Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध रोगी मिला है। यह पहला मामला है जब कानपुर शहर में कोरोना वायरल का संदिग्ध रोगी मिलने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने रोगी की केस हिस्ट्री से शासन को भी अवगत करा दिया है। अब शासन से अनुमति मिलने पर उक्त रोगी के तीन नमूने लिए जाएंगे। उनको जांच के लिए राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा जाएगा। साथ ही पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भी नमूने जांच को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ विभाग ने हैलट में अलग वार्ड बनाया है जिसमें कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगियों को रखा जाएगा। साथ ही उनको लाने-जाने की अलग से व्यवस्था होगी। चीन के एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुका था बच्चा बताया जाता है कि कानपुर में मिला संदिग्ध कोरोना वायरस का रोगी एक बच्चा है जो कुछ दिन पहले ची...
कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के इंदरगढ़ में नहर में कार गिरे से हुई पांच लोगों की मौत के दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। इस हादसे में नहर में कार गिरने के बाद से लापता 6 माह के मासूम बच्चे का अबतक कुछ पता नहीं है। बच्चे की तलाश में आज भी एसडीआरएफ की टीमें लगी रहीं। मोटर वोट से बच्चे की काफी तलाश की गई। वहीं गांव में मातम सा पसरा है। पांचों शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नहर में तलाश में जुटी है एसडीआरएफ टीम बताते चलें कि ठठिया के रहने सिपाही गौरव भदौरिया की कार बुधवार को इंदरगढ़ के पास निचली गंग नहर में गिर गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब वह परिवार के साथ मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। संबंधित मुख्य खबरः कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता हादसे में...
अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः आज गुरुवार सुबह सीतापुर के बिसवां में गैस रिसाव के बाद दम घुटने से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं। यह परिवार मूलतः कानपुर का रहने वाला था। परिवार का मुखिया फैक्ट्री का चौकीदार था। दुख की बात यह है कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं बचा है। वहीं मरने वालों में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। वहीं फैक्ट्री के मालिक के बारे में कहा जा रहा है कि वह मौके पर नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास बिसवां के जलालपुर में दरी फैक्ट्री में रंग करने के लिए कैमिकल का उपयोग होता है। इतना ही नहीं पास में तेजाब भी बनाया जाता है। आज सुबह अचानक वहां गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां रहने वाला परिवार के पांच लोगों...
कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक कार निचली गंग नहर में जा गिरी। इससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक बच्चा लापता है। पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस नहर में खोए छह माह के बच्चे की तलाश करा रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में चटराआपुर के पास हादसा बताते हैं कि घटना आज सुबह कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटराआपुर गांव के पास हुई। कार सवार लोग खैरनगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना फैलते ही...
शादी टूटी तो मंगेतर के घर पहुंची युवती, फिर लगा ली आग

शादी टूटी तो मंगेतर के घर पहुंची युवती, फिर लगा ली आग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में अपनी शादी टूटने से आहत युवती ने मंगेतर के घर में घुसकर खुद को आग लगा ली। धू-धूकर जली युवती को देख परिवार के लोग बुरी तरह से सहम गए। किसी तरह लोगों ने आग बुझाते हुए युवती को संभाला। बाद में डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी है। घटना हरदोई जिले की है। हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र में लालपुर के मजरा शंकरपुर की रहने वाली युवती की शादी कछौना कोतवाली के भवानीपुर के रहने वाले शशांक पुत्र राजेंद्र के साथ 1 साल पहले तय हो गई थी। एक साल पहले तय हुई थी शादी किसी वजह से शादी टूट गई और इसे लेकर युवती बुरी तरह से आहत हो गई। बुधवार देर शाम युवती आटो रिक्शा से भवानीपुर गांव सीधे अपने मंगेतर के घर पहुंची। युवक राजेंद्र का कहना है...
7 डिप्टी एसपी बदले, लखनऊ-सीतापुर, बांदा-प्रतापगढ़ शामिल

