Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

चिन्मयानंदः पीड़िता को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलएम परीक्षा से रोका

चिन्मयानंदः पीड़िता को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलएम परीक्षा से रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भाजपा के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को आज रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने परीक्षा में बैठने से रोक दिया। आज से छात्रा की एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि छात्रा की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं है। इसलिए छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद छात्रा वापस कैंपस में पहुंची और कुछ देर बाद वापस लौट गई। घटनाक्र को लेकर चर्चा बनी रही। 75 प्रतिशत हाजिरी न होने पर रोका बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को छात्रा बैक पेपर दे चुकी है। बैक पेपर की अनुमति विवि प्रशासन ने ही छात्रा को दी थी। हालांकि, छात्रा ने सीजेएम कोर...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार दोपहर अभी कुछ देर पहले हुए एक भीषण हादसे में एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों के शव भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। बस में फंसे शवों को मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला जा सका। कुछ के चेहरे गायब हो गए तो किसी के शरीर के दूसरे अंग। फतेहपुर जा रही थी रोडवेज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (बांदा) लाया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बुरी तरह से चीख-पुकार मची रही। पुलिस को भी हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में भी पुलिस अधिकारी पहले से...
महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शनिवार सुबह महाराष्ट्र में राजनीति का अबतक बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। आज सुबह-सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिला दी है। वहीं इस दौरान एनसीपी के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें साफतौर पर जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने उस जनादेश को नकारते हुए दूसरी जगह पर समझौते का प्रयास किया। अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली कहा कि महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने के फैसले के लिए अजित पवार को धन्यवाद देते हैं। उधर, अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में चुनावों के नतीजे आने से लेकर अबतक कोई भी राजनीतिक दल सरकार सरकार बनाने में सक्षम नहीं था। वहीं महाराष्ट्र में किसान मुद्दों सहित कई समस्याओ...
अब हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण को भी धमकी

अब हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण को भी धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनको पत्र भेजकर दी गई है। उर्दू में लिखे इस पत्र में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। 9 पन्ने के इस पत्र को उर्दू से हिंदी में अनुवाद कराने के बाद हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़ गए। मामले में किरण तिवारी ने लखनऊ के नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट लिखते ही पुलिस मामले में हरकत में आ गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, छानबीन में जुटी मामले में कोतवाली प्रभारी नाका सुजीत दुबे का कहना है कि धमकी के बाद किरण तिवारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कहा गया है कि धमकी भरा पत्र कहां से आया है, इसकी जांच हो रही है। उन्होंने बताया है कि दोनो...
लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

लखनऊ-दिल्ली और एनसीआर में हल्का भूकंप, घरों से निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार शाम को दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। हालांकि, अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को गुजरात के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार शाम महसूस हुए झटके भूकंप के झटकों के बाद से लोगों में डर सा फैल गया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। यूपी के मुरादाबाद और लखनऊ में करीब 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने ...
…हर सांस ये कहती है, हम हैं तो खुदा भी है Special on Akbar Allahabadi’s birthday

…हर सांस ये कहती है, हम हैं तो खुदा भी है Special on Akbar Allahabadi’s birthday

Feature, एंटरटेनमेंट, भारत
वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर सिंह की कलम से..  ---------------------------------- अकबर इलाहाबादी। एक ऐसा महबूब शायर जिसके बारे में यह तय कर पाना मुश्किल है कि वह रोमांटिक शायर ज्यादा हैं या तंज करने वाले एक विटी क़लमकार। उनका नाम अकबर हुसैन रिजवी था और जन्म 16 नवम्बर 1846 को हुआ था और जैसा नाम से जाहिर है जन्मस्थली इलाहाबाद रही और कर्मस्थली भी रही। आप बीए पास हैं तो बंदा बीबी पास है.. अकबर साहब copyist रहे फिर reader रहे, तहसीलदार रहे और आखिर में मुंसिफ बने। इस दौरान शायरी का सफर जारी रहा। कुछ बानगी देखिए। एक साहब मिलने आए और पर्ची भेजी जिस पर लिखा था बीए पास। अंदर से अकबर साहब ने पर्ची पर लिखकर यह जवाब भेजा- शेख जी निकले न घर से और ये फरमा दिया आप बीए पास हैं तो बंदा बीबी पास है। सियासत पर तंज देखिए- कौम के गम में डिनर खाते हैं हुक्काम के साथ रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ तंज ...
इटावा में रेल राज्यमंत्री बोले, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेशन

