Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

SSR Case : रिया चक्रवर्ती को एक महीने जेल के बाद मिली बेल, शोविक की खारिज

SSR Case : रिया चक्रवर्ती को एक महीने जेल के बाद मिली बेल, शोविक की खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : एक्टर सुशांत सिंह डेथ केस के बाद जांच के दायरे में आई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक महीने की जेल के बाद हाईकोर्ट से बेल मिली है। बांबे हाईकोर्ट ने रिया को सशर्त जमानत दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासिक परिवाह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा की भी जमानत हो गई है। 1 लाख के निजी मुचलके पर छूटीं बताया जाता है कि रिया को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। इसके साथ ही रिया को अब अपना पासपोर्ट भी पुलिस के पास जमा कराना होगा। इतना ही नहीं रिया को एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर तुरंत जाना होगा और सहयोग भी करना होगा। बताते चलें कि रिया को बीती 8 सितंबर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में थीं। उनके ऊपर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप है। उधर...
Update : ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर में अभी-अभी महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या

Update : ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर में अभी-अभी महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार देर शाम कानपुर शहर में कुछ ही देर पहले एक महिला की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बर्रा क्षेत्र के जरौली क्षेत्र में हुई है। बताते हैं कि महिला इस वक्त एक लोहा यादव नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस बोली, जल्द पकड़ा जाएगा हत्यारोपी फिर भी पुलिस पूरे विश्वास के साथ कह रही है कि महिला के हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे लग रहा है कि पुलिस हत्यारे के काफी करीब है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा भी कर सकती है। मामले में एसएसपी कानपुर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बर्रा के जरौली फेस-1 में दिनदहाड़े वारदात बताते हैं कि जरौली फेस-1 में पानी की टंकी के पास रहने वाली प्रियंका वाजपेई की ह...
कानपुर शहर में महिला आफिसर के घर 13 लाख की चोरी

कानपुर शहर में महिला आफिसर के घर 13 लाख की चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के नौबस्ता इलाके में रहने वालीं एक महिला अधिकारी के घर से चोरों ने 13 लाख का माल पार कर दिया। बताते हैं चोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला अधिकारी बहन के घर लखनऊ गई हुई थीं। चोर घर से नगदी और जेवर उठा ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि नौबस्ता के राजेंद्र नगर में सीओडी की महिला अधिकारी कांति सिंह का घर है। वह सीओडी में आफिस सुपरीटेंडेंट हैं।   उन्होंने बताया है कि वह बेटी इशिता के साथ रहती हैं, लेकिन डेंगू होने के कारण रविवार को अपनी बड़ी बहन के घर लखनऊ के आलमबाग गई थीं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर चोरी हो गई है। इसके बाद वह वापस लौटीं। घर पहुंचने पर अंदर का हाल देखकर बेहोश हो गईं। घर के मेन गेट से लेकर अलमारियों और ताले टूटे पड़े थे। उन...
सीतापुर : बाइक सवार लखीमपुर के युवक की रोडवेज की टक्कर से मौत

सीतापुर : बाइक सवार लखीमपुर के युवक की रोडवेज की टक्कर से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर बीती देर रात हुए हादसे में एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा भारत पेट्रोल पंप चड़रा के पास हुआ। बताते हैं कि इसके बाद रोडवेज भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हालांकि, बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। मैगलगंज का रहने वाला था युवक बताते हैं कि पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के थाना क्षेत्र के खखरा निवासी धीरेंद्र शुक्ला (35) पुत्र योगेश शुक्ला किसी काम से बाईक से सीतापुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चड़रा गांव पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही सोहराब गेट डिपो बस ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Actress रश्मि देसाई की Bold Photos ने बढ़ाया फैंस का तापमान बाइक बस में इस कदर फंस गई कि 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाईक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस के च...
सीतापुर : बड़ी उम्र के पति को शादी के 3 माह बाद छोड़ प्रेमी संग भागी युवती को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

सीतापुर : बड़ी उम्र के पति को शादी के 3 माह बाद छोड़ प्रेमी संग भागी युवती को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : बरेली की रहने वाली एक लड़की की शादी बड़ी उम्र के व्यक्ति से हो गई। तीन माह बाद ही उसका अपने पड़ोसी युवक से लगाव हो गया। बात प्रेम संबंधों तक जा पहुंची। पति को छोड़कर नवविवाहिता प्रेमी के साथ भाग निकली। धोखेबाज निकला प्रेमी उसे अपने साथ शादी के लिए कपड़े दिलाने के बहाने बुलाकर शाहजहांपुर ले गया। बरेली की युवती, शाहजहांपुर का प्रेमी, सीतापुर में घटना फिर युवती ने शादी को कहा तो उसे पिसावां ले जाकर जिंदा जला दिया। सोमवार देर रात हुई इस घटना के दौरान युवती की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर मौजूद किसानों ने लाठी-डंडे लेकर प्रेमी और उसके साथी तो दौड़ाया। दोनों वहां से भागने में कामयाब हो गए। ये भी पढ़ें : सीतापुर : हादसे में जीजा-साले की मौत से मचा कोहराम   बताया जाता है कि बरेली के कंचनपुर के रहने वाली क्रांती (30) पुत्री राजपाल की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। बताते हैं क...
बड़ी खबर : हाथरस कांड की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश, प्रदेश में 19 मुकदमें दर्ज