7 डिप्टी एसपी बदले, लखनऊ-सीतापुर, बांदा-प्रतापगढ़ शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, बांदा, ललितपुर और सीतापुर भी शामिल हैं। प्रांतीय पुलिस सेवा में कार्यरत इन पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात डिप्टी एसपी कृपाशंकर को उन्नाव में तैनाती दी गई है। वहीं सीतापुर जिले में है। अवधेश कुमार पांडे वाराणसी, त्रिवेणी प्रसाद बांदा पीटीसी में तैनात डिप्टी एसपी अवधेश कुमार पांडे को वाराणसी में तैनाती दी गई है। यूपी-112 में तैनात पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद को डीएसपी ललितपुर जिले में डीएसपी बनाया गया है। वहीं एसटीएफ में सीओ ऋषिकेश यादव को कानपुर में तैनात किया गया है। इसी क्रम में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सहायक सेनानायक फूलचंद राम को कुशीनगर की डीएसपी बनाया गया है। बहराइच में तैनात डिप्टी एसपी त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी को बांदा में स...
ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में बीफार्मा छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस

ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में बीफार्मा छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में आज मंगलवार रात बीफार्मा के एक छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि सचेंडी थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव के रहने वाले हर्षित सचान (22) बीफार्मा का छात्र है। छात्र के पिता रमाकांत सचान की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। अब छात्र हर्षित अपनी मां गीता देवी के साथ गांव में रह रहा था। छानबीन में जुटी पुलिस, मंगलवार रात की घटना बताते हैं कि वह एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। बताते हैं कि आज मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे छात्र की मा घर में काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान हर्षित ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मां और दूसरे लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो हर्षित खून से लतपत होकर तड़फ रहा...
कानपुर यूनिवर्सिटी (CSJMU) में हंगामे के बाद छात्रों को गाड़ी ले जाने की छूट

कानपुर यूनिवर्सिटी (CSJMU) में हंगामे के बाद छात्रों को गाड़ी ले जाने की छूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में छात्रों की गाड़ियों के इंट्री पर बैन को लेकर हुए हंगामे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोगों ने वहां पहुंचकर छात्रों से बात की। यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने छात्रों को दो दिन के लिए वाहन भीतर ले जाने की छूट देते हुए उनको समझाया। इसके बाद छात्र शांत हो गए और मामला निपट गया। इस दौरान हालात न बिगड़ने इसलिए एहतियातन विश्व विद्यालय सुरक्षा में तैनात पुलिस बल भी वहां पहुंचा। हालांकि, स्थिति पूरी तरह से काबू में ही रही। छात्रों ने वाहन इट्री में भेदभाव का लगाया था आरोप बताते हैं कि मंगलवार को छात्रों ने पार्किंग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि यूनिवर्सिटी कर्मचारियों द्वारा कुछ विभागों के छात्रों को वाहनों को कैंपस में ले जाने की अनुमत दे दी जाती है। कुछ को रोका ...
घर में प्रेमिका-बाहर प्रेमी मिला लहूलुहान, पुलिस परेशान

घर में प्रेमिका-बाहर प्रेमी मिला लहूलुहान, पुलिस परेशान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक प्रेमी-प्रेमिका लहूलुहान हालत में मिले हैं। प्रेमिका जहां घर में खून से लहूलुहान मिली है, वहीं प्रेमी गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। इस घटना के सामने आते ही तड़के सुबह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग इसे आनर किलिंग के रूप में देख रहे थे। पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही थी, लेकिन बाद में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या के प्रयास के रूप में सामने आया है। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग बताया जाता है कि उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल खून से लतपत हालात में मिले। युवती अपने घर के भीतर बिस्तर पर मिली तो युवक गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। पहले मामला आनर क...
ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों का प्रदर्शन-नारेबाजी

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों का प्रदर्शन-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में आज मंगलवार को गाड़ी पर बैन लगने के चलते छात्र भड़क उठे। बीते डेढ़ से घंटे से छात्रों ने इससे नाराज होकर जमकर बवाल कर रहे हैं। हंगामा करते हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया। बताते हैं कि छात्र करीब डेढ़ घंटे से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कुछ क्लास के छात्रों को गाड़ी ले जाने की छूट है, जबकि कुछ को रोक दिया गया है। गाड़ियों की इंट्री बैन होने पर हंगामा छात्रों का कहना है कि अगर गाड़ी अंदर जाएंगी तो फिर सभी की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कुछ लोगों की गाड़ियां अंदर जाएंगी और कुछ की रोकी जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक छात्रों को समझाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से कोई नहीं पहुंचा है। बाद में यूनिवर्सिटी की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आसपास के थानो...