Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना क्षेत्र सदरपुर और रामपुर कला सीमा पर बने गेट संख्या 41 सी गांव कोड़री के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कोड़री की ओर से बाबूपुर की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली को गेट मित्र अजयपाल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुका और ट्राली गेट के खम्भे में फंस गई। इसी दौरान सीतापुर से बुढ़वल की ओर जा रही ट्रेन आती दिखी। जिसे देखने के बाद गेटमित्र ने टार्च और झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन रात के कारण ट्रेन ड्राइवर इशारा नहीं समझ सका और ट्राली से टक्कर हो गई। ट्राली ठोकर से दूर जाकर गिरी तब ट्रेन रुकी। सूचना पाकर पीडब्लूआई अरबिन्द कुमार व एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गेट मित्र से मामले की पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सी...
अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पत्रकार के लापता होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बताते हैं कि शिवकरन वर्मा, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज कस्बे में रहते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वह बीती 29 अगस्त को अमेठी से लखनऊ आफिस जाने के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद लापता हो गए। पत्रकार की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लापता पत्रकार दैनिक समाचारपत्र ग्राम्य वार्ता के जिला संवाददाता हैं। ये भी पढ़ेंः बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी उनकी पत्नी का कहना है कि दिन में एक बार उनसे फोन पर बात हुई थी लेकिन इसके बाद फोन स्विच आफ जा रहा है। पत्नी सविता वर्मा का कहना है कि रिश्तेदारियों व परिचितों से भी पता करने पर कोई जानकारी नहीं हुई है।  ...
गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर

गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः चेन्नई से पटना जा रही गंगा कावेरी एक्स. ट्रेन बुंदेलखंड के बीहड़ के इलाके के बीच चित्रकूट में लुट गई। ट्रेन में सवार दर्जनों यात्रियों से बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विरोध पर कई यात्रियों को चाकुओं से हमला करके उनको घायल भी कर दिया। घायलों में तीन को गंभीर हालत में उसी ट्रेन से इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया। घटना रात करीब 1 बजे उस वक्त हुई जब ट्रेन मानिकपुर जंक्शन से आगे पनहाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। वहां ट्रेन में सवार बदमाशों ने चैनपुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया। चैन पुलिंग करके रोकी ट्रेन, पहले से सवार बदमाशों ने लगभग सवा घंटे तक की लूटपाट  इसके बाद नीचे खड़े बाकी बदमाश भी ट्रेन में घुस आए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घने जंगल की ओर भाग निकले। उधर, भारी पुलिस बल घटना के बाद इलाके में कांबिग कर रहा है और बदमाशों की तलाश में सर्च आपरेशन चल रहा है। म...
जकार्ता से लौटीं खिलाड़ी ज्योति शुक्ला का जोरदार स्वागत

जकार्ता से लौटीं खिलाड़ी ज्योति शुक्ला का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के बाद आज कानपुर की बेटी ज्योति शुक्ला वापस लौटीं। उनके लौटने की जानकारी होने पर सेंट्रल स्टेशन पर उनके परिजन और प्रशंसक बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना सभी ने माला पहचानकर हैंडबाल की इस खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ज्योति भी इस दौरान काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खेल आयोजन के लिए वह अपनी तैयारियां जारी रखेंगी।  ...
बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पानी में गेंद खेलने की नादानी में दो युवाओं ने जान गवां दी। इससे हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी में गेंद खेलते समय गहराई में पहुंचा एक युवक डूबा, दूसरा बचाने में डूब गया  इससे गंगा से सटे नीचले इलाकों में काफी पानी भरा है। बताते हैं कि जाजमऊ से सटे मुख्तारनगर में दोनों युवा पानी में गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान पानी में गेंद गहराई की ओर चला गया। ये भी पढ़ेंः थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें इससे गेंद को उठाने के लिए मैनुदीन (26) पुत्र अफजल, निवासी नई बस्ती, अंबेडकरनगर जाजमऊ पानी में आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान गहराई में पैर पड़ने से वह पानी म...
देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

देखते ही देखते गंगा की बाढ़ में समा गया पूरा रास्ता..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन, न्यूज, उन्नावः बाढ़ कहर लोगों पर जमकर बरस रहा है। उन्नाव में गंगा में बाढ़ का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। गंगा के कहर से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा के तेज बहाव से काली मिट्टी शिवराज पुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से बह गया है। गंगा के तेज बहाव के कारण करीब 100 मीटर का रास्ता कटकर गंगा में समा गया है। ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान प्रशासन की तरफ से अभी तक रास्ते के दोनों ओर कोई बैरीकेटिंग भी नहीं लगाई गई है। यह मार्ग जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में आता है। वहां का काली मिट्टी शिवराजपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गंगा में समा गया है।  ...
धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