बड़ी खबर : हाथरस कांड की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश, प्रदेश में 19 मुकदमें दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस कांड की आड़ में प्रदेश में जातीय संघर्ष भड़ने की साजिश को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में माहौल बिगाड़ने की साजिश को लेकर पुलिस ने कुल 19 मुकदमें दर्ज किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बताते हैं कि हाथरस में दर्ज हुए 6 मुकदमों में सपा, राष्ट्रीय लोकदल, भीम आर्मी के नेता भी शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक राजवीर सिंह समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। लखनऊ-प्रयागराज और बिजनौर-सहारनपुर में FIR इसी क्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ लखनऊ, प्रयागराज, बिजनौर और सहारनपुर के अलावा बुलंदशहर में अलग-अलग 13 मुकदमें लिखे गए हैं। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड  एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया है कि आरोपियों की...
IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किया

IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विक्रांतखंड में रहने वाली दिव्यांशी ठाकुर ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि राजधानी का नाम चमकाया है। दिव्यांशी ने आईआईटी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड में ऑल इंडिया में 6357 रैंक हासिल की है। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं दिव्यांशी शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहीं दिव्यांशी ठाकुर के पिता सुशील कुमार सिंह ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी (स्टेट) के पद पर कार्यरत हैं जो इस वक्त कानपुर में तैनात हैं। वहीं उनकी मां सरिता सिंह गृहणी हैं। दिव्यांशी ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं में 93.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 93.2 प्रतिशत अंक हांसिल किए थे। अपनी सफलता और उसकी तैयारियों को लेकर बात करने पर दिव्यांशी का कहना है लाकडाउन के बीच पढ़ाई को जारी रखा। उन्होंने कहा कि हालांकि इतना आसान नहीं था, लेकिन फिर भी पुरानी पढ़ाई को रिपीट करने...
कानपुर : पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, लपटों से दहशत में लोग

कानपुर : पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, लपटों से दहशत में लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में मंधना पचोर रोड पर पेंट की एक फेक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटे सैकड़ों फुट ऊपर तक उठीं। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग से फेक्ट्री में रखे पेंट के ड्रम तेज धमाकों के साथ फटे। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू करने में जुट गईं। बताया जाता है कि आग लगने के बाद हुए धमाके इतने भीषण थे कि आसपास की दूसरी फेक्ट्रियों में काम करने वाले लेबर बाहर निकलकर भागने लगे। इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हालांकि, फेक्ट्री में कुछ लेबर के फंसे होने की आशंका दिखाई दी, जिनको बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और.....
उन्नाव : जलाकर मारी गई रेप पीड़िता का भतीजा लापता, 3 पुलिस वाले निलंबित

उन्नाव : जलाकर मारी गई रेप पीड़िता का भतीजा लापता, 3 पुलिस वाले निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : यूपी का उन्नाव जिला फिर सुर्खियों में है। 5 दिसंबर 2019 को सुबह जलाकर मारी गई रेप पीड़िता का 6 साल का भतीजा अचानक लापता हो गया है। मामले से हड़कंप मच गया है। उच्चाधिकारियों ने 3 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया है। मामले से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 5 दिसंबर 2019 को हुई थी वारदात बताया जाता है कि जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते वर्ष 5 दिसंबर को एक रेप पीड़िता की दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर जलाकर हत्याकर दी गई थी। अब उसी मृतक युवती का 6 साल का भतीजा शुक्रवार शाम अचानक गायब हो गया। रात में परिवार के लोगों ने दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ बच्चे के अपहरण की तहरीर थाने में दी है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में गंभीर, मां और चाची की मौत, अखिलेश यादव ने की सीबीआई जांच की मांग  पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 5...
हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और..

हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कुछ मामले ऐसे सामने आते हैं जिनपर एकाएक भरोसा नहीं होता, लेकिन होते सच हैं। अब ऐसा ही एक मामला कानपुर से सटे शुक्लागंज में सामने आया है। एक युवक के पेट से आपरेशन के दौरान पूरा का पूरा टूलबाक्स निकला है। जी हां, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस युवक का जब डाक्टरों ने आपरेशन किया तो उसके पेट से एक पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें, छोटी रेती बाहर निकाली गईं। यह सब देखकर परिवार ही नहीं डाक्टर्स भी हैरान हैं। फिलहाल युवक कुछ नहीं बता पा रहा है। पेट दर्द की शिकायत के बाद खुलासा दरअसल, उन्नाव जिले के भतवा गांव के रहने वाले कमलेश कुमार के 18 साल के बेटे करन को बीते कई महीनों से पेट दर्द की शिकायत थी। कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लखनऊ रोड पर शुक्लागंज में स्थित एक अस्पताल के प्रबंध निदेशक राधारमण अवस्थी का कहना है कि युवक करन अपने पिता और मां कमला देवी के ...