Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर-बांदा हाइवे पर फतेहपुर जिले में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस बीच फतेहपुर के ललौली में हाइवे पर अतिक्रमण की चपेट में आए मस्जिद के एक हिस्से को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। बताते हैं कि हाइवे चौड़ीकरण योजना में अतिक्रमण की जद में आए ललौली कस्बे के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद का पिछला हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में था। मंगलवार सुबह प्रशासन ने इसपर बुल्डोजर चलवाया। 1 महीने पहले PWD ने दिया था नोटिस एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजयशंकर मिश्र की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई के समय भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। साथ ही रेपिड एक्शन https://samarneetinews.com/in-meerut-comedian-suneelpal-kidnapped-released-on-road-after-taking-ransom/ फोर्स भी मौजदू रहा। बताया जाता है कि नूरी जामा मस्जिद के अतिक्रमण में होने पर मस्जिद कम...
कानपुर: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, संभल में मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद

कानपुर: BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, संभल में मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कानपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संभल में हरिहर मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बना दी गई। कहा कि वहां दो नेताओं के बीच बर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा आज जनता को उठाना पड़ रहा है। दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कानपुर में भाजपा के बुंदेलखंड-कानपुर कार्यालय में संगठन चुनाव से संबंधित बैठक ले रहे थे। कहा-दो परिवारों के वर्चस्व की लड़ाई से हुई घटना इससे पहले उन्होंने कहा कि संभल में हरिहर मंदिर है, जिसे तोड़कर मस्जिद बना दी गई। सर्वे टीम का घेराव कर पथराव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि संभल के दो परिवारों के बीच वर्चस्व की राजनीति के चलते घटना हुई है। कहा कि संभल की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा पूरा बोले कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार...
UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ:  मुंबई के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बड़ा कांड हो गया। शो कराने के नाम पर 2 दिसंबर को बदमाशों ने उन्हें मुंबई से बुलाया। फिर उनका अपहरण कर लिया। 24 घंटे मेरठ में बंधक बनाकर रखा। 8 लाख की फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ दिया। अपहरणकर्ताओं ने बड़े ही शातिराना अंदाज में फिरौती की रकम वसूली। कैश न लेकर दो ज्वैलर्स के खातों में हस्तांतरित कराई। बदले में ज्वैलरी खरीदी। शो के लिए मुंबई से बुलाया, फिर मेरठ में बनाया बंधक जानकारी के अनुसार मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में इवेंट में प्रस्तुति देने को आमंत्रित किया गया। वह 2 दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे। आरोप है कि शो कराने वाले 5-6 आरोपी दिल्ली से कार से फिरौती केश में न लेकर अपहरणकर्ताओं ने खरीदे जेवर लेकर चले। फिर म...
दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में DPS समेत लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते हैं कि सोमवार 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया। यह ई-मेल मैनेजमेंट को मिलते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबतक बच्चे अपनी-अपनी क्लासों में पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज दिया। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि...
यूपी में आज से छाएगा कोहरा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का..

यूपी में आज से छाएगा कोहरा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार और सोमवार को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही दिन के पारे में गिरावट आ जाएगी। ठंड और बढ़ जाएगी। देश शाम तक खबर आ गई है कि दिल्ली-एनसीआर इलाके में बारिश हुई है। इससे रात का पारा भी गिरा है। कुछ जिलों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी हालांकि, शनिवार से ही मौसम बदला हुआ लगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस हुई। वहीं धूप से तपिश भी गायब सी महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि https://www.youtube.com/watch?v=ErglyiECMvo इस बदलाव से रात का पारा गिरेगा। मंगलवार से पश्चिमी वि...
Video: झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन पर कूदा युवक, धू-धूकर जला

Video: झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन पर कूदा युवक, धू-धूकर जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=ErglyiECMvo समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी रेलवे स्टेशन पर रात को एक बड़ी घटना हो गई। प्लेटफर्म नंबर-1 पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से ट्रेन के इंजन पर कूद गया। यह युवक इंजन के ऊपर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जल गया। पुलिस ने इंजन से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरे घटनाक्रम के चलते ट्रेन लगभग दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना से स्टेशन पर मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से चलकर वास्कोडिगामा जा रही गोवा एक्सप्रेस शुक्रवार रात लगभग 10 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। तभी एक युवक ने रेलवे पुल से गोवा एक्सप्रेस के इंजन पर छलांग लगा दी। इंजन पर गिरते ही वह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद आग की तेज लपटें उठने लगीं औ...
‘मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल चिल्ला रही सपा और कांग्रेस, बांग्लादेश पर चुप क्यों’-मायावती

