Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मथुरा जिले के माट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक खड़ी बस में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा 106 माइलस्टोन के पास हुआ है। प्रयागराज के एक व्यक्ति की भी मौत बताया जाता है कि बिहार के कटिहार से दिल्ली जा रही एक बस का डीजल खत्म हो गया। वह माइलस्टोन 106 के पास खड़ी हो गई। चालक डीजल की व्यवस्थ कर रहा था कि इसी दौरान सुबह करीब 7 एक कैंटर ने पीछे से तेज रफ्तार में बस में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा  टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने किसी तरह घायलों को ब...
प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का हार्टअटैक से निधन

प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का हार्टअटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का आज मंगलवार शाम इंदौर में हार्टअटैक से निधन हो गया। बताते हैं कि कोरोना संक्रमित होने के बाद आज उनको दो बार दिल का दौरा पड़ा। उनके दोनों फेफड़ों में कोरोना संक्रमण फैल चुका था। वहीं किडनी में सूजन आ चुकी थी। दरअसल, अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद शायर इंदौरी ने दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर उनकी कोरोना जांच हुई। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। चाहने वालों में शोक की लहर इस ट्वीट के बाद उनके चाहने वाले दुआ कर रहे थे कि इसी बीच देर शाम उनके निधन की खबर आई। दरअसल, राहत इंदौरी को अरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बयान आया है कि उनको दो बार दिल का दौरा पड़ा। उनको काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका। बताया कि उनको निमोनिया की भी दिक्कत थी। बताते हैं कि उनकी उम्र 70...
बांदा में 8 और कोरोना के मरीज मिले, शहर में बढ़ रही संख्या

बांदा में 8 और कोरोना के मरीज मिले, शहर में बढ़ रही संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 और संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें 3 अतर्रा तथा बदौसा-पचनेही में 1-1 तथा शहर में तीन नए मरीज सामने आए हैं। ऐसे में पाजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर कुल 370 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 96 बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि जिले में अबतक कोरोना से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। आज आई जांच रिपोर्ट के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि आरटीपीसीआर के तहत हुई जांच में अतर्रा कस्बा के 35-35 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ विभाग ने शुरू कराया सेनेटाइजेशन अतर्रा की लखन कालोनी में 48 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी क्रम में ट्रूनेट मशीन से जांच में बदौसा के दुबरिया निवासी 38 वर्षीय सख्श संक्रमित मिले हैं। देहात केातवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में भी एक युवक कोरोना संक्रमित प...
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक एटीएम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुएं के गुबार से पूरा स्टेशन भवन ढक सा गया। इसके बाद सूचना पाकर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेट को बुलाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट को बताया जा रहा है। बाद में स्टेशन की बिजली कट करने के बाद आग पर काबू पाया गया। बैंग के तकनीकि स्टाफ ने भी स्थिति का जायजा लिया। नुकसान का आंकलन करने में जुटे बैंक अधिकारी बताया जाता है कि बैंक अधिकारियों ने सोमवार को ही एटीएम की सर्विस कराई गई थी। हालांकि, अभी बैंक स्टाफ द्वारा एटीएम में नोट जलने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस यानि जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहरीर मिलते ही सूचना दर्ज की जाएगी। बताते हैं कि एटीएम इंडियन बैंक का था जो पूरी तरह जलकर रखा हो गया है। उधर, रेलवे अधिकारियों...
बांदा में 12 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, यहां सबसे ज्यादा 10 केस..

बांदा में 12 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, यहां सबसे ज्यादा 10 केस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में 11 नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें अकेले 10 गायत्री नगर मुहल्ले में एंटीजेन जांच में मिले हैं। इनको मिलाकर अबतक पाॅजिटिव केस की संख्या 362 हो गई है जबकि एक्टिव केस 88 बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने कहा कि सभी संक्रमित लोगों को आइसोलेट करके उनका इलाज किया जा रहा है। गायत्रीनगर मोहल्ले में 10 पाॅजिटिव केस मिले बताया जाता है कि आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 12 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें एंटीजेन रिपोर्ट में अकेले गायत्री नगर मुहल्ले में 10 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक और तिंदवारी कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवक शामिल है। कुल पाॅजिटिव केस की संख्या 352 हो गई है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 78 बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग टीम संबंधित स्थानों पर सेनेटाइजेशन का काम करा रही है। साथ ही संक्रम...
UP : डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, आगरा बैठक में..

