Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा जिला अस्पताल में डाक्टर न होने से मरीज परेशान, सदर विधायक ने लिया संज्ञान

बांदा जिला अस्पताल में डाक्टर न होने से मरीज परेशान, सदर विधायक ने लिया संज्ञान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर प्रभावित हो रही हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। जिला अस्पताल में आम आदमी पर्चा बनवाने के लिए बावजूद डाक्टरों के लिए तरस गए। अस्पताल में तैनात दोनों फिजीशियन डाक्टर मौजूद नहीं थे। इसलिए ज्यादातर लोग पर्चा में लिए इधर-उधर भटकने के बाद वापस लौट गए। बताया जाता है कि मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर सरकारी काम से कोर्ट चले गए तो दूसरे पहले से तीन दिन से लखनऊ ट्रेनिंग पर गए हुए थे। एक डाक्टर कोर्ट तो दूसरे ट्रेनिंग पर गए बता दें कि जिला अस्पताल में दो फिजीशियन तैनात हैं। एक डा एसडी त्रिपाठी हैं और दूसरे डा हृदेश पटेल हैं। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ व कार्डियोलाजिस्ट डा केएल पांडे भी मौजूद रहे। मंगलवार को मरीज इंतजार में फिजीशियन डाक्टरों के केबिन के बाहर खड़े रहे। चिकित्सक नहीं आए तो ...
बांदा में प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले..

बांदा में प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्रेमी युगल का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। दोनों के मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसे में बीती शाम लड़की अपने घर से गायब हो गई। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज रविवार दोपहर दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों परिवार वालों का अब रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शादी को राजी नहीं थे परिवार वाले बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी लल्लू प्रजापति किस...
बांदा में समाजसेवियों ने किया रक्तदान, चिकित्सकों ने सराहा

बांदा में समाजसेवियों ने किया रक्तदान, चिकित्सकों ने सराहा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में दो पदाधिकारियों ने गर्भवती माताओं को ब्लड डोनेट किया। भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले आज जिला अस्पताल में जयप्रकाश साहू डीएसएम व उदयभान नामदेव जिला चिकित्सा प्रभारी ने रक्तदान किया। डाक्टर सम्पूर्णानंद सीएमएस (बांदा) द्वारा इस तरह से मोटीवेशन करके रक्तदान कराने के लिए सभी संगठनों से आह्वान किया। कहा कि रक्तदान एक तरह से जीवनदान ही है। इससे दूसरों की जिंदगी बचती है। रक्तदान से सुधरती है सेहत डॉक्टर केएल पांडे ने कहा कि रक्तदान बहुत ही अनुकरणीय कार्य है। कहा कि ऐसा करने से सेहत भी सुधरती है। डॉ एसपी गुप्ता नेत्र सर्जन ने इस अवसर पर कार्य के लिए सराहना की। डाक्टर एसडी त्रिपाठी फिजिशियन ने संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य को बधाई दी। कहा कि ऐसा कार्य को करने के लिए बहुत ही ज्यादा मोटीवेशन की आवश्यकता होती है। समाज सेवी सजल रेंडर व ब्लड ...
बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। गिट्टी से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को इस तरह रौंदा कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह हादसा जिले के तिंदवारी थाना के पास हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव के रहने वाले नवरत्न यादव होमगार्ड हैं। पिता को लेने थाने जा रहा था युवक उनका बेटा नरेश यादव (21) शनिवार दोपहर बाइक से थाने के नजदीक खड़े अपने पिता को लेने जा रहा था। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाने के पास फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बाइक के भी परख...
स्थापना दिवसः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, शिक्षा से ही विकास की राह

