Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुरः बरसात में खंभा गिरने से छह साल के मासूम की मौत

कानपुरः बरसात में खंभा गिरने से छह साल के मासूम की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः गुरुवार को तेज़ बारिश के चलते बिल्हौर में एक सीमेंटेड खम्भे के मलबे में दबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की उम्र 6 साल बताई गई है। वह बेड़ी अलीपुर निवासी रामबाबू का बेटा था। वह तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। ऐसी मिली है जानकारी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मासूम रामू घर के बाहर खेल रहा था। वह खम्भे के पास खड़ा था। उसी वक्‍त खम्भा ढहने से रामू मलबे के नीचे दब गया। परिजनों उसको मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। सदमें में मृतक मासूम की मां मासूम की मौत से मां ललिता गहरे सदमे में चली गई. इसको लेकर प्रधान ने बताया है कि लगातार बारिश की वजह से खम्भा ढहा है. एसडीएम ने वहां जाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं इसके बाद भी हो रही बारिश से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, प्रशासन भी ...
तो क्या वाकई इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी कानपुर की शान, लालइमली और धारीवाल!

तो क्या वाकई इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी कानपुर की शान, लालइमली और धारीवाल!

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः लाल इमली, धारीवाल...एक समय में ये शहर की शान हुआ करते थे। वहीं अब पिछले कई सालों से इनपर बंदी की तलवार लटकी हुई है। जी हां, सही सुन रहे हैं आप। शहर की इन दोनों बड़ी मिलों को पूरी तरह से बंद करने की कवायद जोरों पर चल रही है। उधर, खबर कुछ ऐसी मिली है कि अब इन दोनों को ज़ीरो डेट में डाल दिया गया है। गौर करिएगा यहां  यहां सबसे पहले आपको बता दें कि जीरो डेट का मतलब होता है कि अब इन दोनों मिलों को कभी भी बंद किया जा सकता है। केंद्र सरकार के पब्‍लिक इंटरप्राइजेज मंत्रालय की गाइड लाइंस को कपड़ा मंत्रालय ने जारी कर दिया है। जीरो डेट में लालइमली और धारीवाल के कर्मचारियों और श्रमिकों को वही वीआरएस दिया जाएगा, जोकि मंत्रालय की ओर से तय किया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिकों के किसी तरह के भी दावों खारिज कर दिया जाएगा। प्रबंधन को देना होगा प्रस्‍ताव  ...
क्रिमिनल के लिए बुरी खबरः सड़कों पर उतरी डायल 100, अब गलियों में भी नहीं छोड़ेगी पीछा

क्रिमिनल के लिए बुरी खबरः सड़कों पर उतरी डायल 100, अब गलियों में भी नहीं छोड़ेगी पीछा

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अब शातिर अपराधी शहर के घनी आबादी वाली गलियों में भी पुलिस की नजर से नहीं बच सकेंगे। अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए और पुराने घने इलाकों में रिस्‍पॉन्‍स टाइम को बेहतर करने के लिए गुरुवार को शहर की गलियों में गश्त करने के लिए डॉयल 100 की बाइक को रोड पर उतार दिया गया। ऐसा बताया आईजी आलोक सिंह ने  आईजी आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक सवारों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभी 54 बाइक मिली हैं। ऐसे में जहां डॉयल 100 की कार नहीं जा सकती है, वहां पर इन बाइक से पुलिस गश्त करेगी और सूचना मिलने पर सही समय पर पहुंचेगी। अब ऐसा करना न होगा आसान  इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक अपराधी गलियों के रास्ते से भाग जाते थे, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना भी आसान नहीं होगा। कारण है कि पुलिस भी अपनी बाइक से गलियों में गश्त करेगी। ऐसा करने से अपराधियों को...
बड़ी खबरः कानपुर में फिर टला बड़ा रेल हादसा, लगातार बरसात से चटकी रेलवे पटरी

बड़ी खबरः कानपुर में फिर टला बड़ा रेल हादसा, लगातार बरसात से चटकी रेलवे पटरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  बीते कुछ-एक साल में कानपुर में रेल हादसों की आए दिन घटनाएं सुनने में आती रही हैं। बुधवार रात एक और बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण गोविंदपुरी स्टेशन के पास रेल पटरी चटककर अलग हो गई। समय रहते रेलवे अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कर लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि बुधवार रात उस समय बड़ा हादसा टल गया जब कानपुर-हावड़ा रेलवे मार्ग पर गोविंदपुरी स्टेशन के पास रेलवे लाइन टूट गई। यह रेलवे लाइन सिग्नल नंबर-50 के पास टूटी। ये भी पढ़ेः फिल्मी स्टाइलः पति को पुलिस हिरासत से भगाने को हत्याभियुक्त की पत्नी ने नशीली फ्रूटी पिला 3 सिपाहियों को किया बेहोश, नाकाम  इसके बाद रात करीब 1:45 पर सिग्नल फेल होने पर सिग्नल विभाग के S.I. को रेलवे ट्रैक फेल होने की जानकारी हुई। इसके बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया...
फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः लगातार हो रही बारिश से 16 महीने पूर्व बना इंद्रा आवास ढह गया। इस दौरान मलबे में दंपति व उनके दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मलवां थाना क्षेत्र के धमईखेड़ा गांव की है।अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाल-चाल ले रहे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ...
उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: थाना हसनगंज के मोहन लखपेड़ा चौराहे पर हुए हादसे में आज एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से हुआ। ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। कक्षा 9 की छात्रा इस छात्रा की मौत के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह हालात को काबू में किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर अभी तक गहमा-गहमी बनी हुई है। पुलिस मौके पर हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।  ...
कानपुरः टेनरी मालिक के बेटे ने दो साथियों के साथ युवती से किया चलती कार में गैंगरेप, मुकदमा

