Tuesday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

हमीरपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर पिता की मौत-बेटा गंभीर, ग्रामीणों ने लगाई ट्रक में आग-तोड़फोड़

हमीरपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर पिता की मौत-बेटा गंभीर, ग्रामीणों ने लगाई ट्रक में आग-तोड़फोड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी खदान पर बालू के ओवरलोड ट्रक से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक पिता की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान के रास्ते पर हुआ हादसा, भड़के ग्रामीण   वहीं हादसे के बाद मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। साथ ही खदान के बनाए गए दफ्तर में भी तोड़फोड़ की। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग भी शव को देख नहीं पा रहे थे। यह हादसा खदान के रास्ते पर हुआ। मरने वाले व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था और उसका नामों-निशान तक मिट गया था। वहीं उसके बाइक पर बैठा उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक न...
अवैध खनन मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर सीबीआई का छापा

अवैध खनन मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर सीबीआई का छापा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने कामों से ज्यादा अधिकारियों को फटकारने वाले वीडियो के लिए चर्चित रहीं आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला अवैध खनन के लपेटे में आ गई हैं। शनिवार को सीबीआई अधिकारियों की दिल्ली की टीम ने राजधानी लखनऊ में अवैध खनन मामले में बी.चंद्रकला के घर छापा मारा। सीबीआई की यह छापेमारी बी.चंद्रकला के हुसैनगंज स्थित सफायर अपार्टमेंट में स्थित घर पर हुई। बताया जाता है कि मामले में चंद्रकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यूपी में अवैध खनन की जांच में सामने आया था नाम   बताते चलें कि 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला इस वक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में नियुक्त हैं। वह यूपी में तैनाती के दौरान खनन क्षेत्र वाले जिला हमीरपुर, बुलंदशहर, बिजनौर समेत कई जिलों में कलेक्टर रहीं। अपनी तैनाती के दौरान भी बी.चंद्रकला काफी चर्चा में रहीं। अब सीबीआई छापे के बाद वह फिर से चर्चा में...
सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दिल्ली समेत यूपी में कई जगहों पर अवैध खनन मामले में छापेमारी कर रही सीबीआई की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर छापेमारी के साथ ही कानपुर-हमीरपुर में सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत कई बालू कारोबारियों-माफियाओं के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की। इस छापेमारी से बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, हमीरपुर, उरई-जालौन और चित्रकूट के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।  कानपुर, हमीरपुर, जालौन में भी छापेमारी  बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा के कानपुर में नौबस्ता स्थित घर पर छापा मारा। वहां सीबीआई के कुछ अधिकारियों ने अंदर जाकर छानबीन की। कुछ बाहर तैनात रहे। सूत्रों की माने तो घर के सोफों और बिस्तर के साथ ही अलमारियों को खोलकर खंगाला गया।  ये भी पढ़ेंः अवैध खनन मामले में...
हमीरपुर में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी के 7 वचन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

हमीरपुर में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी के 7 वचन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो, हमीरपुर
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3tZCMUJPkhs[/embedyt] समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के बुंदेलखंड में हमीरपुर जिले में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी खूब चर्चा में है। दोनों सहेलियों ने सिर्फ शादी ही नहीं की बल्कि शादी के दौरान सात वचन भी लिए हैं। इन वचनों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पूरे बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि यूपी में इस शादी के चर्चे हो रहे हैं। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सात साल से साथ-साथ रह रहीं   हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली ये दोनों सहेलियां शिखा और अभिलाषा हैं। समलैंगिक शादी के बंधन में बंधीं इन सहेलियों ने सात वचन लेने के साथ ही लिखित रूप से जिलाधिकारी को सौंपे हैं। जी हां, इन सहेलियों ने हमीरपुर जिले के रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी के दौरान दिए शपथपत्र में वाकयदा इन सात वचनों का जिक्र भी किया है। ये हैं समलैंगिक शादी वाली लड़कियों के सात वचन  ...
हमीरपुर में 280 बंदूकों के साथ पुलिस ने किया ऐसा सलूक देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

हमीरपुर में 280 बंदूकों के साथ पुलिस ने किया ऐसा सलूक देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में पुलिस ने हजारों बंदूकों और तमंचों के साथ ऐसा सलूक किया कि जानकर आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे। पुलिस ने 280 बूंदकों और दूसरे असलहों पर सरेआम रोड-रोलर चलवा दिया। इसके बाद सभी असलहे पूरी तरह से नष्ट हो गए। ये सभी असलहे पकड़े गए अपराधियों के थे। अदालत से निर्णित मामलों में असलहों के नष्ट करने की कार्यवाही  दरअसल, जिले में विभिन्न अपराधियों के पास से पकड़े गए कुल 280 असलहों के मुकदमे अदालत से निर्णित हो चुके हैं। ऐसे में संबंधित असलहों और बंदूकों को गैस कटर से कटवाकर और उनपर रोड रोलर चलवाकर उनको पूरी तरह से नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इस मौके पर एसपी हेमराज मीणा भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा में पिता की जान बचाने वाली खुशी गोली लगने से गंभीर हालत में कानपुर रेफर, आरोपी को जेल बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक श्री मीण...
बुंदेलखंडः पहले दिन पहुंची जबलपुर-हरिद्वार एक्स. से उतर रहीं इकलौती महिला यात्री की गिरकर मौत  

