Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : कासगंज में सिपाही का एक हत्यारा ढेर, अब दूसरे की बारी..

UP: Soldier killed in 12 hours in Kasganj, now second turn

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के कासगंज में दूसरा बिकरु कांड जैसी घटना करने वाले दो बदमाशों में एक को पुलिस ने मार गिराया है। बताते हैं कि यह बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं दूसरे मुख्य आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एडीजी अजय आनंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि एक बदमाश एलकार पुलिस की गोली से मारा गया है। एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी कहा है कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

कासगंज में हुई थी सिपाही की पीटकर हत्या

बताते चलें कि मंगलवार को कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर गंगा कटरी में स्थित नगला धीमर गांव में बदमाशों ने बड़ी वारदात की थी। बदमाशों ने वहां गांव में बदमाश के खिलाफ कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंचे एक दरोगा और सिपाही को बांधकर बुरी तरह से पीटा था। सिपाही की अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गई थी।

दरोगा की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी

वहीं दरोगा की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है। दरोगा अशोक कुमार सिंह मैनपुरी के किशनी, नगला गबे के मूल निवासी थे। वहीं सिपाही देवेंद्र आगरा के नगला बिंदू, डौकी के रहने वाले थे। दरअसल, दोनों पुलिस कर्मी नगला बंगर गांव में शराब माफिया मोती की कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंचे थे। वहां माफिया ने दोनों को पकड़ लिया और बंधकर बनाकर बुरी तरह से पीटा। दोनों की वर्दी फाड़ दी गई और दूर तक खेतों में ले जाकर पीटा गया। एडीजी अजय आनंद, आइजी पीयूष घटना के बाद से ही कासगंज में कैंप कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav-2021 : हाई कोर्ट के सख्त निर्देश, 30 अप्रैल तक कराएं पंचायत चुनाव