Sunday, October 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में मां की हत्या के गवाह बेटे को आई एक कॅाल, इसके बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

बांदा में मां की हत्या के गवाह बेटे को आई एक कॅाल, इसके बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी मां की हत्या के मामले में गवाह युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। यह युवक घर से निकला था और बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश करने पर शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। दो साल पहले हुई थी मां की हत्या   नरैनी के शाहपाटन गांव के मजरा कुइंया कगार के रहने वाले लाल बहादुर निषाद का पुत्र लालाराम (25) रविवार शाम को बिना बताए घर से निकल गया था। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह मृतक के दोस्त ने उसका शव घर से काफी दूर खेत में पेड़ से लटकता देखा ...
सनसनीः बांदा में लड़की की जिंदा जलकर मौत, पिता का दो युवकों पर जलाकर मारने का आरोप

सनसनीः बांदा में लड़की की जिंदा जलकर मौत, पिता का दो युवकों पर जलाकर मारने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। शहर से सटे देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में बीती रात एक 17 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में घर के पास तालाब  के किनारे जलकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लड़की ने मरने से पहले गांव के दो युवकों द्वारा उसे जिंदा जलाने की बात कही है। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि उसे लिखित या मौखिक रूप से ऐसी कोई सूचना मृतका के परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। हांलिक, वारदात को लगभग 24 होने को हैं और अगर पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है तो यह अपने आप में बड़ी बात है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में हुई वारदात      बताया जाता है कि देहात कोतवाली के लामा गांव के रहने वाले मदन...
बांदा में हुआ संगीत का मुकाबला, होनहारों ने दिखाई प्रतिभाएं, अब आगे की तैयारी..

बांदा में हुआ संगीत का मुकाबला, होनहारों ने दिखाई प्रतिभाएं, अब आगे की तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में बच्चों के बीच संगीत का महामुकाबला हुआ। इस दौरान दूर-दूर से आए बच्चों ने अपने संगीत और नृत्य कला का जादू दिखाते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन बुंदेलखंड म्यूजिक एंड डांस इस्टीट्यूट के तत्वाधान में हुआ। इस महामुकाबले में आदित्य गुप्ता, विजेता अनुरागी, पीयूष पन्का और दीपक कुमार ने संगीत में अपना हुनर दिखाया। बच्चों  की काबलियत देखते हुए लोगों ने खूब तालियां बजाईं। 25 जून को होने वाला है फाइनल इस दौरान लकी सिंह, रामस्वरूप राही, नंदकिशोर शुक्ला, शिवम आदि ने बच्चों की खूब प्रशंसा की। इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष नितिन दमेले ने कहा कि 25 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले की तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता के जज दतिया के विनोद मिश्र ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः  बांदाः नवरात्रि में भक्ति औ...
बांदा पुलिस का दावा, बाइक चोर पकड़ कर निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं

बांदा पुलिस का दावा, बाइक चोर पकड़ कर निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए वाहन चोर गिरोह के खुलासे का दावा का है। इतना ही नहीं पुलिस का दावा है कि इस युवक के पास से 1 बाइक और उसकी निशानदेही पर 9 और चोरी की बाइकें बरामद हुईं हैं। यह जानकारी बांदा एसपी गणेश साहा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। एसपी ने पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की   उन्होंने बताया है कि शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर से सूचना हासिल करने के बाद मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन सिंह ने हमराही बल के साथ शहर के बाहर गंछा चौराहे पर घेराबंदी करके फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के रहने वाले धर्मराज सिंह उर्फ राज (25) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि युवक ने पूछताछ में चोरी की 9 और बाइकें बरामद कराईं। एसपी ने बताया कि बरामद मोटर साइकिलों के ...
बांदा में आर्यसमाज के लोगों ने सूरत के 20 छात्रों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ

