Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 की मौत, 370 और पॉजिटिव मिले

कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 की मौत, 370 और पॉजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर के एक कोरोना संक्रमित एक सर्जन डाक्टर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 16 अन्य कोरोना मरीजों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरने वालों में 7 महिलाएं और 9 पुरुष मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 370 पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में कानपुर के एडीएम सिटी और एक डाॅक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के 7 अस्पतालों से 40 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर उनको तालियां बजाकर विदा किया गया। कानपुर में लगातार बढ़ रहा प्रकोप अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8550 पहुंच गई है। इसमें 279 की अबतक मौत हो गई है। 3392 ठीक हो गए हैं। 812 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। वहीं एक्टिव केस 4879 हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड...
लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल

लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति के काफिले पर रविवार शाम लखनऊ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विधायक की गाड़ियों पर पत्थर फेंके और मदद को उतरे गनर से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। किसी तरह विधायक बच सके। दरअसल, यह हमला उस वक्त हुआ जब विधायक प्रजापति अपने साले के बुलाने पर उसका झगड़ा सुलझाने ससुराल पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने विधायक के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। विधायक के गनर जगत बहादुर की तहरीर पर तेलीबाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। तेलीबाग की कुम्हार मंडी का मामला बताया जाता है कि रविवार शाम को बांदा के तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति के साले अमन प्रजापति का मोहल्ले में कुछ लड़कों से विवाद हो गया। बात बढ़ गई तो अमन ने अपने विधायक जीजा ...
बांदा के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, शोक की लहर

बांदा के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, शोक की लहर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार का दिन बांदा के लिए काफी दुखद खबर लेकर आया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम का निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। अपने मधुर स्वभाव और मिलसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले कलमकार के निधन की खबर जैसे ही लोगों को लगी, सभी को गहरा आघात पहुंचा। पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनको जानने वाले लोग काफी दुखी नजर आए। बांदा के पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि उनको कोरोना संक्रमित होने की हालत में लखनऊ रेफर किया गया था। बीमार के बाद लखनऊ हुए थे रेफर बताया जाता है कि एक अंग्रेजी दैनिक अखबार के मान्यता प्राप्त पत्रकार अंजनी निगम की बीते दिनों तबियत खराब हो गई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर ...
बांदा में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संख्या 350 पहुंची

बांदा में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संख्या 350 पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 8 नए कोरोना केस मिलने से खलबली मची रही। अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 76 बताए जा रहे हैं। 274 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की कांटेक्टर सूची तैयार की जा रही है। साथ ही संबंधित स्थानों पर सेनेटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। खाईंपार और सर्वोदयनगर भी शामिल बताया जाता है कि कोरोना रिपोर्ट में आठ नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय, खांईपार गुलाबबाग मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय आटो मैकेनिक और 29 वर्षीय युवती शामिल हैं। वहीं नरैनी के लहुरेटा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिला है। ये भी पढ़ेंः बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10...
बांदा में शांतिपूर्ण ढंग से हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, 318 परीक्षार्थी गैरहाजिर

बांदा में शांतिपूर्ण ढंग से हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, 318 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का पांच परीक्षा केंद्रों संपन्न हुई। इसमें 2020 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। किन्हीं कारणों से 318 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल 1702 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मास्क लगाकर प्रवेश दिया गया। इसके पूर्व सेनेटाइजेशन भी कराया गया। सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम रहे आज संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी लाइन लगी रही। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह समेत अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चैहान तथा कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह बीच-बीच में स्थिति पर नजर रखे रहे। प्रवेश परीक्षा के लिए नामित राजकीय बालिका इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर का...
बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...
लखनऊ में STF ने मार गिराया विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर हनुमान उर्फ राकेश पांडे

लखनऊ में STF ने मार गिराया विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर हनुमान उर्फ राकेश पांडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार को यूपी एसटीएफ ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के शूटर हनुमान पांडे उर्फ राकेश को एक मुठभेड़ में मार गिराया। बताते हैं कि मुन्ना बजरंगी के साथ-साथ मुख्तार अंसारी का खास माना जाने वाला हनुमान पांडे एक-47 व एक-56 के साथ ही पिस्टल चलाने में बेहद एक्सपर्ट था। कहा जाता है कि उसका निशाना भी अचूक था। जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या होने के बाद अब राकेश पांडे उर्फ हनुमान मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर बन गया था। वह पूर्वांचल के मऊ जिले के कोपागंज का रहने वाला था। उसके खिलाफ गाजीपुर के साथ-साथ प्रयागराज और भदोही जिले में कई गंभीर मामले दर्ज थे। उसके खातमे को एसटीएफ की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सरोजनी नगर में एनकाउंटर बताया जाता है कि यूपी एसटीएफ की लखनऊ और वाराणसी की टीमें लगातार उसकी तलाश में थीं। आज सुबह 5 बजे के आसपास सरोजनीनगर थाने से चंद...
बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 और पाॅजिटिव मिले

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के चिकित्सक समेत 10 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। शहर के इंदिरा नगर, स्टेशन रोड, बलखंडीनाका, कटरा के अलावा जारी गांव में भी एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 68 बताए जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार की ओर से दी गई। सभी को अस्पताल में आइसोलेट करने के साथ ही इलाज दिया जा रहा है। मेडिकल कालेज के डाक्टर भी संक्रमित बताया जाता है कि आज आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 10 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में रहने वाला 20 साल का युवक ट्रूनेट मशीन से संक्रमित मिला है।शहर के ही 28 साल युवक के मेडिकल कालेज के एक चिकित्सक भी ट्रूनेट जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा एंटीजेन जांच के दौरान कोर्रा...
बांदा में बाइकों की टक्कर से चार युवक घायल, चारों रेफर

बांदा में बाइकों की टक्कर से चार युवक घायल, चारों रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनको जिला अस्पताल (बांदा) रेफर कर दिया गया। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों की हालत गंभीर, पुलिस पहुंची बताया जाता है कि होरीलाल व शंकर प्रसाद बाइक से राजापुर की तरफ से कमासिन आ रहे थे और कस्बे से राजापुर की तरफ रमाकांत तिवारी और अंकित बाइक में बैठकर जा रहे थे, तभी दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने के मामले में भाई-मां समेत 4 गिरफ्तार, 5 की तलाश  इससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने जीप में लादकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रसून जायसवाल ने बताया चारों घायल...
कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर जिले में 3 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे दंपति के शव आज सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। साड़ी के फंदे में लटके मिले दोनों शव बताया जाता है कि शिवनाथ पाल निवासी हर्निया के रहने वाले शिवनाथ पाल ने पुलिस को सूचना दी है कि राजेंद्र मिश्रा निवासी मदारपुर के खेत की मेड़ पर नीम के पेड़ के सहारे उनके बेटे जीतू उर्फ जितेंद्र (25) तथा बहू रूमी उर्फ अर्चना (22) के शव लटके हुए मिले। ये भी पढ़ेः कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल दोनों के शव साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष महाराजपुर  राघवेंद्र...