Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

उरई में बच्चों से गंदा काम करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो-ऐसे खुली पोल..

उरई में बच्चों से गंदा काम करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो-ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के बुंदेलखंड में उरई जिले से नाबालिगों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक भाजपा नेता एवं रिटार्यड कानून गो को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पास्को एक्ट समेत दूसरी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपी राम बिहारी राठौर भाजपा का नगर उपाध्यक्ष भी है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अक्षम्य अपराध के लिए आरोपी को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस के भी होश उड़े बताया जाता है कि कोंच कस्बे के भगतसिंह नगर मोहल्ले का रहने वाला रामबिहारी राठौर रिटायर्ड कानून गो है। आरोप है कि वह बीते कई साल से नाबालिग लड़कों का यौन शोषण कर रहा था। बाद में उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था। आरोप है कि क्षेत्र के बच्चों को बुलाकर पहले जुआ खेलता था फ...
बांदा के पैलानी में दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, जेल से रिहा दुष्कर्मी फिर कर रहा था परेशान

बांदा के पैलानी में दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, जेल से रिहा दुष्कर्मी फिर कर रहा था परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दुष्कर्म का शिकार एक 17 साल की किशोरी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से करीब 10 साल पहले गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। उसे 7 साल की सजा हुई थी। अब सजा पूरी होने पर जेल से रिहा हो गया। जेल से आकर फिर से युवक पीड़िता को परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने जान दे दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर लड़की ने फांसी लगाई है। बहरहाल, मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है। पुलिस बोली, मां की डांट वजह बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी लड़की ने घर में अटारी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। देर रात तक उसकी आहट न मिलने पर परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को नी...
बांदा में कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

बांदा में कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोगों आज बुधवार को कंबल वितरित किए गए। बलखंडीनाका स्थित शेख सऊद उज जमा सादी भाई की कोठी में करीब 1 सैंकड़ा गरीबों को कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कोआपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह शामिल हुए। उनके साथ सभासद घनश्याम राजपूत, अब्दुल रज्जाक, यूसुफ, राकेश गुप्ता, भावा तिवारी, अनवर अली सभासद, नईम नेता आदि मौजूद रहे। इंजीनियर तारिक खान भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी के लिए चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। ये भी पढ़ें : बांदा में बर्ड फ्लू को लेकर Alert, प्रशासन की MP के मुर्गे-मुर्गी और मीट पर रोक  ...
बांदा में जारी बालू ओवरलोडिंग, RTO और खनिज विभाग की मिलीभगत का अद्भुत परिणाम

बांदा में जारी बालू ओवरलोडिंग, RTO और खनिज विभाग की मिलीभगत का अद्भुत परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बालू खनन पूरी तरह चरम पर है। तमाम दावों और सख्ती के बावजूद खदानों से ओवरलोडिंग जारी है जो सड़कों से बेरोक-टोक गुजर रही हैं। सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक दौड़ते देखे जा रहे हैं। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत का ऐसा अद्भुत परिणाम है जो तमाम प्रयासों को दरकिनार कर रहा है। खासकर बांदा-फतेहपुर के सीमावर्ती इलाकों में स्थित खदानों पर कमोवेश यही हालात हैं। इतना ही नहीं नरैनी और मटौंध सीमा की खदानों पर भी यही खेल चल रहा है। जिला प्रशासन की सख्ती बेअसर दिखाई दे रही है। पैलानी-चिल्ला व तिंदवारी की खदानों में हालात गंभीर मुख्यालय से दूर होने की वजह से इन खदानों और वहां से ओवरलोड आने-जाने वाली गाड़ियों पर उच्चाधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। इसका पूरा फायदा कहीं न कहीं खदान संचालक और वाहन चालक उठा रहे हैं। सूत्रों की माने तो बां...
Good News : बांदा रेलवे स्टेशन पर फहरेगा 105 फिट ऊंचा तिरंगा