स्थापना दिवसः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, शिक्षा से ही विकास की राह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शिक्षा से ही इंसान को विकास की राह मिलती है। शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। जहां तक कृषि महाविद्यालय के विकास की बात है तो इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। ये बातें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज यहां शनिवार को स्थानीय जिला परिषद कृषि महाविद्यालय के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक ने कहा कि शिक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। धूमधाम से मना महाविद्यालय का स्थापना दिवस हर बच्चे को शिक्षित होने का अधिकार है। शिक्षा से एक नहीं कई पीढ़ियां संवरती हैं। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में पूरा योगदान करने का भरोसा दिलाया। इससे पहले मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही महाविद्यालय के संस्थापक ठाकुर चंद्रपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी कि...
बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से मटौंध की ओर जा रही ऑटो में कुछ देर पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। ऑटो से छिटक कर सड़क पर गिरे एक 8 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्चे को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेडी गांव निवासी संदीप (8) पुत्र राकेश मां कप्ली देवी के साथ मामा के घर लोधोरा गांव गया था। ट्रैक्टर ने आटो में मारी टक्कर शनिवार को पिता राकेश उनको लेने पहुंचे। राकेश के साथ उसकी पत्नी कप्ली और बेटा संदीप बस से बांदा पहुंचे। फिर ऑटो में घर दुरेड़ी गांव के लिए जा रहे थे। इसी बीच महोबा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा संदीप ऑटो से नीचे आ गिरा। बाद में ट्रैक्टर का पहिया बच्चे संदीप के उपर से निकल गया। ...
ऑनर किलिंगः चित्रकूट में ताऊ ने भतीजी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

ऑनर किलिंगः चित्रकूट में ताऊ ने भतीजी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज शुक्रवार को चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनी मामला सामने आया। अपने प्रेमी के साथ शादी को निकली लड़की को उसके ताऊ ने ढूंढकर गोली से उड़ा दिया। परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि एक ताऊ ने अपनी भतीजी को गोली से उड़ा दिया। पिता ने लिखाई हत्यारोपी भाई पर रिपोर्ट वहीं मृतक लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि गांव ओरा में चुन्नू सैनी अपने भाई के परिवार के साथ रहता है। चुन्नू की एक 23 साल की भतीजी है जिसका गांव के एक युवक से प्रेमसंबंध था। लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को भतीजी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। परिवार के लोगों ...
बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता को गोली लगी, कानपुर रेफर

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता को गोली लगी, कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को उसी के घर में तमंचे से गोली लग गई। गोली की आवाज से परिवार के लोग दहशत में आ गए। जब युवती के कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लतपत पड़ी थी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर भागे। बांदा जिला अस्पताल से उनको गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का है। पुलिस ने कहा कि पता किया जा रहा है कि घर में तमंचा कहां से आया। पति और परिवार के लोग गए थे शादी में बताया जाता है कि जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव के रहने वाले राहुल की पत्नी लक्ष्मी (25) ने शादी के लगभग ढाई वर्ष बाद बीती रात घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से पूरा इलाका गूंज...
अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को बांदा में कालिंजर दुर्ग से घूमकर लौट रही मेडिकल कालेज के छात्राओं की एक बोलेरो गाड़ी चढ़ाई से उतरते वक्त 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 7 छात्राएं और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में लखनऊ, कानपुर और बाहर की छात्राएं व स्टाफ भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। तत्काल हुई मदद से बच सकी सभी की जान इस दौरान साथ-साथ चल रही बाइक सवार मेडिकल छात्रों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेशक्यू शुरू किया। पुलिस ने खाई से छात्राओं को बाहर निकाला पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर खाई में पड़ी गाड़ी से घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से उनको पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अ...
बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज बुधवार दोपहर बाद मछली पकड़ने गए मामा-भांजी की गड़रा नदी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ह्रदय विदारक यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब मछली पकड़ने गए दोनों में भांजी का पैर फिसल गया और वह गड़रा नदी में गिरकर डूबने लगी। भांजी को बचाने के लिए मामा ने नदी में छलांग लगा दी। भांजी को बचाते-बचाते मामा भी नदी में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि आज बुधवार दोपहर बाद बबेरू कस्बे के बनतलवा इलाके में रहने वाला रविंद्र वर्मा (14) पुत्र सूरजभान अपनी बहन के घर के आया हुआ था। वहां अपनी भांजी ...