धंसी सड़क ने खोली प्रशासनिक घालमेल की पोल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सरकारी कामकाज में अधिकारियों की हेराफेरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं न कहीं इसकी पोल खुल ही जाती है। अब कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड पर इसका जीता-जागता उदाहण देखने को मिला है। जहां एक्सप्रेस सड़क के बीचों-बीच 30 से 35 फिट गहरा गड्ढा हो गया। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी ने किया अलखनंदा क्रूज का उद्घाटन, ये हैं खासियत.. सड़क अचानक धंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गाड़ी या बाइक सवार वहां से नहीं गुजर रहा था। वरना जान से हाथ धोने पड़ जाते। लोगों ने तुरंत ही सड़क पर बैरिकिंडिंग लगा दी है। मौके पर भीड़ जमा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। ...
पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों का घंटाघर पर बवाल…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश में ट्यूबवेल आपरेटरों की भर्ती परीक्षा लीक होने की जानकारी पर अभ्यर्थियों ने कानपुर में घंटाघर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हालात काफी गड़बड़ा गए। छात्र उग्र होकर घंटाघर चौराहे पर सरकार नारेबाजी करने लगे। छात्रों के बवाल को देखते हुए रात में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया। रात में छात्रों को जानकारी हुई तो काटा हंगामा, सीओ कलेक्टरगंज ने संभाले हालात  बताया जाता है कि कानपुर के घंटाघर चौराहे पर हजारों की तादात में छात्रों ने बवाल किया। इसकी वजह रविवार को ट्यूबवेल ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना था। लगभग 1:00 बजे तक छात्रों को पता चला कि लीक होने के कारण पेपर कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद उग्र होकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा बाद म...
एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा

एसटीएफ ने ट्यूबवेल परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह के 11 लोगों को मेरठ से पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः ट्यूबवेल आपरेटर की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला गिरोह पकड़ा गया। एसटीएफ ने इस गिरोह को पकड़कर पूरे घालमेल का खुलासा कर दिया। दरअसल, यह परीक्षा रविवार यानि आज होनी थी। 6 से 7 लाख रूपए वसूल रहे थे पास कराने के बदले परीक्षार्थियों से  यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार गिरोह के लोगों के पास से प्रवेशपत्र, लगभग 15 लाख नगद और दर्जनों मोबाइल फोन के अलावा अन्य कागजात मिले हैं। इनमें पांच अभ्यर्थी और छह प्रश्नपत्र आउट कराकर नकल कराने वाले शामिल हैं। इन सभी लोगों की गिरफ्तारी मेरठ से की गई है। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला ! खुलासा हुआ है कि पकड़े गए गिरोह के लोग प्रत्येक परीक्षार्थी से पास कराने के बदले 6 से 7 लाख र...
गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

गरीब बच्चों को बांटी पढ़ने को किताबें और खेलने को खिलौने

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार को पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा पालिका स्टेडियम स्थित आर्यनगर शाखा में समाज के अभाव ग्रस्त गरीबों की बस्ती रामबाग के बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री कोलकता की एक फर्म द्वारा दान स्वरुप भेजी गई थी। इसमें विभाग संघचालक अर्जुन दास, सह प्रांत कार्यवाह हरेश प्रताप, सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल, प्रधान मंत्री धीरज जी, संयोजक सेवा बस्ती/प्रचार मंत्री अनंत नारायण मिश्र मौजूद रहे। उनके साथ कोषाध्यक्ष हरीश डा राजेश गर्ग, जगदीश खन्ना, जिला सेवा प्रमुख मुकेश जी, सुबंधु ,प्रशांत, निखिल, काशी, संदीप, विजय, भगवानदीन, अमित भदौरिया, मनीष व अनुभव महेश्वरी ने सहयोगी दिया। बताया जाता है कि पेशेंट्स हेल्थ केयर सोसाइटी समाज की अंतिम पंक्ति के बेसहारा लोगों को बीमारी में खून, दवाई व दूध-फल उपलब्ध कराती है। बताते हैं कि पीछले 17 वर्ष...