इटावा में रेल राज्यमंत्री बोले, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः निर्माणाधीन डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर के निरीक्षण के बाद मलाजनी में पत्रकारों से बात करते हुए रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया है जिसके बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। कहा कि रेलवे भी इस दिशा में बड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगा और अयोध्या के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। वहां विकास के ऐसे कार्य किए जाएंगे जो नए आयाम बनाएंगे। कहा, 2023 तक चालू होगी देश की पहली बुलैट ट्रेन वहीं कहा कि कारोडोर को जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि कोलकाता से गुजरात और मुंबई तक इस कारीडोर का निर्माण हो, ताकि रेलवे को माल भाड़े में फायदे के साथ ही व्यापारी भी बढ़ सके। कहा कि जल्द ही खुर्जा जंक्शन से भाऊपुर (कानपुर) तक मालगाड़ियां इस ट्र...
गायिका लता मंगेशकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

गायिका लता मंगेशकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की हालत अब भी नाजुक है। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जीवन रक्ष प्रणाली) पर हैं। अस्पताल के सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया है कि उनकी सेहत में धीरे-धीरे अब सुधार आ रहा है। हालांकि, यह भी बताया कि उनकी हालात अभी खतरे से बाहर नहीं है। लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डाक्टर प्रतित समदानी का कहना है कि लता जी फिलहाल निमोनिया और दिल से जुड़ी समस्याओं के साथ ही सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। दो दिन से ब्रीच केंडी अस्पताल में हैं भर्ती डाक्टर ने कहा है कि जबतक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता, कुछ नहीं कहा जा सकता है। डाक्टर ने यह भी कहा कि अभी उनकी सेहत को लेकर कुछ कहना मुश्किल है। बताते चलें कि 90 वर्षीय गायिका लता जी को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इसके बाद उनको सोमवार को मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल ...
‘मैं नाश्ते में राजनेताओं को खाता हूं’, जुमले वाले टीएन शेषन नहीं रहे

‘मैं नाश्ते में राजनेताओं को खाता हूं’, जुमले वाले टीएन शेषन नहीं रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सबसे बड़े चुनाव सुधारक माने जाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांसें लीं। भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे शेषन 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे। उनका पूरा नाम तिरुनेल्लाई नारायण अय्यर शेषन (टीएन शेषन) था। बताते चलें कि चुनाव आयोग की शक्तियों का एहसास टीएन शेषन ने ही देश को कराया था। वे अपने कार्यकाल के दौरान पूरी तरह बेदाग रहे। 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में जन्मे शेषन ने भारतीय चुनाव प्रणाली में कई बदलाव किए। देश में मतदाता पहचान पत्र की शुरूआत शेष द्वारा ही की गई थी। 1996 में शेषन को मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। पहली बार बिहार में कराए थे चार चरणों में चुनाव बताते चलें कि टीएन शेषन पहले चुनाव आयुक्त रहे, जिन्होंने बिहार में पहली ब...
सुप्रीम कोर्टः अयोध्या में विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, मस्जिद को दूसरी जगह जमीन

सुप्रीम कोर्टः अयोध्या में विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, मस्जिद को दूसरी जगह जमीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्या मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि 2.7 एकड़ की विवादित जमीन हिंदुओं को दी जाएगी। वहां राम मंदिर ही बनेगा। आदेश दिए हैं कि तीन माह के भीतर मंदिर निर्माण के लिए सरकार एक ट्रस्ट बनाए। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र व राज्य सरकार को यह भी आदेश दिया है कि मुस्लिम पक्ष को भी अयोध्या में ही दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन मस्जिद के लिए दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र या राज्य सरकार तीन माह के भीतर एक ट्रस्ट बनाए। उधर, अयोध्या फैसला आने के बाद सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग फैसले से असंतोष जरूर जता रहे हैं लेकिन सर्वसम्मति से आए इस फैसले को स्वीकार भी कर रहे हैं। पांच जजों की पीठ का सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का...