Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

बांदा जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को लैपटाप-कंबल देकर मदद की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की अतर्रा तहसील में स्टांप विक्रय का काम ठप होने से भटक रहे दो दिव्यांगों को जीवनयापन की नई राह मिल गई। दरअसल, आनलाइन ई-स्टांप की व्यवस्था लागू होने के बाद इन दोनों की जीविका समाप्त हो गई थी। दोनों बेहद परेशान थे और एक दिन जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह से जाकर मिले और अपनी-अपनी पीड़ा बताई। सीएसआर फंड से कराई मदद बदौसा रोड अतर्रा के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता और नरेंद्र कुमार निवासी-अत्री नगरस, बांदा रोड अतर्रा, दोनों पैरों से दिव्यांग भी हैं। डीएम ने इनकी समस्या सुनने के बाद दोनों के जीविकोपार्जन के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को सीएसआर फंड से लैपटाप देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों को अपने आवास पर बुलाकर 1-1 लैपटाप और दो-दो कंबल दिए। दोनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़...
बांदा कलेक्ट्रेट में युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन 

बांदा कलेक्ट्रेट में युवाओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पूरे देश के युवाओं ने इस संबोधन को सुना। दरअसल, प्रशासन ने इसके लिए बड़ी एलईडी लगाकर पूरी व्यवस्था की थी, ताकि युवाओं को ठीक ढंग से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाई दे। युवाओं ने ध्यान से सुना संबोधन बांदा में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस संबोधन को युवाओं तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में यह व्यवस्था हुई। इस मौके पर युवाओं ने बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। युवाओं ने कहा कि उनको इस दौरान कई अहम और जानकारीपरक बातें जानने को मिलीं। युवाओं ने कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि अच्छी बातों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। ये भी पढ़ें : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वि...
बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी हाल ही में निर्माणाधीन चेकडैम पर इलाके के दस्यु गौरी यादव ने पहुंचकर मारपीट की थी। डकैत की इस हरकत से सरकारी काम पर असर पड़ा। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए आईजी के. सत्यनारायणा फोर्स के साथ खुद जंगलों में कांबिंग को उतर पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान जंगल के दूरस्थ इलाकों को देखा गया। डकैत गौरी यादव की तलाश डकैतों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि 3 जनवरी को बहिलपुरवा (चित्रकूट) के ददरी वन क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों डकैत गौरी यादव पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे लोगों को डराते-धमकाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद से मामले में आईजी खुद सक्रिय हो गए हैं। आईजी खुद फोर्स के साथ जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। वहीं थानों की पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस पूरी...
UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी सरकार ने स्कूलों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल एक पाली में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे। यानी क्लासें 10 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में यूपी के सभी जिलाधिकारियों, डीआइओएस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए थे। इसी के बाद यह कदम उठाया गया है। 10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लासेस ऐसा प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए किया गया था। इसके बाद एक पाली में स्कूल संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल  बताते चलें कि इससे पहले शासन ने 10 अक्टूबर 2020 को 19 अक्ट...
बांदा में बुंदेलखंड किसान यूनियन का सत्याग्रह

बांदा में बुंदेलखंड किसान यूनियन का सत्याग्रह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड किसान यूनियन ने सोमवार को पूर्व घोषणा के अनुसार अशोक स्तंभ के नीचे एक दिवसीय किसान सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में किया गया। बताया जाता है कि पलवल बार्डर से प्रवास के बाद लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा की अगुवाई में आयोजित सत्याग्रह किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड किसान यूनियन सरकार के तीनों कानूनों का विरोध करती है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया कहा कि सरकार किसानों की धैर्य की परीक्षा न ले। देश का किसान देश की आन-बान और शान है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में आग्रह किया है कि तीनों कानून वापस कराकर देश के किसानों की रक्षा करें। ये भी पढ़ें : Update- Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों पिटी पुलिस-गाड़ी भी तुड़वाई, 8 पर मुकदमा किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भ...
बांदा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेलकूद में दमखम

