे...
हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद को तरसी जनता सड़क पर, बोली- ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’

हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद को तरसी जनता सड़क पर, बोली- ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बांदा की जनता सड़क पर उतर आयी है। नेताओं के लिए उनका एक ही संदेश है-'पानी नहीं तो वोट नहीं'। नाराज लोग 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का बैनर टांगकर अपना विरोध जता रहे हैं। बैनर में स्पष्ट लिखा है किसी भी दल का उम्मीदवार और उनके समर्थन इलाके में वोट मांगने न आए। बांदा की जनता पानी की समस्या के निस्तारण के लिए सैकड़ों बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन के दर पर पहुंचे लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसके लिए इन लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। फिलहाल चुनाव मतदान के ऐन मौके पर जनता भी इन्हें सबक सिखाने का ठान चुकी है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का बैनर टांगकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि न जनप्रतिनिधियों को उनकी फिक्र है और न अधिकारियों को। नहीं बदल रही नियति बुंदेलखंड का पानी के लिए तरसना विडंबना ही। बदनसीबी और राजनैतिक अन...