कानपुरः टेनरी मालिक के बेटे ने दो साथियों के साथ युवती से किया चलती कार में गैंगरेप, मुकदमा

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। चकेरी में चलती कार में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। इनमें से एक आरोपी के पिता की टेनरी है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दो बार गैंगरेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल चैकअप के लिए भेज दिया। मूलरूप से जालौन निवासी युवती यहां पर किराये पर रहकर प्राइवेट जॉब करती है। युवती ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को वह जाजमऊ चुंगी पर खड़ी थी। उसी वक्‍त कार सवार शाबाज़, आदिल और आशीष उर्फ सोनू ने उसको लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। तीनों उसको वहां से उन्नाव स्थित एक ढाबा पर ले गए। वहां पर खाना खिलाने के बाद तीनों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया। इसके बाद आशीष उसको लालबंगला स्थित घर ले गया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने वहां पर भी उसके साथ गैंगरेप किया और...
अब कार्डियोलॉजी में सुबह के साथ शाम को भी मिलेगा 5 रुपए में भर पेट खाना

अब कार्डियोलॉजी में सुबह के साथ शाम को भी मिलेगा 5 रुपए में भर पेट खाना

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कार्डियोलॉजी में दूर दराज़ के क्षेत्र से आने वाले गरीब मरीजों व तीमारदारों को सुबह व शाम दोनों वक्त मात्र 5 रुपये में खाना मिल सकेगा। इसके लिए परिवर्तन संस्था अब शाम को भी रोटी बैंक के जरिए इन लोगों को खाना मुहैया कराएगी। बुधवार को कार्डियोलॉजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने इसकी घोषणा की। संस्थान ने दान दिया ये सामान  संस्था की ओर से कार्डियोलॉजी को 6 इंफ्यूजन पंप, 2 व्हीलचेयर और एक वॉटर कूलर भी दान किया गया है। इस दौरान संस्था के अनिल गुप्ता, रेनू गुप्ता, कैप्टन एससी त्रिपाठी, सैय्यद आसिफ अली, देवेंद्र पारिख प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ऐसा बताया डायरेक्‍टर ने  इस मौके पर कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. विनय कृष्ण ने कहा कि इससे संस्थान में मरीजों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में डॉ.सीएम वर्मा, डॉ.राकेश वर्मा,डॉ.रमेश ठाकुर प्रम...
कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे

कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः हरबंस मोहाल में बुधवार तड़के दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में चार लोग फंस गए, जिनको पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम और इलाकाई लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। खबर कुछ ऐसी है कि हरबंस मोहाल के गड़रिया मोहाल में रामबाबू का मकान है। मकान के चार किरायेदार दिव्यांग लक्ष्मीदेवी, शेखू, कुक्कू और पप्पू रहते है। इसके अलावा मकान के ग्राउंड फ्लोर में पेठे का कारखाना है, जो एक महीने से बंद है। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। मकान के पास खड़ी वैन और कई सामान भी क्षतिग्रस्त, पुलिस का किसी के हताहत होने की जानकारी से इंकार   बुधवार सुबह बारिश के दौरान मकान का अगला हिस्सा ढह गया। इससे चारों किरायेदार मकान में फंस गए। पड़ोसी अनिल जायसवाल की वैन मकान के नीचे खड़ी थी। वह मलबे में दबकर गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर चारों किरायेदार ...
गज्जूपुरवा में केडीए की जमीनों पर अवैध टेनरियों का कब्ज़ा, कार्रवाई की तैयारी में अधिकारी

गज्जूपुरवा में केडीए की जमीनों पर अवैध टेनरियों का कब्ज़ा, कार्रवाई की तैयारी में अधिकारी

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः केडीए अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अंधाधुंध अवैध निर्माण औ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की पोल दिन पर दिन खुलती जा रही है। गज्जूपुरवा में तो केडीए की करोड़ों की जमीन पर अवैध रूप से टेनरियां बना ली गई हैं और वर्षो से चल भी रही हैं। सूत्र बताते हैं कि एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन के करीब ऐसी टेनरियां हैं, जिन्होंने सरकारी जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसका खुलासा होने से केडीए के प्रॉपर्टी सेक्शन और एनफोर्समेंट टीम में हड़कंप मचा हुआ है। जमीन पर हुए कब्जे  सूत्र बताते हैं कि गज्जूपुरवा में आबादी, चारागाह, नवीन परती आदि मिलाकर 41 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। इसमें 14 हेक्टेयर के लगभग ग्र्राम समाज की जमीन है। इन दिनों केडीए, भूमाफियाओं के खिलाफ ड्राइव चलाने को अपनी जमीनों की तलाश रहा है। इसके लिए जमीनों का ऑडिट करने के साथ इम्प्लाइज से सर्वे भी क...