बांदा में आर्यसमाज के लोगों ने सूरत के 20 छात्रों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज आर्य समाज मंदिर बांदा में प्रत्येक रविवार को होने वाला साप्ताहिक मानव कल्याण यज्ञ संपन्न हो गया। आज  रविवार को यह यज्ञ सभी आर्य समाजियों ने गुजरात के सूरत के सरथाना में तक्षशिला आर्केड बिल्डिंग में हुए अग्निकांड में मारे गए 20 छात्रों की आत्मा की शांति के लिए किया गया। यजुर्वेद के मंत्रों से आहुतियां दीं  इस दौरान यजुर्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गईं। साथ ही शांति पाठ भी किया गया। इस   मौके पर बड़ी संख्या में आर्य समाज के लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि यह हादसा बेहद दुुखद है और इसने सभी को झकझोरकर रख दिया है। लोगों ने कहा कि सभी उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। ये भी पढें: बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा...
बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टिहाकला थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित बालू खदान पर एक मजदूरी की संदिग्ध हालात में पोकलैंड मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। इन अनहोनी के बाद मृतक युवक के परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि खदान संचालक और उसके गुर्गे शव को जबरन उठाकर ले जाने लगे। इसके बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों और गुर्गों में मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वहां खड़ीं खदान संचालकों और उसके गुर्गों के शीशे फोड़ डाले। जमकर हुई मारपीट, गोलियां भी चलाई गईं  बताते हैं कि खदान पर मौजूद कुछ गुंडे किस्म के लोगों ने बंदूकों और असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहां खड़ी एक बुलेरो के शीशे भी टूट गए। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। और मुख्यालय से अधिकारी भी ...
बांदा में सामूहिक इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

बांदा में सामूहिक इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रमजान माह के दौरान अलीगंज स्थित निजामी पैलेस में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सिरकत की। इस मौके पर डाक्टर रफीक, मुम्ताज अली, हामिद रब्बानी, वाजिद मियां, एजाज अहमद, महमूद मियां, मुहम्मद शाहनवाज, अरसद निजामी, सईद बाबू आदि लोग मौजूद रहे। आयोजक साहिद निजामी ने सभी को शुक्रिया अदा किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में मिली मंत्री नंदी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपराधी की लोकेशन, पुलिस सतर्क...
पुण्यतिथिः बांदा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथिः बांदा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पुण्यतिथि को एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को संचार क्रांति का जनक बताया। स्व. श्री गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि स्व. राजीव जी ने ही 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर लोकतंत्र में युवा विचारों को समाहित करने का काम किया था। स्व. गांधी की उपलब्धियों को किया याद   शुक्ला ने कहा कि 21वीं सदी के भारत निर्माण में स्व. राजीव जी की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। उनका योगदान अतुलनीय है। कहा कि कंप्यूटर क्रांति से लेकर पंचायतीराज की स्थापना और विज्ञान, टेक्नालाजी तथा अंतरिक्ष से लेकर रक्षा क्षेत्र महान उपलब्धियां स्व. राजीव गांधी की ही देन हैं। इस मौके पर कां...
बांदा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को शपथ

बांदा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई पुलिस कर्मियों को शपथ

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। वहीं थाना प्रभारियों द्वार थाना पुलिस को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने शपथ ली कि समाज में सुरक्षा का वातारण पैदा करेंगे, आतंकवाद का डटकर मुकाबला करेंगे। ये थीं शपथ की सुंदर लाइनें   'हम देश में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शक्ति और सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों का मुकाबला करेंगे। हम इसकी शपथ लेते हैं।' ये भी पढ़ेंः बांद...
बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हालात कब किस करवट बदल जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। बांदा में एक युवती की शादी के दौरान जहां मंगलगीत गूंज रहे थे और हर चेहरे पर खुशी छाई थी वहां चंद पलों में घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि देखते ही देखते मातम छा गया। फिर बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी घर से उठी। यह मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांलाकि कुछ लोग इसे संदिग्ध घटना भी बताया रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और हर बिंदू पर जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के नहर कोठी निवासी राजकुमार की बेटी अंकिता की सोमवार रात फतेहपुर जिले के बिलारी गांव से बारात आई थी। बबेरू थाना क्षेत्र में ह्रदय विदारक घटना   इस दौरान ओरन कस्बे में स्थित एक मैरिज हाल में शादी की रश्में बड़ी खुशी-खुशी चल रही थीं...