Thursday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सांसद आरके सिंह पटेल ने अपनी-अपनी निधियों से कोरोना से जंग के लिए लाखों रुपए देने की घोषणा की है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जहां 10 लाख रुपए अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की है। वहीं इस निधि के खर्च के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा को नामित किया है। ताकि कोरोना से जंग के लिए मास्क, सैनेटाइजर तथा दूसरे उपाए किए जा सके। सांसद-विधायक दोनों ने घोषणाएं कीं वहीं सांसद पटेल ने अपनी सांसद निधि से बांदा और चित्रकूट जिले के लिए 50-50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। विधायक और सांसद ने अपनी-अपनी निधियों से अनुदान राशि के संबंध में पत्र जिलाधिकारी बांदा को भेज दिए हैं। साथ ही कहा है कि जल्द से जल्द यह धनराशि संबंधित विभागों के लिए अवमुक्त किया जाए। बताते चलें कि देश इस वक्त कोरोना वायरस की महामारी...
प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी ने अपने कार्यालय कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी दे दी है। यह छुट्टी 21, 22 और 23 मार्च को रहेगी। इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय के चपरासी से लेकर सहायक व अन्य संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। उनको पार्टी कार्यालय नहीं आना होगा। बुंदेलखंड में भी ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने की है जनता कर्फ्यू की अपील बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दफ्तर के कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे दी है। 21 से लेकर 22 और 23 मार्च को पार्टी के प्रदेशभर में स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों को नहीं आना हो...
कोरोनाः चित्रकूट में भगवान कामतानाथ मंदिर के पट 31 तक बंद

कोरोनाः चित्रकूट में भगवान कामतानाथ मंदिर के पट 31 तक बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कोरोना वायरस से बचाव के प्रयास धर्मनगरी चित्रकूट में भी शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में इस तीर्थ क्षेत्र में भगवान कामतानाथ मंदिर के प्रथम मुखार बिंदु समेत बाकी मठ-मंदिरों के पट 31 मार्च तक के लिए बंद हो गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले के प्रशासन ने इस संबंध में एक बैठक की है। बैठक में कहा गया है कि श्रद्धालुओं से घर पर रहकर भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन करने की अपील की जाए। मंदाकिनी आरती पर भी रोक लगाई इतना ही नहीं यूपी के चित्रकूट जिला प्रशासन की ओर से राम घाट पर मंदाकिनी आरती, मत्यगजेंद्रनाथ की सामूहिक महाआरती पर रोक लगा दी है। हालांकि, मंदिरों में पुजारी पूजा-अर्चना और आरती करते रहें। बताते हैं कि होटल संचालकों को भी अग्रिम बुकिंग रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते हैं कि आज बुधवार को इस संबंध में मध्यप्रदेश के सतना के मझगवां एसडीएम एसके धुर्वे ...
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं रद्द, 2 अप्रैल तक

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं रद्द, 2 अप्रैल तक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी की मुख्यमंत्री योगी सरकार ने कोरोना के मद्देनजर अहम फैसला किया है। बुंदेलखंड झांसी यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं मंगलवार को रद्द कर दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 2 अप्रैल के बाद होंगी। इस संबंध में संबंधित कालेज और परीक्षा केंद्रों को भी सूचित कर दिया गया है। बांदा के जेएन कालेज के परीक्षा प्रभारी द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। बांदा जेएन कालेज ने जारी की सूचना कालेज के मनोज अस्थाना द्वारा बताया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थियों तक इसकी जानकारी पुहंचाई जा रही है। बताते चलें कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी सरकार एहतियातन कदम उठा रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड की झांसी यूनिवर्सिटी समेत अन्य परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बताया जाता है कि अब 2 अप्रैल तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द हो गई हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी मे...
चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

चित्रकूटः सड़कों पर उतरे हजारों किसान, मंत्री का काफिला रोका-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीते लगभग एक सप्ताह से लगातार रुक-रुक हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो चुके किसान का सब्र आज शनिवार को टूट पड़ा। हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए। करीब 4 घंटे तक हाइवे जाम रहा। किसानों ने चित्रकूट के प्रभारी मंत्री के काफिले को भी रोक लिया। करीब 4 घंटे तक किसान हाइवे पर डटे रहे। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके नुकसान का जायजा लेने की घोषणा के बाद भी ज्यादातर जगहों पर सर्वेयर नहीं पहुंच रहे हैं। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर 8 जगहों पर जाम जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने करीब 8 जगह जाम लगाया। साथ ही किसानों जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। फसल नुकसान का जायजा न लेने का आरोप दरअसल, किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि बीते चार दिनों के भीतर उनकी महीनो...
बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं

