Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

कानपुर के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, ट्वीट करने वाले पर FIR

कानपुर के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, ट्वीट करने वाले पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज शुक्रवार को कानपुर में साउथ एक्स माॅल व गुरुदेव पैलेस, मिराज सिनेमा में बम धमाके की धमकी दी गई। यह धमकी ट्वीट के जरिए करीब 12 बजे सूर्यवंशी बादशाह के नाम के ट्वीटर एकाउंट से दी गई। ट्वीट करने वाले ने कानपुर पुलिस, यूपी पुलिस समेत अन्य लोगों को भी ट्वीट किया था। धमकी से हड़कंप मच गया और सभी मॉल और सिनेमाघरों में पुलिस फोर्स डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। जूही थाने में दर्ज हुआ मुकदमा वहां पूरी तरह छानबीन की गई। जूही थाना पुलिस के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने चप्पा-चप्पा छान मारा। हालांकि, कोई विस्फोटक नहीं मिला। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि ट्वीटर के जरिए सूर्यवंशी बादशाह नाम से व्यक्ति ने धमकी दी थी। सुरक्षा के हिसाब से मॉल और सिनेमाघरों में छानबीन कराई गई। कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला। ट्विट करने वाले के खिलाफ जूही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस म...
UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र 

UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गोंडा के मेडिकल छात्र गौरव हालदार के अपहरण की सनसनीखेज घटना का खुलासा यूपी एसटीएफ ने कर दिया है। अपह्रत छात्र को सकुशल बचा लिया गया है। वहीं अपहरण में एक डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला डाक्टर अभी फरार है। दरअसल, जितनी सनसनीखेज यह वारदात थी, उतना ही चौंकाने वाला खुलासा भी है। इस मामले में दिल्ली के एक डाक्टर ने अपहरण की पूरी साजिश रची तो उसकी साथी महिला डाक्टर ने हनीट्रैप को जाल में फंसाया। दिल्ली का डाक्टर अभिषेक मुख्य सूत्रधार उसे मिलने के लिए बुलाया और बाकी लोगों ने अपहरण कर लिया। गौरव का अपहरण गोंडा से किया गया था। जहां गोंडा में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं छात्र के पिता निखिल हालदार बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत संत्संगनगर कालोनी में रहते हैं। बेटे के अपहरण से पूरा परिवार परेशान हो गया था। मुख्य आरोपी डाक्टर समेत 3 गिरफ...
आज से 2 दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

आज से 2 दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा तय है। वह आज गुरुवार (21 जनवरी) को दो दिन के लिए लखनऊ आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में खास है। सूत्रों की माने तो अपने लखनऊ दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी को लेकर अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव-2022 को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रणनीति तैयार करेंगे। उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। कई महत्वूपर्ण फैसले किए जा सकते हैं। पंचायत चुनाव की रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम दरअसल, पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा इतना खुलकर मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की बैठक में सबसे ज्यादा खास बात कें...
बड़ी खबर : अभी जेल में रहेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर, 22 को सुनवाई

बड़ी खबर : अभी जेल में रहेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर, 22 को सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को अभी जेल में ही रहना होगा। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने बुधवार को दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि अब मामले की सुनवाई 22 जनवरी को होगी। बताते चलें कि अदालत ने मंगलवार को भगोड़ा घोषित होने के बाद दोनों नेताओं को न्यायालय में हाजिर होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। यह है पूरा मामला दरअसल, 22 जुलाई 2016 में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने हजरतगंज थाने में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने भाजपा नेता के परिवार की महिलाओं को अमर्यादित टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ें : UP : डाक्टर के मेडिकल छात्र बेटे का अपहरण, 70 लाख फिरौती मांगी लंबे...
Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : आज मंगलवार शाम यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजभर को गिरफ्तार हो गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ही नेताओं ने आज एमपीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी भी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। बताते चलें कि दोनों पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं मंत्री स्वाति सिंह की बेटी और परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कुर्की के आदेश हुए थे। कोर्ट में पेशी पर दोनों नेता कई बार से पेश नहीं हो रहे थे। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी इसके बाद दोनों कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस मामले में तीन अ...
Update : मिर्जापुर में गंगा में नाव पलटने से 18 डूबे, सभी सुरक्षित