Good News : बांदा रेलवे स्टेशन पर फहरेगा 105 फिट ऊंचा तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे स्टेशन बांदा के रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम जारी है। इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्द ही ‘ए’ श्रेणी दर्जा प्राप्त बांदा के रेलवे स्टेशन परिसर में 105 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए बड़ी तेजी से काम चल रहा है। दरअसल, यह पहल भारतीय रेल मंत्रालय की पहल पर की जा रही है। तैयारियों को लेकर रेलवे ने कसी कमर भारतीय रेल मंत्रालय ने अब अपने सभी ग्रेड दर्जा प्राप्त रेलवे स्टेशनों पर देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य कहीं न कहीं आम लोगों में राष्ट्र भावना को जागृत करना है। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) संजय कुमार का कहना है कि ध्वज के लिए पोल और अन्य साजो-सामान के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा ने बताय...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना की चपेट में थाना, चौकी इंचार्ज, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना की चपेट में थाना, चौकी इंचार्ज, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले का नरैनी थाना कोरोना की चपेट में आ गया है। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी करतल के इंचार्ज व एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक क्षय रोग से पीड़िता दरोगा भी शामिल हैं, जिनको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इस तरह कुल 5 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताते हैं कि इससे पहले भी 7 सिपाहियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बताया जाता है कि 119 एंटीजन व 87 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में इसका पता चला है। पहले 7 सिपाही मिल चुके हैं कोरोना पाॅजिटिव कोतवाली के दरोगा को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बताते चलें कि सोमवार को कोतवाली के 8 सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। लगातार बढ़ रही पाजिटिव रोगियों की संख्या से नगर और क्षेत्र के ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। डा. बीएस राजपूत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोत...
बांदा में भीषण हादसा : ट्रकों के कैबिनों में फंसे 3 लोग, 1 की मौत-2 गंभीर

बांदा में भीषण हादसा : ट्रकों के कैबिनों में फंसे 3 लोग, 1 की मौत-2 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बालू लादने आने वाले ट्रकों की अंधाधुंध रफ्तार हादसों का कारण बन रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर, दोनों ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत करके लगभग 3 घंटे बाद बाहर निकाला। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बालू के ज्यादा चक्कर लगाने के लिए खाली ट्रक तेज रफ्तार गाड़ी लेकर चलते हैं, जो हादसे की कारण बनता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे की भी यही वजह रही। बांदा-टांडा हाइवे पर हुआ हादसा बताया जाता है कि बांदा-टांडा नेशनल हाइवे स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास फतेहपुर की ओर बालू लेकर जा...
बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की अतर्रा तहसील में स्टांप विक्रय का काम ठप होने से भटक रहे दो दिव्यांगों को जीवनयापन की नई राह मिल गई। दरअसल, आनलाइन ई-स्टांप की व्यवस्था लागू होने के बाद इन दोनों की जीविका समाप्त हो गई थी। दोनों बेहद परेशान थे और एक दिन जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह से जाकर मिले और अपनी-अपनी पीड़ा बताई। सीएसआर फंड से कराई मदद बदौसा रोड अतर्रा के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता और नरेंद्र कुमार निवासी-अत्री नगरस, बांदा रोड अतर्रा, दोनों पैरों से दिव्यांग भी हैं। डीएम ने इनकी समस्या सुनने के बाद दोनों के जीविकोपार्जन के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को सीएसआर फंड से लैपटाप देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों को अपने आवास पर बुलाकर 1-1 लैपटाप और दो-दो कंबल दिए। दोनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़...
बांदा कलेक्ट्रेट में युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन 

बांदा कलेक्ट्रेट में युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पूरे देश के युवाओं ने इस संबोधन को सुना। दरअसल, प्रशासन ने इसके लिए बड़ी एलईडी लगाकर पूरी व्यवस्था की थी, ताकि युवाओं को ठीक ढंग से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाई दे। युवाओं ने ध्यान से सुना संबोधन बांदा में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस संबोधन को युवाओं तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में यह व्यवस्था हुई। इस मौके पर युवाओं ने बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। युवाओं ने कहा कि उनको इस दौरान कई अहम और जानकारीपरक बातें जानने को मिलीं। युवाओं ने कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि अच्छी बातों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। ये भी पढ़ें : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वि...
बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी हाल ही में निर्माणाधीन चेकडैम पर इलाके के दस्यु गौरी यादव ने पहुंचकर मारपीट की थी। डकैत की इस हरकत से सरकारी काम पर असर पड़ा। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए आईजी के. सत्यनारायणा फोर्स के साथ खुद जंगलों में कांबिंग को उतर पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान जंगल के दूरस्थ इलाकों को देखा गया। डकैत गौरी यादव की तलाश डकैतों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि 3 जनवरी को बहिलपुरवा (चित्रकूट) के ददरी वन क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों डकैत गौरी यादव पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे लोगों को डराते-धमकाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद से मामले में आईजी खुद सक्रिय हो गए हैं। आईजी खुद फोर्स के साथ जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। वहीं थानों की पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस पूरी...