बांदा में डीआईजी-कमिश्नर ने भी खेली जमकर होली, शुभकामनाएं दीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आपसी सौहार्द्र और प्रेम के रंग वाले त्यौहार होली, बांदा में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारियों संग धूमधाम से होली मनाई। इस दौरान बांदा के डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल भी होली के रंग में रंगे नजर आए। डीआईजी ने जहां जिले के लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जिले के लोगों को भी दीं शुभकामनाएं वहीं आयुक्त ने भी सभी जिलावासियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही रंग-गुलाल भी खेला। इस दौरान डीआईजी दीपक कुमार की पत्नी मोनी ठाकुर ने भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। डीआईजी आवास के कंपाउंड में ही होली के लिए टेंट लगाकर व्यवस्था की गई। वहां वाकयदा पानी और रंग की व्यवस्था करके भरपूर ढंग से होली खेली गई। साथ ही कीचड़ नुमा साफ मिट्टी की भी व्यवस्था हुई, पुरानी पौराणिक परंपरा के अन...
चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के मऊ थाना क्षेत्र में खंडेहा गांव में एक 9 साल की बच्ची की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद बच्ची के शव को पास के कुएं में डाल दिया। बताते हैं कि यह बच्ची घर से मंगलवार दोपहर खेत की रखवाली करने के लिए गई थी। इसी बीत उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को उस वक्त हुई, जब वह घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की गई। बांदा में गांव के कुएं में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। गला काटकर नृसंश ढंग से हुई हत्या बताया जाता है कि खंडेहा गांव के रहने वाले ब्रजलाल मौर्य की बेटी आरती (9) मंगलवार को मां के कहने पर खेत की रखवाली को गई थी। घर से लगभग दो सौ मीटर की दूर पर उन्होंने सुरेंद्र नाम के व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा था। शाम साढ़े 6 बजे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरा...
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रकूट के गोंडा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। चित्रकूट के दूरस्थ ग्रामीण इलाके भरकूप के पास स्थित गोंडा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री के स्वागत को उमड़ पड़ी थी। जानकारों की माने तो करीब 3 लाख के आसपास भीड़ वहां जुटी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के साथ-साथ देश का भी भाग्य विधाता बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात यूं ही नहीं कही। इसमें कोई दो राय नहीं कि आने वाले वक्त में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र के विकास का आधार होगा। इस पूरे एक्सप्रेस-वे को एक नजर में जानिए। एक्सप्रेस-वे कितनी है लंबाई, कहां से शुरू और कहां पर खत्म.. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 296 किलोमीटर है। इसके जरिए चित्रकूट, बांदा और महोबा, हमीरप...
चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास, जय श्रीराम के नारे गूंजे

चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास, जय श्रीराम के नारे गूंजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, चित्रकूट/बांदाः आज शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज से सीधे चित्रकूट के भरतकूप स्थित गोंडा गांव पहुंचे। विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चित्रकूटधाम की प्रदर्शनी को देखा। फिर उन्होंने बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाखों की भीड़ पहुंची। तीनों पंडाल खचाखच भरे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटी। इसे लेकर भाजपा संगठन के लोग गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री योगी ने प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट करके पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भारत माता की जय और जय श्री राम के नारो...
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न, पुलिस ने ली राहत की सांस

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न, पुलिस ने ली राहत की सांस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट में आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही। एक ओर जहां उनकी सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवानों ने कई दिन पहले ही डेरा डाल लिया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियों में कमी नहीं छोड़ी। पुलिस और प्रशासन ने रखी पूरी मुस्तैदी दरअसल, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने आने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित रखना था। यही वजह थी कि पुलिस अधिकारियों द्वारा हर स्थिति का आंकलन किया गया था। डीआईजी दीपक कुमार द्वारा पुलिस सुरक्षा को लेकर खुद क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ चित्रकूटधाम मंडल के अन्य पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाते रहे। इसके साथ ही आयुक्त गौरव दयाल ...