UP : डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, आगरा बैठक में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की आज उस वक्त अचानक तबियत गड़बड़ा गई, जब वह आगरा में कोरोना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी सोमवार को कोरोना पर लगाम कसने के क्रम में प्रदेश में समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। सरकार की मंशा है कि किसी तरह कोरोना को रोका जाए। लोगों को इससे बचाया जाए। नाक से दो बार निकला खून बताते हैं कि इसी दौरान आगरा में बैठक करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा की नाक से अचानक खून निकलने लगा। मेडिकल टीम ने तुरंत ही उनका डाक्टरी परीक्षण किया। उनका बीपी पूरी तरह से सामान्य आया। फिर बैठक करके डिप्टी सीएम शर्मा कार से मथुरा निकल गए। बताया जाता है कि आगरा में डिप्टी सीएम शर्मा आज कोरोना संक्रमण तथा विकास कार्यों की समीक्षा को पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में STF ने मार गिराया विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर...
बांदा : कोरोना संक्रमित सपा नेता दिनेश शर्मा दिन्ना का निधन, 3 दिन पहले छोटे भाई का हो चुका देहांत

बांदा : कोरोना संक्रमित सपा नेता दिनेश शर्मा दिन्ना का निधन, 3 दिन पहले छोटे भाई का हो चुका देहांत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कोरोना अब जानलेवा हो चुका है। रविवार को जिले के वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम की कोरोना से लखनऊ में मौत की खबर सामने आई। इस तकलीफ से शहर के लोग ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को जिले के सपा नेता दिनेश शर्मा दिन्ना की कोरोना से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताते चलें कि तीन दिन पहले ही उनके छोटे भाई जितेंद्र शर्मा, अधिवक्ता का निधन हो गया था। परिवार में कम समय अंतराल पर दो भाइयों की मौत ने वज्रपात का काम किया। दिनभर लोगों में इसे लेकर चर्चा होती रही। कानपुर में चल रहा था इलाज बताते हैं कि दिन्ना बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि उनको कोरोना संक्रमित हालत में कानपुर रेफर किया गया था। बताया जाता है कि समाजवादी पार्...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अस्पतालों में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अस्पतालों में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सैंपुलिंग कराने के साथ ही जांच रिपोर्ट हर हाल में 48 घंटे के भीतर दें। इतना ही नहीं संक्रमितों को इससे अवगत भी कराएं। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर दी जाएगी। अब जिलास्तर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है। कोरोना पर समीक्षा बैठक कर पत्रकारों से हुए रूबरू समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर बढ़ाए जाएंगे। कहा कि अब हर अस्पताल में एक कोऑर्डिनेटर तैनात होगा। इसकी जिम्मेदारी होगी कि वह तीमारदारों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा...
बांदा में सर्पदंश से महिला किसान समेत तीन ने तोड़ा दम

बांदा में सर्पदंश से महिला किसान समेत तीन ने तोड़ा दम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बरसात का समय आते ही सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती भी शामिल हैं। उधर, पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तीनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।  अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के हरदौली गांव के मजरा वंशीपुरवा निवासी बुटुवा (24) पत्नी रामकेश शनिवार की शाम खेत में धान की बेड़ लगा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। बताते हैं कि डाक्टर मिले नहीं तो परिवार के लोग एक ओझा के पास लेकर पहुंचे। इससे बाद उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़े : UP : युवक की जींस में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़े खड़ा रहा इसी तरह कमासिन थाना क्षेत्र के नारायणपु...
बांदा : घर का दरवाजा खोलते ही झपट ले गई मौत, परिवार में कोहराम

बांदा : घर का दरवाजा खोलते ही झपट ले गई मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सुबह एक व्यक्ति की चौंकाने वाली घटनाक्रम में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। लोग समझ नहीं पाए कि आखिरकार कैसे यह सबकुछ हुआ है। अनहोनि ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। दरअसल, सुबह घर का दवाजा खोलकर जैसे ही एक शख्स बाहर आया, बिजली का कैबिन टूटकर उनके हाथ पर आ गिरा। उसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को पता चला तो किसी तरह तार से अलग किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां क्षेत्र में हुई घटना से परिवार में कोहराम बताया जाता है कि गिरवां थाने के शेरपुर गांव निवासी गंगा गोस्वामी (50) पुत्र सालिगराम रविवार की सुबह जैसे ही दरवाजा खोला, बिजली का केबिल टूटकर उनके हाथ पर गिर पड़ा। करंट से उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में कूलर के करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम हालांकि, परिवार के लोगों ने ...