‘मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल चिल्ला रही सपा और कांग्रेस, बांग्लादेश पर चुप क्यों’-मायावती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस और सपा को घेरा है। साथ ही विपक्षी दलों से सवाल पूछा है कि मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस और सपा बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप क्यों हैं? इतना ही नहीं बसपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस और सपा मुस्लिम वोटों को साधने के लिए संभल-संभल चिल्ला रहे हैं। सिर्फ संभल हिंसा की बात करके मुस्लिम समाज को ही आपस में लड़वा रहे हैं। कहा-संसद चल रही और विपक्ष संभल दौड़ रहा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बांग्लादेश के मुद्दे पर दोनों ही विपक्षी दल (कांग्रेस और सपा) चुप हैं। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश के दलितों को भारत लाए। बसपा मुखिया ने कहा है कि संसद चल रही है और ये भी पढ़ें: UP: जेलर-डिप्टी जेलर सस्पेंड, संभल हिंसा के आरोपियों की सपा नेताओं से मुलाकात पर...
यूपी की बड़ी खबर, सरकार ने सभी विभागों-निगमों में हड़ताल पर लगाई रोक, पढ़ें कारण..

यूपी की बड़ी खबर, सरकार ने सभी विभागों-निगमों में हड़ताल पर लगाई रोक, पढ़ें कारण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी विभागों, निगमों तथा स्थानीय प्राधिकरण में हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब राज्य सरकार के किसी भी विभाग के कार्मिक संगठन अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। निजीकरण के विरोध को देखते हुए सरकार ने उठाया कदम माना जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में विभिन्न विभागों के अभियंताओं-कर्मचारियों के विरोधी रुख को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। दरअसल, यूपी सरकार 42 जिलों की बिजली आपूर्ति को निजी हाथों में सौंप रही है। इस संबंध में अगले सप्ताह https://samarneetinews.com/up-female-singer-sexually-exploited-physical-relations-on-pretext-of-marriage/ कैबिनेट की बैठक में फैसला होने की उम्मीद है। निजीकरण को लेकर विरोध किया जा रहा है। इससे सरकार को आशंका है कि फैसला होते ही ...
UP: सेक्स रैकेट में फंसी किशोरी होटल की बालकनी से कूदी, दोनों पैर फ्रैक्चर, पुलिस ने..

UP: सेक्स रैकेट में फंसी किशोरी होटल की बालकनी से कूदी, दोनों पैर फ्रैक्चर, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा में सेक्स रैकेट में फंसी होटल राधा-कृष्ण में ठहरी असम की एक किशोरी बालकनी से कूद गई। लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। लड़की के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। लड़की गोवाहटी की है और उसने साथ ठहरी महिला और युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह अपनी इज्जत बचाने के लिए बालकनी से कूद गई। बताते हैं कि लड़की महिला की बातों में आकर सेक्स रैकेट में फंस गई थी। गोवाहाटी में घर, नाराज होकर निकली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे एक महिला और युवक एक किशोर उम्र की लड़की के साथ होटल पहुंचे। युवक लोकेश ने हाथरस का रहने वाला बताते हुए आईडी ये भी पढ़ें: UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान देकर कमरा किराये पर लिया। तीनों रात में कमरे में ही रुके। बुधवार सुबह किशोरी कमरे से बालकनी में पहुंची। फि...
यूपी: भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी इनको..

यूपी: भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी इनको..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों के लिए अपने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र समेत सभी जगहों पर 3 जिलों के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश के 33 वरिष्ठ नेताओं को यह खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही भी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे ने बुधवार को सभी 98 संगठनात्मक जिलों के 36 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की हैं। संगठनात्मक चुनाव को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी है। बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। ताकि 2027 के चुनाव तक अपनी जमीन मजबूत की जा सके। लोकसभा चुनाव में आशा के विपरीत परिणाम मिलने से पार्टी में कहीं न कहीं चिंता है। ऐसे में संगठन को मजबूत बन...