Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पॅाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक बीबीए की 20 साल की छात्रा ने खुद को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से केजीएमयू लेकर पहुंचे। तबतक छात्रा की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की जानकारी करीब 3 घंटे बाद पुलिस को दी। हालांकि, रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोग भी बुरी तरह से स्तब्ध हैं। सभी इस सोच में हैं कि गोली चलने की आवाज क्यों नहीं आई। पुलिस का कहना है कि घटना का गहराई से जांच की जा रही है। पॅाश इलाके में स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना बताया जाता है कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में रहने वाले सूर्यभद्र...
सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही ने थाने में सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला सिपाही गिर पड़ी। थाने का स्टाफ भागकर वहां पहुंचा, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है। सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वह तनाव में थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रिवाल्वर किसकी, पता करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर खैराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही शोभा चौधरी (26) ने थाने में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर खुद को ...
लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर में STF से मुठभेड़ में घायल 50 हजार का वांटेड गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक 50 हजार का मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया है। बताते हैं कि एसटीएफ की टीम कानपुर की थी और बदमाश की लंबे समय से तलाश कर रही थी। यह बदमाश कानपुर के चमनगंज इलाके का बेहद शातिर और खतरनाक किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। वह पुलिस की हिरासत में है।   एसटीएफ से मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी बताया जाता है कि आज शनिवार सुबह लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में लखनऊ सीओ (एसटीएफ) डीके शाही के निर्देशन में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह मुठभेड़ एसटीएफ के इंस्पेक्टर ब्रजेंद्र शर्मा और उनकी टीम से हुई। बदमाश के पास से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और खोखे मिले हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल इस वांटेड बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्त...
अपडेटः कन्नौज में भयानक हादसा, जिंदा जले 20 यात्री, 21 अस्पताल में भर्ती, पीएम-सीएम ने जताया दुख

अपडेटः कन्नौज में भयानक हादसा, जिंदा जले 20 यात्री, 21 अस्पताल में भर्ती, पीएम-सीएम ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/कन्नौजः गुरसहायगंज से जयपुर के लिए जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस की जीटी रोड पर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उससे दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्लीपर बस से यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि, फारेंसिक एक्सपर्ट अभी 10 लोगों के अवशेष तलाश पाए हैं, लेकिन बाकी लोगों का कुछ पता नहीं है। शुक्रवार रात गुरसहायगंज के पास हादसा वहीं 21 यात्रियों को गंभीर जली हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, कुछ के गायब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। वहीं हादसे में दो लोगों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।  घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। मौके पर जुटी फारेंसिक टीम, तलाश रही अवशेष मौक...
वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः अपनी एक दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ससंदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) को हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रियंका ने यह भी कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उनमें ये कानून लागू नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के खिलाफ हैं और इनको देश में लागू नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस इनका विरोध करती है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एनआरसी और सीएए को हटा दिया जाएगा।  एक दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं प्रियंका बताते चलें कि एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची प्रियंका आज शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरप...
लखनऊ में डीजीपी ने यूपी-112 के स्थापना दिवस पर अच्छा कार्य करने वालों को किया सम्मानित

लखनऊ में डीजीपी ने यूपी-112 के स्थापना दिवस पर अच्छा कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की आपात सेवा डायल यूपी-112 का तीसरा स्थापना दिवस आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने डायल-112 सेवा की त्रैमासिक पत्रिका का भी विमोचन किया। इतना ही नहीं सराहनीय काम करने वालों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पुलिस कर्मचारियों के अलावा जागरूक नागरिक/कॉलरों भी थे जिनकी कॅाल के कारण पीड़ितों को समय रहते सहायता पहुंचाई जा सकी। डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा कि डायर-112 को ऐसी सशक्त भूमिका निभानी है जो दूसरों के लिए उदाहरण बन जाए। इतनी तेजी और लगन से काम करना है कि जरूरतमंदों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके। कानपुर के दिनेश और नोएडा के राघवेंद्र सम्मानित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी श्री सिंह ने कहा कि यूपी-112 को बेहद कारगर भूमिका निभानी होगी, ताकि हम यूपी की 23 करोड़ जनता को हर तरह...
बांदा में सेमिनार में आए बरेली के रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की होटल में मौत

बांदा में सेमिनार में आए बरेली के रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की होटल में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शासन द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में आज से आयोजित होने वाले दो दिवसीय सेमिनार में हिस्सा लेने आए एक रिटायर्ड पशुपालन एवं कृषि वैज्ञानिक की होटल के कमरे में मौत हो गई। उनको जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया उनकी मौत हार्ट अटैक से होना माना जा रहा है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। होटल के कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम हुआ होटल कर्मियों से पूछताछ की गई, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके निधन पर सभी ने दुख जताया। सेमिनार में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। बताते हैं कि वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे और अब बरेली में रहने लगे थे। बताया जाता है कि बरेली के राजेंद्र नगर में रहने वाले आरबी राय (65) वेटनर...
बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वीडियो वायरल के तथाकथित मामले में गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को सरकार ने सस्पैंड कर दिया है। वहीं इस मामले में आरोपों से जुड़े 5 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। इनमें बांदा और रामपुर के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के एसएसपी वैभव कृष्णा को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात की लैब में वीडियो की फारेंसिक जांच में यह सही पाया गया। जांच में पता चला कि इस वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बताते हैं वीडियो के सत्यापित होने के साथ ही सरकार को भेजा गोपनीय पत्र मीडिया में वायरल करने के कारण एसएसपी वैभव कृष्ण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोपों से जुड़े 5 जिलों के एसपी भी हटाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की इस तगड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में ह...
कानपुर में धुंध के कारण नदी में दौड़ी कार, बाल-बाल बचा चालक

कानपुर में धुंध के कारण नदी में दौड़ी कार, बाल-बाल बचा चालक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के घाटमपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कोहरे के कारण नदी में जा पलटी। यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ और गुरुवार दिनभर पुलिस कार निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि कार चालक ने किसी तरह नदी में तैरकर अपनी जान बचा ली। मामला कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में साढ़ थाना क्षेत्र का है। वहां बरईगढ़ नहर में कुडनी मार्ग पर बुधवार देर रात 11 बजे के आसपास हादसा हुआ। चालक ने नदी में तैरकर बचाई अपनी जान अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कार चला रहे संजय ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। हालांकि, कार पानी में डूब गई और उसे अगले दिन पुलिस ने जद्दोजहद के बाद तलाश किया। मशक्कत के बाद कार नदी से निकाली गई बताते हैं कि किदवईनगर कानपुर के संजय सिंह कार से गाजीपुर गांव अपने साढू राजेश के घर के लिए जाते समय धुंध के चलते नदी में कार लेकर जा गिरे। कार चला रहे संजय ने किस...
‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के कद्दावर नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यालय में करीब 30 मिनट रुकने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और उनको बुंदेलखंड में विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया। बुंदेलखंड में विस्तार के लिए दी बधाई समरनीति की टीम से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजीटल मीडिया के इस दौर में बुंदेलखंड में तेजी से उभरते 'समरनीति न्यूज' पोर्टल की टीम को उनकी शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया का युग है। इसमें ह...