Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मोदी सरकार में बैंकों ने 5 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन बट्टा खाते में डाला..

मोदी सरकार में बैंकों ने 5 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन बट्टा खाते में डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैंकों की डूबती कश्ती को किनारे लगाने के लिए मोदी सरकार ने कर-दाताओं के पैसे दिए तो वहीं बैंक, भारी संख्या में लोन न चुकाने वालों के कर्ज को ठंडे बस्ते में डाल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राइट ऑफ (बट्टा खाते में डालना) किए गए कुल लोन का करीब 80 फीसदी हिस्सा पिछले पांच सालों में (अप्रैल 2014 से) राइट ऑफ किया गया। अप्रैल 2014 से लेकर अब तक में कुल 5,55,603 करोड़ रुपये का लोन राइट ऑफ किया गया है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-2019 के दौरान बैंकों ने दिसंबर 2018 में ही 1,56,702 करोड़ रुपये के बैड लोन को राइट ऑफ (बट्टा खाते में डालना) किया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार.. इस हिसाब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में सात लाख करोड़ से ज्यादा के बैड लोन को राइट ऑफ किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैड लोन य...
कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेपाल से दिल्ली जा रही एक बस चालक को झपकी आ जाने के कारण शनिवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौरअरौल के पास बस के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। डिवाइडर से टकराने के बाद फटा टायर  बताया जाता है कि नेपाल निवासी चालक मोहन सिंह प्राइवेट बस लेकर नेपाल से लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। इसी दौरान कानपुर जिले की सीमा में आगरा एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह लगभग 4 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ये भी पढ़ेंः लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सर...
मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी..

मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने संगठन के साथ तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया। जानकारी के मुताबिक मोदी नामांकन से पहले बनारस में गंगा की पूजा करेंगे। मालूम हो कि 26 अप्रैल के पीएम मोदी का नामांकन होगा। नामांकन को खास बनाने के लिए बीजेपी दिन-रात जुटी हुई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बनारस पुहंचे थे। देर रात हरहुआ स्थित गोकुलधाम में नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश और काशी के संगठन पदाधिकारी शामिल रहे। नामाकंन के पहले मोदी करेंगे रोड शो   नामांकन से एक...
अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
पॉलिटिकल डेस्कः 'अली' और 'बजरंग बली' विवाद में बसपा सुप्रीमो मायावती भी कूद गई है। रामनवमी के अवसर पर आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'चुनावी फायदे के लिए बजरंगबली और अली का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही देशवासियों को मायावती ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं, तब चुनावी स्वार्थ के लिए बजरंग बली और अली का विवाद और टकराव पैदा किया जा रहा है। कहा, विवाद पैदा करने वाली ताकतों से रहेें सावधान   ऐसा विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'जलियांवाला बाग त्रासदी के आज 100 वर्ष पूरे हो गए। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित और उनके परिवारों के प...
राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः 13 अप्रैल 1919 भारत पर ब्रिटिश शासन काल का वह काला दिन है जो आज से ठीक 100 साल बाद 13 अप्रैल 2019 को यह याद दिलाता है कि ब्रिटेन के एक क्रूर जानवर (जनरल) डायर ने किस तरह बैशाखी के दिन हजारों निहत्थे महिलाओं-पुरुषों और बच्चों पर गोलियां चलवाकर बड़ा नरसंहार करवाया। आज देश इन शहीदों को अपने-अपने ढंग से श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री सिद्धू भी रहे साथ में मौजूद   उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी रहे। सभी नेताओं ने जलियांवाला बाग के भीतर बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि देने के साथ ही शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। आपको बताते चलें कि हाल में इस घटना को ले...
हलफनामे से खुला स्मृति ईरानी का यह बड़ा ‘राज’, तो कांग्रेस ने ऐसे गाना गाकर बोला हमला..

हलफनामे से खुला स्मृति ईरानी का यह बड़ा ‘राज’, तो कांग्रेस ने ऐसे गाना गाकर बोला हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः राजनीति में रोज नए-नए दिलचस्प वाक्य सामने आ रहे हैं। पक्ष-विपक्ष सभी एक दूसरे पर तीर चलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला भाजपा की अमेठी प्रत्याशी एवं टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', से प्रसिद्धी पाने वाली स्मृति ईरानी से जुड़ा सामने आया है जिसने कांग्रेस को उनपर हमलावर होने का बड़ा मौका दे दिया है। दरअसल, स्मृति ईरानी की पढ़ाई को लेकर पहले भी कांग्रेस हमला करती रही है। उनको मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस ने हमला किया था कि मंत्री 12वीं पास हैं। हांलाकि तब स्मृति इरानी ने खुद को ग्रेजुएट बताया था। इसको लेकर लंबा विवाद खींचा था। उधर, स्मृति इरानी ने इसपर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस जितना उनका अपमान करेगी, वह उतनी ही ताकत से और काम करेंगी। 2014 में कथिततौर पर खुद को बताया था ग्रेजुएट  अब एक बार फिर ...
कितना मिला है चंदा, 30 मई तक राजनीतिक पार्टियां बताएं – सुप्रीम कोर्ट

