Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

खास खबरः योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को Y श्रेणी सुरक्षा दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के प्रति कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख जाहिर करने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव पर योगी सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। गृह (पुलिस) विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने इसके लिए आदेश दिए हैं। बता दें कि सपा सरकार में भी उनको यह सुरक्षा मिली हुई थी। अब भाजपा में भी वही सुरक्षा मिलने को यूपी सरकार की ओर से अपर्णा को खास तवज्जों के रूप में देखा जा रहा है। कई बार हो चुकी है सीएम योगी से मुलाकात दरअसल, अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से प्रत्याशी थीं। इस चुनाव में वह भाजपा की प्रत्याशी से हार गई थीं, लेकिन बाद में वह लोकसभा का चुनाव जीत गई थीं। दूसरी ओर अपर्णा कई बार सीएम योगी से भी...
यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

यूपीः मुख्यमंत्री आवास को उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास और प्रदेश की 50 बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देने वाले पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी युवक सगे भाई हैं और पुलिस ने उनको गोंडा से पकड़ा है। बताते चलें कि दोनों बीती 12 जून को मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ प्रदेश की 50 बिल्डिंग उड़ाने की धमकी दी थी। दोनों गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के निवासी हैं। बताते हैं कि दोनों भाईयों ने यह कदम गांव के अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उठाया था। हालांकि, पुलिस उनके हर बिंदु पर पूछतांछ कर रही है। गांव वालों को फंसाने के लिए उठाया कदम बताया जाता है कि यूपी 112 के वाट्सएप नंबर पर पुलिस को मैसेज मिला था कि मुख्यमंत्री आवास समेत 50 अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जांच में पता चला था कि मैसेज गोंडा से आया था। इसकी जानकारी गोंडा पुलिस को दी गई। लखनऊ की पुलिस टीम भी वहा...
यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

यूपी की बड़ी खबरः मंत्री के स्टाफ समेत 11 के खिलाफ करोड़ों के फर्जीवाड़े की FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में भ्रष्टाचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का संदेश भी दे दिया। दरअसल, पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्यमंत्री के दफ्तर में एक अफसर ने मिलीभगत करते हुए करोड़ों का खेल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने विभाग में ठेका दिलाने का जाल बिछाकर एक व्यापारी को फंसाया। इसके बाद उसके 9 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों में एक मंत्री के निजी सचिव और कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसटीएफ को दी गई थी। बताते हैं कि जांच में पूरा मामला सही पाया गया। इंदौर का रहने वाले हैं पीड़ित व्यापारी बताते हैं कि मंजित सिंह भाटिया उर्फ मिंकू इंदौर की पूर्णिया कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह पशुधन विभाग में आटा व दूसरे सामान का ठेका लेते हैं। उनक...
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में किसी ने डायल-112 पर व्हाट्सएप काल करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास को उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही प्रदेश में 50 और भवनों को भी विस्फोट से उड़ाने की बात कही है। इसके साथ ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश की पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसटीएफ भी अलर्ट हो गई है। इतना ही नहीं लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एटीएस को भी मामले की जांच में लगाया गया है। बताते हैं कि यूपी पुलिस की इमर्जेंसी सर्विस डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करके यह धमकी दी गई है। इसके साथ ही सीएम योगी के कालीदास मार्ग स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौतमपल्ली थाने में अज्ञात पर मुकदमा आसपास के इलाके में डाॅग स्कवाॅयड और बम निरोधक दस्ते की टीमें जांच में लगी है। उधर, डीसीपी दिनेश सिंह का कहना है क...
Covid-19: कानपुर में महापौर के अधिवक्ता पुत्र समेत 13 और पॉजिटिव, उन्नाव में 7 व जालौन में..

