Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस को मिला था अधजला शव फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था। पुलिस की सतर्कता से खुलासा...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...
Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो(लखनऊ): Mahakumbh2025: महाकुंभ_2025 का पावन पर्व प्रयागराज में शुरू हो गया है। यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। आज सोमवार 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ पर्व का पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाएगी। देश-विदेश और पूरे प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु प्रयागराज के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से स्पेशन ट्रेनें और बसें चलाई गई हैं। वहीं देश-विदेश से भी श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। आज सुबह महाकुंभ पर्व 2025 का प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। इसमें अबतक 80 लाख से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह होते-होत पूरा संगम तट स्नानार्थियों से पट गया। सोमवार से ही संगम क्षेत...
BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी बीच कानपुर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पार्टी में ऊपर तक हड़कंप मच गया। कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी को जूतों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही जमकर हंगामा भी किया। दरअसल, ये कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर नाराज थे। प्रदेश इकाई तक मामला, मचा हड़कंप बताते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता चंद्रकांत द्विवेदी और ज्योति वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को गुलदस्ते में सजाकर जूता भेंट किया। यह मामला प्रदेश इकाई तक पहुंच गया और जबरदस्त हड़कंप मचा है। दरअसल, ये कार्यकर्ता 3 दिन पहले हुए मंडल अध्यक्षों के चयन पर अपनी नाराजगी जाहिर करने गए थे। तेजी से वायरल हुआ फोटो-वीडियो.. कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी जिंदाबाद के ...
आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात हुई दुर्घटना

आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात हुई दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह पंजाब की हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक थे। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। घटना की जांच में जुटी पुलिस गोली कैसे चली या किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। बताते हैं कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव  ...
महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ

महाकुंभ-2025: CMYogi ने विशेष रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मराकुंभ2025 के तहत प्रयागराज के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रेडियो चैनल 'कुंभवाणी' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। महाकुंभ के सांस्कृतिक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य इस चैनल का उद्देश्य पावन महाकुंभ के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाना है। 'कुंभवाणी' के माध्यम से यह जिम्मेदारी प्रसार भारती पूरी करेगी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: ‘वक्फ की जमीन पर महाकुंभ का आयोजन, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बड़ा बयान    ...
UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहेल गार्डन से एक बडी़ खबर आ रही है। वहां एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें मिली हैं। पूरा परिवार बुधवार से लापता था। लोगों का कहना है कि उन्हें किसी ने नहीं देखा था। पुलिस का कहना है कि पृथम दृष्टया यह सामूहिक हत्याकांड है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस टीम हत्या के कारणों का पता लगा रही है। भाई घर पहुंचा तब हुआ हत्याकांड का खुलासा इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ तब मृतक मोइन का भाई सलीम आज अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दरवाजा ये भी पढ़ें: UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान.. तोड़कर भीतर पहुंचे तो वहां सभी की लाशें पड़ी थीं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रह...
यूपी BJP अध्यक्ष बनेगा कौन? तावड़े ने लखनऊ में टटोली नब्ज

यूपी BJP अध्यक्ष बनेगा कौन? तावड़े ने लखनऊ में टटोली नब्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): संगठन के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद सधे कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बुधवार को दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हुए हैं। बता दें कि तावड़े यूपी में संगठन चुनाव के पार्टी पर्यवेक्षक भी हैं। ऐसे में उनका दौरा काफी अहम है। हालांकि, कहा यही जा रहा है कि एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में तावड़े लखनऊ पहुंचे हैं। सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य से मुलाकात लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अलग-अलग मुलाकात की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन हुआ। तावड़े की सीएम योगी से लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद डिप्टी सीएम मौर्य के आवास पर भी गए। नेताओं से अलग मुलाकात में लिया फीडबैक जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ...
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): Ayodhya Milkipur By Election: यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। 5 को वोटिंग, 8 को मतगणा-परिणाम 10 जनवरी से 17 जनवरी तक नामांकन होगा। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तारीख 20 जनवरी है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद यह चुनाव बेहद रौचक हो गए हैं। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर काफी चर्चा रही। इसी सीट से समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज कराई थी। मगर 2024 ...
OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, यूपी के इस शहर में शुरूआत..

OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, यूपी के इस शहर में शुरूआत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नए साल पर अनमैरिड कपल के लिए थोड़ी बेचैन कर देने वाली खबर आ रही है। OYO होटल्स में अनमैरिड कपल की एंट्री पर बेन लग गया है। अब जो अविवाहित प्रेमी जोड़े ओयो में रुकरने की योजना बना रहे थे, उन्हें इस खबर से धक्का लगना स्वभाविक है, लेकिन यह सच है। मेरठ में OYO होटल में अनमैरिड कपल को एंट्री बंद कर दी गई है। अनमैरिड कपल को अब ओयो में चेक-इन की इजाजत नहीं मिलेगी। अब सिर्फ पति-पत्नी को ही एंट्री मिलने वाली है। दरअसल, ओयो नई पाॅलिसी लाया है। मैरिड कपल को ही OYO में ठहरने की इजाजत नई पॉलिसी के अनुसार, चेक-इन के समय हर जोड़ों को अपने रिश्ते का वैध सर्टिफिकेट दिखाना होगा। फिर चाहे रूम की बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या फिर ऑफलाइन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कंपनी का कहना है कि यह कदम स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उठाया है। ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को अधिकार द...