Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

पति ने चाय मांगी तो पत्नी ने चाकू मारा, हुई फरार

पति ने चाय मांगी तो पत्नी ने चाकू मारा, हुई फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में एक पत्नी ने काफी अलग कर दिखाया। पति ने पत्नी से चाय बनाकर लाने को कहा, तो पत्नी आक्रमक हो गई। उसने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने बचाव में हाथ आगे बढ़ाया तो घायल हो गया। इसके बाद भी पत्नी रुकी नहीं, बल्कि इसके बाद भी कई बार चाकू चलाया। पति के सीने में भी जख्म हो गया। इसके बाद वहां से फरार हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर शुरू की जांच बताया जाता है कि रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के गांव सुदमापुर के रहने वाले राजेंद्र चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताते हैं कि गत दिवस राजेंद्र ने पत्नी से चाय बनाकर देने को कहा। पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने चाकू उठाकर पति पर चला दिया। बचाव में पति ने हाथ आगे बढ़ाया तो उसका हाथ कट गया।...
यूपी : वीडीओ समेत 2 पर गैंगरेप का आरोप, FIR दर्ज

यूपी : वीडीओ समेत 2 पर गैंगरेप का आरोप, FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम विकास अधिकारी समेत दो लोगों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म का भी आरोप है। महिला का कहना है कि सरकारी आवास दिलाने के बहाने ग्राम विकास अधिकारी एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ यह सब किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरू की जांच बताया जाता है कि भदोही जिले के अभोली विकास खंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों एक कागज पर अंगूठा लगाने की बात कहकर उसे गांव के एक स्कूल में ले गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार  ...
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मथुरा जिले के माट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक खड़ी बस में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा 106 माइलस्टोन के पास हुआ है। प्रयागराज के एक व्यक्ति की भी मौत बताया जाता है कि बिहार के कटिहार से दिल्ली जा रही एक बस का डीजल खत्म हो गया। वह माइलस्टोन 106 के पास खड़ी हो गई। चालक डीजल की व्यवस्थ कर रहा था कि इसी दौरान सुबह करीब 7 एक कैंटर ने पीछे से तेज रफ्तार में बस में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा  टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने किसी तरह घायलों को ब...
प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का हार्टअटैक से निधन

प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का हार्टअटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का आज मंगलवार शाम इंदौर में हार्टअटैक से निधन हो गया। बताते हैं कि कोरोना संक्रमित होने के बाद आज उनको दो बार दिल का दौरा पड़ा। उनके दोनों फेफड़ों में कोरोना संक्रमण फैल चुका था। वहीं किडनी में सूजन आ चुकी थी। दरअसल, अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद शायर इंदौरी ने दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर उनकी कोरोना जांच हुई। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। चाहने वालों में शोक की लहर इस ट्वीट के बाद उनके चाहने वाले दुआ कर रहे थे कि इसी बीच देर शाम उनके निधन की खबर आई। दरअसल, राहत इंदौरी को अरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बयान आया है कि उनको दो बार दिल का दौरा पड़ा। उनको काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका। बताया कि उनको निमोनिया की भी दिक्कत थी। बताते हैं कि उनकी उम्र 70...
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक एटीएम में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुएं के गुबार से पूरा स्टेशन भवन ढक सा गया। इसके बाद सूचना पाकर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेट को बुलाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट को बताया जा रहा है। बाद में स्टेशन की बिजली कट करने के बाद आग पर काबू पाया गया। बैंग के तकनीकि स्टाफ ने भी स्थिति का जायजा लिया। नुकसान का आंकलन करने में जुटे बैंक अधिकारी बताया जाता है कि बैंक अधिकारियों ने सोमवार को ही एटीएम की सर्विस कराई गई थी। हालांकि, अभी बैंक स्टाफ द्वारा एटीएम में नोट जलने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस यानि जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहरीर मिलते ही सूचना दर्ज की जाएगी। बताते हैं कि एटीएम इंडियन बैंक का था जो पूरी तरह जलकर रखा हो गया है। उधर, रेलवे अधिकारियों...
UP : डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, आगरा बैठक में..

UP : डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, आगरा बैठक में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की आज उस वक्त अचानक तबियत गड़बड़ा गई, जब वह आगरा में कोरोना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी सोमवार को कोरोना पर लगाम कसने के क्रम में प्रदेश में समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। सरकार की मंशा है कि किसी तरह कोरोना को रोका जाए। लोगों को इससे बचाया जाए। नाक से दो बार निकला खून बताते हैं कि इसी दौरान आगरा में बैठक करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा की नाक से अचानक खून निकलने लगा। मेडिकल टीम ने तुरंत ही उनका डाक्टरी परीक्षण किया। उनका बीपी पूरी तरह से सामान्य आया। फिर बैठक करके डिप्टी सीएम शर्मा कार से मथुरा निकल गए। बताया जाता है कि आगरा में डिप्टी सीएम शर्मा आज कोरोना संक्रमण तथा विकास कार्यों की समीक्षा को पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में STF ने मार गिराया विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अस्पतालों में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अस्पतालों में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सैंपुलिंग कराने के साथ ही जांच रिपोर्ट हर हाल में 48 घंटे के भीतर दें। इतना ही नहीं संक्रमितों को इससे अवगत भी कराएं। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर दी जाएगी। अब जिलास्तर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है। कोरोना पर समीक्षा बैठक कर पत्रकारों से हुए रूबरू समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर बढ़ाए जाएंगे। कहा कि अब हर अस्पताल में एक कोऑर्डिनेटर तैनात होगा। इसकी जिम्मेदारी होगी कि वह तीमारदारों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा...
कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 की मौत, 370 और पॉजिटिव मिले

कानपुर में कोरोना से डॉक्टर समेत रिकॉर्ड 16 की मौत, 370 और पॉजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर के एक कोरोना संक्रमित एक सर्जन डाक्टर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 16 अन्य कोरोना मरीजों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरने वालों में 7 महिलाएं और 9 पुरुष मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल 370 पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में कानपुर के एडीएम सिटी और एक डाॅक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के 7 अस्पतालों से 40 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर उनको तालियां बजाकर विदा किया गया। कानपुर में लगातार बढ़ रहा प्रकोप अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8550 पहुंच गई है। इसमें 279 की अबतक मौत हो गई है। 3392 ठीक हो गए हैं। 812 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। वहीं एक्टिव केस 4879 हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड...
लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल

लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति के काफिले पर रविवार शाम लखनऊ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विधायक की गाड़ियों पर पत्थर फेंके और मदद को उतरे गनर से हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। किसी तरह विधायक बच सके। दरअसल, यह हमला उस वक्त हुआ जब विधायक प्रजापति अपने साले के बुलाने पर उसका झगड़ा सुलझाने ससुराल पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने विधायक के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। विधायक के गनर जगत बहादुर की तहरीर पर तेलीबाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। तेलीबाग की कुम्हार मंडी का मामला बताया जाता है कि रविवार शाम को बांदा के तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति के साले अमन प्रजापति का मोहल्ले में कुछ लड़कों से विवाद हो गया। बात बढ़ गई तो अमन ने अपने विधायक जीजा ...
बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...