Covid-19: कानपुर में महापौर के अधिवक्ता पुत्र समेत 13 और पॉजिटिव, उन्नाव में 7 व जालौन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर कानपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कालेज की लैब की जांच रिपोर्ट में 13 और कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आए हैं। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट से कचहरी व नगर निगम दोनों जगह पर कोरोना बम फूटा है। महापौर के अधिवक्ता पुत्र और उनके दो वकील दोस्त भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। ऐसे में कचहरी और नगर निगम दोनों जगह हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही कानपुर में अब कोरोना पाजिटव केस की कुल संख्या 651 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 344 ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं 25 लोग ऐसे हैं जिनकी कोरोना से जान चली गई है। जिले में कुल 283 एक्टिव केस हो गए हैं। आसपास के जिलों के ऐसे हैं हालात वहीं कानपुर से सटे उन्नाव जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। इसी तरह जालौन में 5 और फर्रुखाबाद में 2 पाजिटिव क...
कानपुर में 14 नए पाॅजिटिव, दो की मौत और नगर निगम सील

कानपुर में 14 नए पाॅजिटिव, दो की मौत और नगर निगम सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोहना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से 14 नए कोरोना वायरस के पाजिटिव केस मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 623 पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। नगर निगम में तीन कर्मचारी पाॅजिटिव आज आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को माने तो शिवनगर में 6, मंसूर नगर मोहल्ले से 3, बाबूपुरवा, देवनगर, फेथफुलगंज, फूलबाग और नौबस्ता से 1-1 संक्रमित रोगी मिला है। वहीं फीलखाना में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसी तरह एक और युवक की मौत की खबर है। स्थानीय नगर निगम में तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मोती झील वाली बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। ब...
‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की

‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान आज गुरुवार को पूरे जोरशोर से शुरू हुआ। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां लखनऊ में उत्तरी मंडल के बाबूगंज क्षेत्र मनकामेश्वर वार्ड में बूथ नंबर 153 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां, सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। साथ ही लोगों को सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पूरे प्रदेश में अभियान ने जोर पकड़ा प्रदेश में कानपुर समेत अन्य महानगरों में भी इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पत्र की प्रति लेकर घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाया। वहीं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कानपुर महानगर के विजय नगर ...
बड़ी खबरः देर रात हटीं कानपुर मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी

बड़ी खबरः देर रात हटीं कानपुर मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से मेडिकल कालेज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा. आरती लाल चंदानी बुधवार देर रात 2 बजे हटा दी गईं। वह जैसे आईं थीं, उसी अंदाज में उनको जाना भी पड़ा। 9 अक्टूबर 2018 की देर रात को अचानक चार्ज लेने वालीं आरती लाल चंदानी को बीती देर रात करीब 2 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। उनकी जगह प्रयागराज के डाक्टर और मौजूदा वक्त में कानपुर में ओसडी डा. आरबी कमल को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपते हुए चार्ज दिया गया। डा. आरबी कमल को जिम्मेदारी डा. चंदानी के बारे में कहा जा रहा है कि उनको लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं अब कानपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारी ओएसडी डा. आरबी कमल को दी गई है। चर्चा है कि डा. आरतीलाल चंदानी को रात करीब 2 बजे एसीएम-6 व पुलिस के सह...
Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Covid-19: कन्नौज में 9 और कानपुर में 21 संक्रमित मिले, संख्या 579

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार सुबह कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब की जांच रिपोर्ट में कुल 21 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनको मिलाकर जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल केस की संख्या 579 हो गई है। इनमें से 20 की मौत हो चुकी है जबकि 340 संक्रमित लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 219 कोरोना एक्टिव केस हैं। आसपास के जिलों में बढ़ रही संख्या इसी क्रम में आसपास के जिलों की बात करें तो कन्नौज में बुधवार को 9 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें छिबरामऊ के पांच, कन्नौज ब्लाक के 3, उमर्दा ब्लाक का एक संक्रमित है। बताया जा रहा है कि ये सभी दिल्ली ले लौटकर अपने घरों को पहुंचे हैं। इसके साथ ही कन्नौज में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 112 पहुंच चुकी है। इनमें एक्टिव केस 64 हैं और 48 ठीक होकर लौट चुके हैं। ब...