बुंदेलखंडः पहले दिन पहुंची जबलपुर-हरिद्वार एक्स. से उतर रहीं इकलौती महिला यात्री की गिरकर मौत  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः आज पहले दिन यात्रियों को लेकर भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन (हमीरपुर) पहुंची जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की याद दर्दनाक सबक दे गई। इस दौरान ट्रेन से भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर उतर रहीं एक वृद्ध महिला की गिरकर मौत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ। लगभग साढ़े चार घंटे देर से पहुंची ट्रेन  दरअसल, पहले ही दिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची थी। इस दौरान वृद्ध महिला उतरते समय ट्रेन से गिर गईं। बताया जाता है कि वह बांदा जेल में बंद अपने पुत्र से मिलकर घर लौट रही थीं। ये भी पढ़ेंः बांदा में बालू माफिया के गुंडों का भरे चौराहे पर खूनी खेल, मामूली बात पर तमंचे-डंडे लेकर दो पर टूट पड़े वह बांदा से ट्रेन में सवार हुईं थीं। जीआरपी ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी ...
पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला से रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला से रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने वाली महिला ने फिर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। वहीं महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर कई साल अपने साथ रखा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसका जमकर शारीरिक शोषण किया और बाद में उसके रुपए और जेबर लेकर भाग गया। चित्रकूट की रहने वाली है पीड़ित महिला महिला ने हमीरपुर के रहने वाले राम सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप, शारीरिक शोषण, शादी का झांसा और जेवर व नगदी चोरी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। बताते चलें कि इसी महिला ने पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत 7 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखाया था। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत...
बुंदेलखंड में गरीबों की आयुष्मान योजना में हमीरपुर के लखपतियों के नाम, विरोध में उतरे लोग

बुंदेलखंड में गरीबों की आयुष्मान योजना में हमीरपुर के लखपतियों के नाम, विरोध में उतरे लोग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी गुजार रहे गरीबों की जरूरत के लिए शुरू आयुष्मान योजना के लाभ पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, बुंदेलखंड के हमीरपुर में गरीबों की इस योजना वाली सूची में कई लखपतियों के नाम खुलकर सामने आए हैं। इसके बाद आम लोग जहां अचंभित हैं वहीं प्रशासन के भी पैरों तले जमीन खिसक गई है। सूची से लखपतियों के नाम हटाने की मांग  लोगों ने इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। अधिकारियों ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि योजना की सूची में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। शहर के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र गुप्ता के भाई संजय गुप्ता तथा मुन्नी देवी साहू जैसे कई बड़े लोग इस सूची में शामिल हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः विवेक तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ः हत्यारोपी सिपाही ने कोर्ट में दी चश्मीद गवाह सना के खिलाफ कार्रवाई को अर्जी ...
हमीरपुर में चार दिन बाद भी तेंदुए का पता नहीं लगा पाई टीम, दहशत से घरों में दुबके हैं ग्रामीण

हमीरपुर में चार दिन बाद भी तेंदुए का पता नहीं लगा पाई टीम, दहशत से घरों में दुबके हैं ग्रामीण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः 60 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में आदमखोर तेंदुए का कुछ पता नहीं चला है। सर्च आपरेशन में उसकी तलाश में जुटी टीम तेंदुए के पद चिन्हों के सहारे उसकी तलाश कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए अलर्ट कर रही है। इस तेंदुएं को पकड़ने लिए तीन जिलों के वनकर्मी और प्रशासनिक टीमें जुटी हैं लेकिन 60 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। 60 घंटे से तलाश कर रही हैं पांच टीमें   बताते चलें कि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में फत्तेहपुरवा गांव के बाहर किसानों पर एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में 7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम गठित करके तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगा दिया था। ...
हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासाखुर्द गांव में स्थित मगरा तालाब पर नहा रहीं तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। तीनों रिश्ते में बुआ और भतिजी थीं। एक परिवार से तीन लड़कियों की मौत से मातम छा गया है। बताते हैं कि तीनों लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। रिश्ते में बुआ और भतिजियां लगती थीं तीनों लड़कियां  ललपुरा थाने के स्वासाखुर्द जलमा वर्मा की पुत्री कंचल (12) व छोटेलाल की पुत्र ऋचा (11) तथा राकेश की पुत्र मधु (10) सुबह करीब 10 बजे तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान रिश्ते में बुआ लगने वाली कंचल नहाते समय गहरे पानी में चली गईं। उसको बचाने के लिए दोनों भतिजियां भी आगे बढ़ गईं। इससे तीनों की डूब गईं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता तभी ऋचा का छोटा भाई अंकित भी वहां पहुंच...