Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के हटिया मोहल्ले में एक जर्जर मकान ढह गया है। इसके मलबे में मां-बेटी समेत चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू आपरेशन चलवा रहे हैं। यह पूरी घटना हटिया बर्तन बाजार बामन जी के मंदिर के पास की है। अपडेट खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला...
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झूठे और धोखेबाजों की दुनिया में कमी नहीं हैं। फिर चाहे देश में हो या विदेश। असल जिंदगी हों या सोशल मीडिया की दुनिया। हर जगह ऐसे लोग भरे पड़े हैं जो झूठ की बुनियाद पर रिश्तें बनाकर धोखा देने से बाज नहीं आते। फेसबुक पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती करके राजधानी लखनऊ के एक लड़के से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। युवती यूके की बताई जा रही है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि लड़की यूके की है या भारत की ही किसी लड़की ने फेक आईडी बनाकर घटना को अंजाम दिया है। राजधानी लखनऊ से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदीप नाम के युवक से चार महीने पहले एक लोरा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। फिर युवती ने सुदीप से कहा कि लख...
कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन से जारी बारिश ने कानपुर शहर में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया है। दुकानों में हुए भारी नुकसान से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। व्यापारी सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं, तो दूसरी ओर महापौर प्रमिला पांडे इसी सबके बीच ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव के हालात का जायजा लेने निकली। उन्होंने लोगों से बात भी की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर शहर के कल्यानपुर इलाके में बरसात से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। बरसात का पानी दुकानों के भीतर घुस गया। इससे लाखों का माल बर्बाद होने की बात कही जा रही है। वहीं व्यापारियों ने जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। व्यापारियों ने पनकी रोड को जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए आम लोगों...
बड़ी खबर : वाराणसी में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का एक साथ इस्तीफा

बड़ी खबर : वाराणसी में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का एक साथ इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना संकट काल में अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद से अपना इस्तीफा CMO डा. वीबी सिंह को सौंपा है। स्वास्थ्य प्रभारियों (डाक्टरों) के इस कदम से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में सीएमओ सीधे जिलाधिकारी से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे। देर शाम तक मामले को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप बताया जाता है कि जिले में शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके प्रभारियों के निर्देशन में सैंपुलिंग, ट्रेसिंग जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाही हो रही हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 ...
कानपुर : DM बंगले पर फूटा कोरोना बम, 44 की जांच में 2 अफसर-10 कर्मचारी संक्रमित, कुल 348

कानपुर : DM बंगले पर फूटा कोरोना बम, 44 की जांच में 2 अफसर-10 कर्मचारी संक्रमित, कुल 348

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : बुधवार को कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले पर कोरोना बम फूटा। कुल 44 कर्मचारियों की जांच में 2 अधिकारी और 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक गार्ड और एक टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात कर्मी भी शामिल है। वहीं अधिकारियों में जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार शामिल हैं। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं स्वास्थ विभाग ने अपने स्तर पर एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। कुल 348 केस मिले पाॅजिटिव मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को 348 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बताया जाता है कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 9255 हो गई है। वहीं 3 लोगों की आज मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 296 पहुंच गई है। इसी तरह कुल एक्टिव केस 4385 हो गए हैं। आज हुई जिन सैंपुल की जांच हुई, उनमें 1248 एंटीजन, 561 आरटीपीसीआर ...
बांदा में कोरोना : एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र समेत 9 और पाॅजिटिव मिले

बांदा में कोरोना : एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र समेत 9 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार कोरोना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को 9 और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 3 कृषि विश्वविद्यालय के हैं। वहीं दो इंदिरानगर से हैं। दो महिलाएं हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है। लगातार सामने आ रहे हैं नए केस संबंधित जगहों पर सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि एंटीजेन जांच में कृषि विश्विविद्यालय के तीन लोग कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। इनमें एक 38 साल, दूसरा 27 साल और तीसरा शख्स 23 साल का है। ये भी पढ़ें : Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना इनमें ए...
पति ने चाय मांगी तो पत्नी ने चाकू मारा, हुई फरार

पति ने चाय मांगी तो पत्नी ने चाकू मारा, हुई फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में एक पत्नी ने काफी अलग कर दिखाया। पति ने पत्नी से चाय बनाकर लाने को कहा, तो पत्नी आक्रमक हो गई। उसने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने बचाव में हाथ आगे बढ़ाया तो घायल हो गया। इसके बाद भी पत्नी रुकी नहीं, बल्कि इसके बाद भी कई बार चाकू चलाया। पति के सीने में भी जख्म हो गया। इसके बाद वहां से फरार हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर शुरू की जांच बताया जाता है कि रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के गांव सुदमापुर के रहने वाले राजेंद्र चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताते हैं कि गत दिवस राजेंद्र ने पत्नी से चाय बनाकर देने को कहा। पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने चाकू उठाकर पति पर चला दिया। बचाव में पति ने हाथ आगे बढ़ाया तो उसका हाथ कट गया।...
यूपी : वीडीओ समेत 2 पर गैंगरेप का आरोप, FIR दर्ज

यूपी : वीडीओ समेत 2 पर गैंगरेप का आरोप, FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम विकास अधिकारी समेत दो लोगों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म का भी आरोप है। महिला का कहना है कि सरकारी आवास दिलाने के बहाने ग्राम विकास अधिकारी एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ यह सब किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरू की जांच बताया जाता है कि भदोही जिले के अभोली विकास खंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों एक कागज पर अंगूठा लगाने की बात कहकर उसे गांव के एक स्कूल में ले गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार  ...
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार गंभीर, वेंटिलेटर पर..

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार गंभीर, वेंटिलेटर पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार इलाज के दौरान गंभीर बनी है। बता दें कि सोमवार को उनको कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके मस्तिष्‍क की सर्जरी भी हुई थी। बुधवार को अस्पताल की ओर से उनके संबंध में एक हेल्‍थ बुलेटिन जारी हुआ है। बताया गया है कि वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन बताते चलें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया था कि कोविड-19 की जांच में वह पाॅजिटिव हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच की अपील भी की थी। पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत को लेकर सभी चिंतित हैं। उनकी बेटी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीते वर्ष 8 अगस्त को उनके पिता को भारत रत्न मिला था। वह उनके लिए काफी खुशी का दिन था। ठीक एक...
बांदा के IG के. सत्यानारायाण के हमीरपुर से लेकर जसपुरा तक ताबड़तोड़ निरीक्षण

बांदा के IG के. सत्यानारायाण के हमीरपुर से लेकर जसपुरा तक ताबड़तोड़ निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : जन्माष्टमी और 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायाणा ने आज बुधवार को ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। इस दौरान जहां हमीरपुर जिले में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कानून व्यवस्था और त्यौहारों को लेकर तैयारियों को परखा। वहीं हमीरपुर शहर कोतवाली, पुलिस आफिस, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देंखी। साथ ही त्यौहारों पर ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधीनस्थों से कहा, जनता में भरोसा जगाओ साथ ही थानों पर जाकर थानेदारों के भी पेंच कसे। बांदा के जसपुरा थाने पर पुरुष सिपाही से लेकर महिला कांस्टेबल तक कितने सतर्क हैं और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कितने तैयार हैं, सभी कुछ परखा। हमीरपुर में सबसे पहले आईजी ने पुलिस लाइन में सलामी ली। इसके बाद वहां का निरीक्षण किया। स्टोर रूम से लेकर शस्त्रागार, पुलिस कैंटीन, 112 कंट्रोल रूम में...