Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

इलेक्ट्रानिक पर जीएसटी दरें कम, घट सकते हैं टीवी-फ्रिज जैसे जरूरी सामान के दाम

इलेक्ट्रानिक पर जीएसटी दरें कम, घट सकते हैं टीवी-फ्रिज जैसे जरूरी सामान के दाम

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जीएसटी काउंसिल ने तो टीवी-फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों पर टैक्स की दर घटा दी है, लेकिन इसका असर जमीन पर उतरने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। प्रदेश के नागरिकों को टैक्स की घटी दर का लाभ दिलाने के लिए वाणिज्य कर विभाग इस निर्णय का नोटीफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहा है। वाणिज्य कर अधिकारियों ने अगले महीने से कीमतों में कमी आने की उम्मींद जताई है। वाणिज्यकर विभाग की बैठक में किया गया फैसला   जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में करीब 100 चीजों पर टैक्स की दर कम की गई है। इसमें घरेलू इस्तेमाल के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टैक्स को 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद की स्लैब में लाया गया है। हालांकि नई प्रणाली लागू होने के एक साल बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि वैट की पिछली कर प्रणाली के दुष्प्रभाव खत्म होने के बाद जीएसटी के लाभ के तौर पर कीमतों में कितनी कमी ...
कानपुरः आगे बढ़ी फाइल, 68 हजार परिवारों मिलेगा ‘आशियाना’

कानपुरः आगे बढ़ी फाइल, 68 हजार परिवारों मिलेगा ‘आशियाना’

Feature, कानपुर
समरनीति न्यूजः प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए जा रहे फ्लैट्स के एलॉटमेंट को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। डूडा के जरिए चुने गए 68 हजार बेनीफिशियरीज को ही फ्लैट मिलेंगे। यह लिस्ट डूडा ने केडीए को भी भेज दी है। हालांकि इन्हें आने वाले दिनों में बैंकों से मिलने वाले फ्लैट एलॉटमेंट के फॉर्म फीस के साथ जमा करने होंगे। लाखों लोगों ने जमा किए थे फॉर्म   पीएमएवाई के अन्र्तगत डूडा ने आवेदन मांगे थे। लगभग 1.86 लाख लोगों ने फॉर्म जमा किए थे। इनमें से सत्यापन के बाद डूडा ने करीब 68 हजार लोगों को बेनीफिशियरीज चुना है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में नगर निगम इलेक्शन के बाद केडीए में डिमांड, सर्वे फॉर्म जमा करने वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्र्तगत फिलहाल केडीए 7824 फ्लैट बनाने जा रहा है। अब इनके एलॉटमेंट के लिए फॉर्म निकालने जा रहा है, जो बैंकों से मिलेंगे और 5...
कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए है, लेकिन अधिकारी यातायात की मुख्‍य समस्याओं की तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। शहर के दर्जनों चौराहों पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे टेंपो व ऑटो स्टैंड की वजह से यातायात अक्सर बुरी तरह प्रभावित होता है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट व आरटीओ शहर के यातायात को बाधित करने वाली मेन समस्या को खत्म करने की बजाए चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के चौराहों पर धमाचौकड़ी मचाने वाले टेंपो व ऑटो चालक चौराहों पर ही सवारी बैठाने लगते है। फिर चाहे उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाए। इससे उनको कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मोटी कमाई के चक्कर में चौराहों पर बने अवैध स्टैंड पर हाथ नहीं डालती पुलिस  वहीं चौराहों पर तैनात ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड उन पर कार्रवाई करने के बजाए नजर अंदाज कर देते हैं। इसका मुख्य कारण चौराहों में...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में कन्नौज के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि वह खुद और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तारीख खान कन्नौज में तैनात हैं।   बुंदेलखंडः बांदा में इलाज के नाम पर बर्बरता की भेंट चढ़ गया दुर्लभ प्रजाति का हिरन, मौत   वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ निजी कार से लखनऊ से कन्नौज आ रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। जबकि वे खुद और उनकी बेटी को भी चोट लगी है। ...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...
पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या

पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  बिधनू में एक राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद पुलिस को शक न हो, इसके लिए उसके शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हो गया। सचेंडी चकरपुर निवासी धर्मेंद्र सोनकर (30) राजमिस्त्री था। परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटियां पीहू व छोटी हैं। वह कुछ महीने पहले बिधनू के सिद्धार्थनगर में परिवार के साथ किराये पर रहने लगा था। पत्नी रेखा के मुताबिक वह शनिवार सुबह उठी तो उसने देखा कि धर्मेंद्र का शव कुंडे के सहारे साड़ी से लटका था। उसके शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने वहां पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। धर्मेंद्र की मौत का पता चलते उसके भाई मौके पर पहुंच गए। भाइयों ने धर्मेंद्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। उनके मुताबिक रेखा के करीबी रिश्तेदार से अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने धर्मेंद्र की हत्या की है। पो...
कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय से लटकी केडीए की पहली मल्टीलेवल पार्किंग कैनाल पटरी रविवार को चालू हो गई। रविवार को कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। पार्किंग बनाने व चालू करने में केडीए को 55 महीने का समय लग गया है। कैनाल पटरी पार्किंग बनने की शुरूआत दिसंबर 2013 में हुई थी, कम्प्लीशन टारगेट अगस्त 2015 और प्रोजेक्ट कास्ट तकरीबन 8.24 करोड़ रखी गई थी। ऐसी मिली जानकारी लोअर व अपर बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के बाद इसमें ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया। फर्स्‍ट व सेकेंड फ्लोर पर ऑफिस के लिए 26-26 ऑफिस के लिए स्पेस है। यह भी कम्प्लीट हैं लेकिन इन्हें बेचने में केडीए को सफलता नहीं मिली है। लोकार्पण के दौरान दौरान मेयर प्रमिला पाण्डेय, केडीए वीसी सौम्या अग्र्रवाल, सेक्रेटरी केपी सिंह आदि मौजूद थे। ऐसे मिलेगी राहत कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्...
कानपुरः बारात में खाना कम पड़ने पर हलवाई की पिटाई, बचाने पहुंची पुलिस से भी हाथापाई

कानपुरः बारात में खाना कम पड़ने पर हलवाई की पिटाई, बचाने पहुंची पुलिस से भी हाथापाई

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता में रविवार को एक वरीक्षा कार्यक्रम में खाना कम पडऩे पर लड़के पक्ष के लोगों ने हलवाई और गेस्ट हाउस के मुनीम को पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंचे तो गुस्साएं लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई कर दी। इसे देख पुलिस कर्मियों को थाने से फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हलवाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोयला नगर निवासी विजय बाबा की बेटी की रविवार को वरीक्षा था। इस समारोह के लिए कुबेर गेस्ट हाउस को बुक किया गया था। खाना बनाने का काम गल्लामंडी निवासी हलवाई उदय नारायण को दिया गया था। उदय नारायण ने गेस्ट हाउस के मुनीम धनश्याम के साथ खाना बनाया था, लेकिन कार्यक्रम में ज्यादा लोग आ गए। इसे देखकर हलवाई ने लड़के पक्ष के लोगों को बताया कि खाना कम पड़ जाएगा, जिसे देखकर लड़के पक्ष के कैलाश, पप्पू सिंह, शंकर सिंह और कुछ अज्ञात लोग भड़क ...
पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव

पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
कन्नौजः जिले के छिबरामऊ थाना कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या करके शवों को लटका दिया गया है। स्थानीय लोगो ने शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़िएः आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। खास बात यह है कि दोनों मृतकों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ककरैया तालाब के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तभी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।    ...
कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक स्थानीय अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची का शव देखकर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद डाक्टर ने नवजात बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। बाद में उनको बच्ची का शव दिया। मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल का है। नवजात की मौत के बाद बच्ची का शव देखकर भड़क उठे परिजन   उनका कहना है जब बच्चा कहा तो बच्ची का शव क्यों दे रहे हैं। परिजन बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहता है कि असली बच्चे को बदल दिया गया है। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, इतवार की वजह से अस्पताल में कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था लेकिन जूनियर रेजीडेंट ने अपने सीनियर को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  ...