बांदा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेलकूद में दमखम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आगामी विज्ञान मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का संकुलस्तरीय आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में चरखारी के रमन सिंह चरखारी, बांदा की रंजना राज व ज्ञानेंद्र पाल तथा गोला फेंक में बांदा के शशि शेखर, आशीष, पूनम तथा रंजना ने बाजी मारी। मोहित साहू व स्नेहा शिवहरे भी अव्वल इसी तरह लंबी कूद में बांदा के जितेंद्र कुमार, पूनम बाला व अल्तमस रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच में मोहित साहू, अक्षित अग्रहरि, आयुष्मान सिंह गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शांतनु शिवहरे, भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक में दीपा पटेल तथा जीव विज्ञान प्रयोगात्मक में स्नेहा शिवहरे ने पहला स्थान पाया। कुलदीप कुमार चरखारी से व अभिलाषा शुक्ला महोबा से इस क...
बांदा के जसपुरा में SDM ने किया ड्राई रन का शुभारंभ

बांदा के जसपुरा में SDM ने किया ड्राई रन का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैलानी के उपजिलाधिकारी ने कोरोना वेक्सीनेशन के ड्राई रन का शुभारंभ किया। कोरोना महामारी को रोकने के लिए आई कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों पर ट्रायल किया। पैलानी के उपजिलाधिकारी रामकुमार वर्मा ने वैक्सीन लगवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अस्पताल के 15 कर्मचारियों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। साथ ही वैक्सीन के बाद आराम की जगह भी बनाई गई है। ये भी पढ़ें : Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर  ...
बांदा में बर्ड फ्लू को लेकर Alert, प्रशासन की MP के मुर्गे-मुर्गी और मीट पर रोक

बांदा में बर्ड फ्लू को लेकर Alert, प्रशासन की MP के मुर्गे-मुर्गी और मीट पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर के चिड़ियाघर में दो मुर्गों की मौत के बाद हुई जांच में स्पष्ट हो गया कि उनमें बर्ड फ्लू था। कानपुर जिलाधिकारी ने रात में बैठक बुलाकर एहतियातन कदम उठा लिए हैं। चिड़िया घर के एक किमी के दायरे में पक्षियों व मुर्गे-मुर्गियों को मारा जा रहा है। वहीं 10 किमी के दायरे में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसी क्रम में बांदा जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने पशु विभाग और संबंधित दूसरे अधिकारियों को भी सक्रिय कर दिया है। पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। बताते हैं कि पोल्ट्री फार्म और दूसरे जगहों पर मुर्गे-मुर्गियों की जांच की जा रही है। DM के आदेश, पशु विभाग सक्रिय जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सतर्कता के तहत एमपी यानी मध्य प्रदेश में आयातीत होने वाले मुर्गे-मुर्गी और मीट पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी के आदेशों पर जिला पशु चिकित्साधिकारी राजीव धीर ने पक्षि...
बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में टीचर्स कालोनी में युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक हुई। एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान रामह्रदय यादव और सुरेंद्र वीर वर्मा को संरक्षक, सुरेंद्र सिंह, कालीचरण प्रजापति, अकरम खान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंद कुशवाहा को संयुक्त मंत्री, कुलदीप कुमार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। शपथ भी दिलाई अजय कुमार को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार खरे को प्रचार मंत्री और प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जगभान को लेखाकार, श्रीपाल प्रजापति को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।  इस मौके पर यूटा अध्यक्ष जयनारायण श्रीवास, महामंत्री निरंजन चक्रवर्ती, संयोजक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में 3 इंस्पेक्टर के तबादले, देहात-जसपुरा में नए थानेदार...
बांदा के तिंदवारी में संत सम्मेलन का समापन, संतों को अंगवस्त्र..

बांदा के तिंदवारी में संत सम्मेलन का समापन, संतों को अंगवस्त्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को बांदा के तिंदवारी में ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद सरस्वती की अष्टम पुण्यतिथि पर आयोजित संत सम्मेलन का समापन हो गया। इस पांच दिवसीय संत सम्मेलन के समापन के मौके पर साधुओं को अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। दरअसल, जसईपुर के वीर पहलवान बाबा आश्रम में यह कार्यक्रम हुआ। आश्रम के महंत स्वामी जयरामदास ने संत-साधुओं को प्रसाद खिलाकर अंगवस्त्र भेंट किए। सफलता के लिए आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण स्वामी जयरामदास ने कहा कि सफलता के लिए चार तत्वों को बहुत महत्व दिया गया है। यह चार तत्व आत्मबल, कौशल, ध्येय और आत्मविश्वास हैं। आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण है। स्वयं के बारे में आप जैसा सोचते हैं आप वैसे ही बनते हैं। यदि आप स्वयं को कमजोर समझते हैं तो कमजोर बनेंगे। अगर खुद को शक्तिशाली समझते हैं तो शक्तिशाली बनेंगे। सबसे पहले हमें आत्मबल के साथ आत्...