Update : मिर्जापुर में गंगा में नाव पलटने से 18 डूबे, सभी सुरक्षित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल में आज मंगलवार सुबह गंगा में नाव पलटने से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताते हैं कि मिर्जापुर के शिवपुर रामगया घाट पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक नाव डूब गई। अच्छी बात यह रही कि जहां नाव डूबी, वहां आसपास काफी दूसरी नाव थीं। इसलिए आसपास के मल्लाह और अन्य लोग तुरंत सक्रिय हो गए। सभी ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला बताते हैं कि छह लोगों को नदी से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 लोगों का इलाज विंध्याचल के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बहरहाल, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। नाव पर बैठे लोगों में सभी महिलाएं और लड़कियां थीं। सभी गंगा नदी पार करके दूसरी ओर जा रही थीं। पुलिस टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके...
लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए प्यार की घंटी बजाने वाली एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। युवती ने बड़ी ही प्लेनिंग के साथ युवक को सतरंगी सपने दिखाकर शोना से बाबू और फिर पुच्चू तक बनाया। फिर धीरे-धीरे करके 6 लाख का चूना लगाया। शापिंग की, फ्लाइट के टिकट बुक कराए और जमकर कैश भी झटका। बाद में शादी की तारीख तय हुई तो हैदराबाद जाने की बात कहकर निकल ली। लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR अब, मामले में लखनऊ के रहने वाले पीड़ित मनोज अग्रवाल ने राजधानी के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर पीड़ित मनोज का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए जीवन साथी डाट काम पर अपनी एक प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को प्रियंका सिंह न...
लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के आउटर पर सुबह करीब पौने 8 बजे के आसपास अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इन दोनों डिब्बों में डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। अच्छी बात यह है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित, पटरियां क्षतिग्रस्त हालांकि, इससे ट्रेन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी का मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि किस कारण यह घटना हुी। वहीं कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में बैठाने की व्यस्था के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यह ट्रेन पंजाब से बिहार जा रही थी। डीआरएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार 8 से 10 कि...
WhatsApp ने Status लगाकर यूजर्स को दिया खास मैसेज, Privacy policy पर दी सफाई

WhatsApp ने Status लगाकर यूजर्स को दिया खास मैसेज, Privacy policy पर दी सफाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा पसंदीदा प्लेटफार्म व्हाट्सएप अपनी नई प्राइवेसी पालिसी लागू करने की तैयारी कर चुका है। हालांकि, इसे लेकर WhatsApp की काफी आलोचना भी हो रही है। खुद की आलोचना के बीच व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अब स्टेट्स लगाकर सफाई दी है। एक स्टेटस में व्हाट्सएप ने लिखा है कि वह आपकी यानी यूजर की निजी बातों को पढ़ या सुन नहीं सकता है क्योंकि, आपके मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। कुल मिलाकर व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पाॅलिसी पर एक तरह से सफाई देने का काम किया है। यूजर को यह बताने की कोशिश की है कि उनकी निजता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे में स्टेट्स पर डिटेल्स डाली गई है।  प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर हो रही आलोचना  इसके अलावा व्हाट्सएप ने लिखा है कि वह फेसबुक के साथ यूजर के कांटेक्ट शेयर नहीं करेगा। एक स्टेट्स में लिखा है कि WhatsApp यूज...
69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया

69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेत्री रजनी चांडी इस 69 साल की उम्र में भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, इन दिनों रजनी अलग वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नए लुक में फोटोशूट कराया है। इसमें रजनी टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके फैंस ने उनको प्रशंसा की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल भी किया। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह यह सोच भी नहीं रही हैं कि लोग क्या कमेंट्स कर रहे हैं। रजनी कहती हैं कि लोग जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह सचमुच पीड़ादायक है। दरअसल, एक्ट्रेस रजनी ने खुद अपनी ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं। इन फोटोज में वह डेनिम जैकेट और टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनका अलग तरह का अंदाज नजर आ र...