Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर के इंजीनियरिंग कालेज में छात्र ने छत से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह..

कानपुर के इंजीनियरिंग कालेज में छात्र ने छत से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सचेंडी में स्थित इंजीनियरिंग कालेज में बीसीए के छात्र ने रविवार सुबह कालेज की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से कालेज में हड़कंप मच गया। कालेज प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक छात्र के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। झांसी का रहने वाला था मृतक छात्र  पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में छात्र ने पढ़ाई के दबाव के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है। बताते हैं कि छात्र झांसी का रहने वाला था। झांसी की डिफेंस कालोनी निवासी रिटायर्ड कर्मचारी अरुण दीक्षित का बेटा ऋषभ (19) सचेंडी में स्थित इंजीनियरिंग कालेज से बीसीए कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। बताते हैं कि वह कालेज परिसर के हास्टल में ही रहता भी था। घटना के बाद फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ...
कानपुरः खड़े कंटेनर ट्रक में घुसी वैन, बच्ची समेत दो की मौत, 4 गंभीर

कानपुरः खड़े कंटेनर ट्रक में घुसी वैन, बच्ची समेत दो की मौत, 4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक अनियंत्रित ओमनी बैन तेज रफ्तार से आकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। रविवार को हुए इस हादसे में एक 10 साल की बच्ची और कंटेनर के चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर राजमार्ग पर धर्मपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार वैन वहां खड़े कंटेनर से जा टकराई। कानपुर-सागर हाइवे पर हादसा   कंटेनर के टायर से गिट्टी निकाल रहे चालक मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी के सुभाषपुरा निवासी मलखान सिंह (35) तथा वैन सवार 10 साल की बच्ची राखी पुत्री अनिल निवासी ग्राम रेउना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास ढाबों पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चारों घायल हैलट के लिए रेफर   सूचना पर प...
कानपुर में सीमांचल एक्स. पर छापा, नेपाल जा रहा लाखों का कत्था बरामद

कानपुर में सीमांचल एक्स. पर छापा, नेपाल जा रहा लाखों का कत्था बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः वन विभाग और रेलवे की टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस पर छापेमारी करते हुए भारत से अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा ग्रेड-1 का कई कुंतल कत्था बरामद किया है। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताते हैं कि यह छापेमारी गोपनीय सूचना पर वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद की। गहन चेकिंग के बाद हुई कत्थे की बरामदगी  बताया जा रहा है कि यह कत्था ग्रेड-1 का है, जिसकी कीमत कई लाख रुपए है। बताते हैं कि वन विभाग के प्रयागराज वन संरक्षक राजीव मिश्रा तथा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सीआईटी दिवाकर तिवारी की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर-12487 पर छापा मारकर यह बरामदगी की है। 223 पेटियां बरामद, हर पेटी में 40 किलो कत्था  इस कत्थे को 223 पेटियों में रखकर नेपाल ले जाया जा रहा था। हर पेटी में 40 किलो कत्था था। रेलवे अधिकारियों न...
लखनऊ से पीसीएस तबादले की बड़ी खबरः सीएम दौरे के बाद चित्रकूट के 3 एसडीएम भी नपे, 3 नई तैनाती

लखनऊ से पीसीएस तबादले की बड़ी खबरः सीएम दौरे के बाद चित्रकूट के 3 एसडीएम भी नपे, 3 नई तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पीसीएस अधिकारियों को लेकर राजधानी से एक बड़ी खबर मिली है। दो दिन के चित्रकूट दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने वहां ठीक काम नहीं कर रहे तीन उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को हटा दिया है। उनकी जगह पर बेहतर काम करने की छवि रखने वाले तीन उप जिलाधिकारियों को भेजा गया है। करीब 21 घंटे दौरे के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई   करीब 21 घंटे के अपने दौरे में चित्रकूट में मुख्यमंत्री ने कई खामियां पकड़ीं। ऐसे में जहां सीएमओ, सीएमएस को हटा दिया गया, वहीं तीन एसडीएम को भी हटाया गया है। इनमें चित्रकूट सदर, मऊ और एक अन्य तहसील के एसडीएम शामिल हैं। उनके स्थान पर गाजियाबाद से एसडीएम राजबहादुर, हरदोई से एसडीएम रामप्रकाश तथा बाराबंकी से एसडीएम अभय पांडे को चित्रकूट भेजा गया है। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला ये भी पढ़ेंः ..अब आए...
सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट

सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः राम की तपोभूमि चित्रकूट दो दिन की यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां धर्म-कर्म करके पुण्य भी कमाया तो कर्तव्य पालन करते हुए लापरवाहों पर कार्रवाई की गाज भी गिराई। शनिवार को अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को खामियां मिलीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर उड़ते ही चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी दोनों के तबादलों का आदेश आ गया। दोनों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इन दोनों अधिकारियों का तबादला गैर जिलों में किया गया है। उनकी जगह बांदा के दो डाक्टरों को प्रमोशन देते हुए चित्रकूट का सीएमएस और सीएमओ बनाकर भेजा जा रहा है। बांदा के डा विनोद कुमार को सीएमओ चित्रकूट बनाया   चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेंद्र सिंह को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाकर कानपुर...
रामपुर पहुंचे अखिलेश बोले, सरकार बनी तो वापस होंगे आजम के मुकदमें

रामपुर पहुंचे अखिलेश बोले, सरकार बनी तो वापस होंगे आजम के मुकदमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रामपुरः जमीन कब्जों के आरोपों से घिरे सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर दर्ज सभी मुकदमें उनकी सरकार बनने पर वापस होंगे। यह कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का, जो आजम के समर्थन में रामपुर पहुंचे हैं। शनिवार को रामपुर में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं। अखिलेश ने यह भी कहा कि ये सभी मुकदमें फर्जी हैं और वे जल्द ही इसे लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उलेमाओं ने भी मुलाकात की   अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए, समाजवादी पार्टी आजम के साथ है। कहा कि सपा हर स्तर पर सरकार से मोर्चा लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट के शीर्ष वकीलों से सलाह लेगी। सभी मुकदमों को खत्म कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश से शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली व जमीअत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना मोहम्मद असलम ज...
कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा महिला चेहरे पर दांव लगाते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की महासचिव करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। दरअसल, राजनीतिक बैकग्राउंड वाली करिश्मा युवा नेता हैं और ऐसे में गोविंद नगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। पिता ने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा सीट पर चुनाव भी लड़ा था। करिश्मा की बात करें तो वर्ष 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से वह दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ीं और उस वक्त इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में महासचिव बनीं। बीते छह साल से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन मुख्यधारा की राजनीति में अब उनका यह पहला कदम होगा। यह बात और है कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, टिकट मि...
आजम पर मुकदमों से परेशान सपा के एक और विधायक पर धोखाधड़ी का मुकदमा..

आजम पर मुकदमों से परेशान सपा के एक और विधायक पर धोखाधड़ी का मुकदमा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सांसद आजम खां पर मुकदमों को लेकर पहले से परेशान चल रही समाजवादी पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, संदिग्ध नंबर की पजेरो गाड़ी लेकर चल रहे कैराना के विधायक नाहिद हसन के खिलाफ यह मुकदमा शामली पुलिस ने लिखा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी संदिग्ध नंबर की है और विधायक नाहिद इसके कागज नहीं दिखा सके। बता दें कि पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई मामले में विधायक द्वारा अधिकारियों से भिड़ने के बाद की है जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, कैराना विधायक नाहिद पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उनपर एक गैैंगरेप पीड़िता को धमकाने का भी आरोप लगा था। अधिकारियों से उलझते वीडियो हुआ था वायरल   बताया जाता है कि हाल ही में विधायक नाहिद हसन का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वाहन चेकिंग के दौरान कागज मांगने पर भिड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडि...
यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

यूपी में रिश्वत लेते दो दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एक 5 हजार तो दूसरा 40 हजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस के दो दरोगाओं को चार्जशीट लगाने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक दरोगा पर 5 हजार तो दूसरे पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप है। एक मामला गोरखपुर जिले का है तो दूसरा मामला अमरोहा देहात थाने का है। एंटी करप्शन टीम दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दो दरोगाओं की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी, पूरे महकमे में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जाता है कि गोरखपुर एंटी करप्शन के प्रभारी देव प्रकाश रावत की अगुवाई में दरोगा आशीष मिश्रा को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कुरी बाजार चौकी इंचार्ज है आरोपी दरोगा   बताते हैं कि आरोपी दरोगा जिले के बेलघाट थाने की कुरी बाजार चौकी का इंचार्ज है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एक मुकदमे की विवेचना में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 40 हजार रिश्वत ली। एंटी करप्शन प्रभारी रावत का ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे ट्रक क्लीनर समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के जलखरिया गांव में हुआ। बताते हैं कि शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जलखरिया गांव के सामने पीली रेखा पर खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक चालक भागा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस  टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन एक्सप्रेस-वे से नीचे आ गिरे। हादसे में ट्रक का चालक राजस्थान के जयपुर सहापुर का रहने वाला गिरिराज व उनका हेल्पर बीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं कंटेनर का टायर चेक कर रहा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। कंटेनर का चालक भाग गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्र...