Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.?

देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Irfan Solanki Video : आज उस वक्त पुलिस, वकील और पत्रकार सभी स्तब्ध रह गए, जब पेशी पर लाया गया इरफान सोलंकी जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा। दरअसल, आगजनी के मामले में आज सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर की एमपी एमएलए सेशन कोर्ट लाया गया था। हालांकि, एक बार फिर कोर्ट का फैसला नहीं आ सका। अब कोर्ट 6 अप्रैल को इस मामले में फैसला सुनाएगा। इरफान को जब कोर्ट लाया गया तो एक अजीब वाक्या हुआ। मिलने आईं परिवार की महिलाएं भी उसे ऐसा करता देख रोने लगीं मीडिया कर्मियों ने इरफान से पूछा कि क्या वह कुछ कहना चाहता है। इसपर इरफान जानवर जानवर जानवर कहते हुए चिल्लाने लगा। फिर जोर-जोर से हंसने भी लगा। इरफान की यह हालत देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं परिवार की महिलाएं रोने लगीं। https://twitter.com/samarneeti/status/1775922483029479798 चिल्लाते हुए इरफान ने खुद...
UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी बदल दिया है। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान का पत्ता साफ कर पार्टी ने सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। आज वह नामांकन भी दाखिल कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके पति योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अतुल प्रधान ने टिकट कटने पर अपने इस्तीफे की बात कही है। हालांकि, अभी ताजा अपडेट यह है कि अतुल प्रधान के रुख में थोड़ी नरमी आ गई है। पहले गरम लेकिन अब नरम पड़े अतुल प्रधान बताते चलें कि अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा कट चुका है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। उधर, भानु प्रताप सिंह व रफीक अंसारी और योगेश वर्मा लखनऊ में हैं। ये भी पढ़ें : Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और.. कुल मिलाकर सपा में टिकट बदले जाने से नेताओं में कहीं न ...
UP : वाराणसी में छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में गैंगरेप, फिर हुआ यह..

UP : वाराणसी में छात्रा को शराब पिलाकर गेस्ट हाउस में गैंगरेप, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहां स्थित एक गेस्ट हाउस में 11वीं की एक छात्रा को शराब पिलाकर उससे गैंगरेप किया गया। वहां से बचकर निकली छात्रा ने पुलिस से जाकर शिकायत की। बताते हैं कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उसे भगा दिया। मंगलवार को छात्रा संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के पास शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर फटकारा। पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज उसने उन्हें अपनी शिकायत सुनाई। ...
दर्दनाक : बाराबंकी में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-15 घायल, CM Yogi ने जताया शोक

दर्दनाक : बाराबंकी में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-15 घायल, CM Yogi ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरकारी स्कूल के बच्चों को घूमाकर लौट रही बस रास्ते में बाइक चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 शिक्षक समेत 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। बताते हैं कि बस में कुल 42 बच्चे सवार थे। दो बच्चों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का देवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम करीब पौने 6 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से एक निजी बस 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गई थी। यह बस लखनऊ के चिड़ियाघर बच्चों को घूमाकर वापस लौट रही थी। ये भी पढ़ें : नर्स से छेड़छाड़ : आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना बच्चों ...
‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..

‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करने वाले को ईनाम देने का खुलेआम ऐलान कर दिया। इस महिला ने अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लिखकर इस बात का ऐलान किया है। उसने लिखा है कि पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देगी। जब पति ने पत्नी का यह स्टेटस देखा तो आनन-फानन में भागकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। 2022 में हुई शादी, कुछ महीने बाद अनबन और अब.. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह प्रकरण आगरा के थाना बाह क्षेत्र से जुड़ा है। बताते हैं कि वहां अशोक नगर के रहने वाले शैलेश की शादी 2022 में भिंड की रहने वाली किरण के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। आपसी टकराव इतना बढ़ गया कि पत्नी अपने पति को छोड़ मायके जाकर रहने लगी। आप...
एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक

एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में गाजीपुर में आज भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस का घेरा तोड़कर बड़ी संख्या में लोग कबिस्तान में जा पहुंचे। बाद में पुलिस और मुख्तार के परिजनों ने लोगों को बाहर जाने को कहा। भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी को आज सुबह जनाजे की नमाज के बाद 11 बजे करीब सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी व अन्य परिजन मौजूद रहे। जनाजे की नमाज के बाद अब्बास को नहीं मिली कोर्ट से अनुमति हालांकि, उनके बेटे अब्बास अंसारी ने कोर्ट से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। दरअसल, दो दिन पहले मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मुख्तार के शव को गुरुवार रात बांदा से गाजीपुर पहुंचाया गया था। गाजीपुर में भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्तार के परिजनों ने जहर देकर हत...
यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। सुबह लगभग 5 बजे चाय बनाते समय घर में सिलेंडर फट गया। इससे एक मां और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया के डुमरी गांव के शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। आज सुबह वह दुकान पर जाने को तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती चाय बनाने लगीं। परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती (42), बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू सिलेंडर फटने से हुए धमाके से पूरा गांव गूंज गया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह फोर्स मौके पर पहुंचीं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डा. ...
UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

UP : अखिलेश-मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत पर दीं ये प्रतिक्रियाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। अखिलेश यादव और मायावती की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।' उधर, अखिलेश यादव ने आज अपने X एकाउंट पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने लिखा है कि 'किसी के जीवन की सुरक्षा सरकार का पहला दायित्व। पूर्व सीएम ने लिखा है कि अभिरक्षाओं में मौतें-झूठे एनकाउंटर लोगों का न्यायिक प्रक्रिया से विश्वास उठा देगी।' इसी तरह बसपा मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अपने X एकाउंट पर लिखा है कि 'मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो आशंका...
UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू

UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mukhtar Ansari Death बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्वांचल के कई जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बांदा समेत 4 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कालेज में हार्ट अटैक बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर डीजीपी मुख्यालय एक्शन मोड पर आ गया। उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के 4 जिलों में अलर्ट कर दिया गया। गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और आजमगढ़ में अलर्ट ये चार जिले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी हैं। इन जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल रखा गया है। ये भी पढ़ें : Breaking : फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत, हालत गंभीर  मुख्तार ...
UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

UP : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा हार्ट अटैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा से बड़ी खबर है। सूत्रों का कहना है कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताते हैं कि मुख्तार अंसारी को बैरक में हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताते हैं कि आज गुरुवार शाम वह बैरक में बैठे-बैठे बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अधिकारियों ने देखा को हाथ-पांव फूल गए। जेल अधिकारियों ने जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। भारी फोर्स के साथ उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि इलाज के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में भी बढ़ाई गई सुरक्षा हालांकि, शुरू में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बात को दबाए रखा। इस दौरान मेडिकल कालेज में भारी पुलिस बल त...