कितना मिला है चंदा, 30 मई तक राजनीतिक पार्टियां बताएं – सुप्रीम कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः सुप्रीम कोर्ट इलेक्टोरल बॉन्ड पर सख्त हो गया है। कोर्ट ने शुक्रवार को इस पर बड़ा फैसला दिया है> एससी ने राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि चुनाव आयोग को 30 मई तक चंदे की जानकारी दी जाए। ऐसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) द्वारा केंद्र सरकारी की इलेक्टोरल बॉन्ड की पॉलिसी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। एडीआर ने मांग की थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड जारी करने पर रोक लगाने के साथ ही चंदा देने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी हो। 30 मई तक सभी राजनीतिक दल देंगे आयोग को चंदे की जानकारी  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि 15 मई तक मिलने वाली डोनेशन की जानकारी सभी राजनीतिक दल 30 मई तक चुनाव आयोग को एक सीलबंद लिफाफे में सौंपे। सीजेआई रं...
अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार को गईं अभिनेत्री खुशबू ने एक व्यक्ति को अच्छा सबक सिखाया। भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान इस व्यक्ति ने कथिततौर पर अभिनेत्री से कांग्रेस नेत्री बनी खुशबू सुंदर से अभद्रता कर दी। खुशबू ने घूमकर उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इस संबंध में अभिनेत्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस अभिनेत्री का खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगो को इसी तरह सबस सिखाना चाहिए। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी की रैली में गई थीं खुशबू  बताते चलें कि अभिनेत्री खुशबू कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी रिजवान अरशद की रैली में शामिल होने गई थीं। वहां भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने अभिनेत्री से कथिततौर पर अभद्रता की। अभिनेत्री ने उसे सबक सिखाया, तुरंत घूमकर उसे जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद एक पुलिस वाला उस यु...
पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाकर ऐसी गंदी डिमांड पर अड़ा पति, क्रूर अपराध में 10 साल की सजा

पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाकर ऐसी गंदी डिमांड पर अड़ा पति, क्रूर अपराध में 10 साल की सजा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया में पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र रिश्तों में एक माना जाता है लेकिन एक व्यक्ति ने इस पवित्र रिश्ते की कलंकित कर दिया। इस व्यक्ति ने पत्नी से ऐसी डिमांड की, जिसे वह पूरा नहीं कर सकती थी और आखिरकार मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। अदालत ने भी इस व्यक्ति को क्रूरतम अपराधी माना और 10 साल की सजा सुनाई। यह मामला कर्नाटक के बेलागावी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक पति अपनी पत्नी को जबरन गंदी फिल्में दिखाता था। कुत्ते से संबंध बनाने को करता था मजबूर  साथ ही पत्नी से अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। पत्नी को प्रताड़ित करता था और गलत डिमांड करता था। हद तो तब पार हो गई जब इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक कुत्ते के बच्चे के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पत्नी और बच्चों को घर से निकालने की धमकी दे डाली थी। दरअसल, यह मामला 2017 का है। इस ...
महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, ऐसे खुला राज तो पहुंची जेल..

महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, ऐसे खुला राज तो पहुंची जेल..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः चंडीगढ़ के बद्दी थाना क्षेत्र में सेक्टर 8 में एक बेहद सनसनीखेज एवं शर्मनाक मामला प्रकाश में आया  है। बद्दी पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-8 से एक बड़े बैंक की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पास में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे का यौन शोषण किया है। बताया जाता है कि बद्दी की महिला पुलिस ने बहुत ही गोपनीय ढंग से कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। मामा और नानी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा  यौन शोषण का शिकार बच्चा बद्दी में अपने मामा और नानी के पास रहा करता था। आरोपी महिला वहां उसके मामा के पास मिलने आती थी, जो खुद सहकारी बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि जब मामा घर पर नहीं था तो उक्त महिला बैंककर्मी ने बच्चे का यौन शोषण किया। इसके बाद बच्चे के मामा और नानी को पुलिस को लिखित शिकायत दी। इलाके के एएसपी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते ह...