Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

यूपी में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने दी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि करने के बाद सरकार ने चुनाव से पहले जनता को राहत दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में ढाई रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है। वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अपील के बाद यूपी में राज्य सरकार ने पहल करते हुए कुल 5 रुपए तक कम कर दिए।  केंद्र ने कम किए ढाई रुपए, राज्य सरकारों से भी वेट में कटौती करने की अपील   बताया जाता है कि गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती की घोषणा की है। इसमें 1.50 रुपए उत्पाद शुल्क में कम किए गए हैं जबकि बाकी 1 रुपए का बोझ पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियां उठाएंगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कटौती की घोषणा करते हुए राज्य सरकारों से भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की अपील की है। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्...
बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई

बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: लंबे समय बाद ही सहीं, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई भी आरटीआई के दायरे में होगा। इस संबंध में केंद्रीय सूचना आयोग ने आदेश जारी किए हैं। सीआईसी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) के अंतर्गत काम करेगा। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने बीसीसीआई को दिए 15 में व्यवस्था तैयारी के निर्देश  साथ ही देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होगा। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने आरटीआई प्रावधान के अंतर्गत बीसीसीआई को 15 दिन के अंदर ऑनलाइन और ऑफलाइन तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश बीसीसीआई के अध्यक्ष व सचिव के अलावा प्रशासकों की समिति को दिए गए हैं। ये भी पढ़ेंः हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया उन्होंने जरूरी केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी, केंद्रीय सहायक सार्वजनक...
हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया

हमने सीता के पति की चिंता को भेजा, प्रधानमंत्री नीता के पति की चिंता करने लगे- तोगड़िया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री पर बड़ा तंज कसा। तोगड़िया ने कहा हमने तो उनको (प्रधानमंत्री मोदी) सीता के पति (भगवान राम) की चिंचा के लिए भेजा था लेकिन वो तो नीता (अनिल अंबानी) के पति की चिंता करने लगे। इससे हमारा सपना टूट गया। तोगड़िया आज यहां लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में 20 हजार हिंदू कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान राफेल विमान सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तोगड़िया ने जमकर हमला बोला। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की जगह केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों का भला करने में लगी है। हिंदू कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे तोगड़िया का प्रधानमंत्री पर तंज   तोगड़िया ने कहा कि जनता ने अयोध्या में राममंदिर के निर्म...
दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप

दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अब पश्चिमी दिल्ली में एक और बाबा द्वारा एक बड़े स्कूल की शिक्षिका से रेप का मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात है कि शिक्षिका से रेप में बाबा की मदद खुद पीड़िता की सहेली ने की।  हरि नारायण नाम के ढोंगी ने इलाज करने के नाम पर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर हवस का शिकार बनाया। खुद के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह से डर गई। वह पुलिस के पास नहीं गई। पीड़ित शिक्षिका ने ई-मेल से मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी। आयोग ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बाबा और उसकी सेक्रेटरी व पीड़िता की शिक्षिका दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के बहाने पीड़िता की सहेली शिक्षिका लेकर पहुंची बाबा के पास   बताया जाता है कि इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी सहेली उसे इलाज के नाम पर बाबा के पास ले गई। 24 वर्षीय पीड़ित...
लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल

लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आने वाले लोकसभा-2019 के चुनाव सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपेट वाली मशीनों के साथ होंगे। यह बात चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। श्री अरोड़ा आज यहां गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और पठानकोट जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। चुनाव आयुक्त ने मी़डिया से बातचीत के दौरान किया आश्वस्त  चुनाव आयुक्त श्री अरोड़ा का कहना है कि विगत में हुए चुनावों में VVPAT मशीनों का इस्तेमाल पूरी तरह से है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत VVPAT मशीन उपलब्ध कराने को कमर कस ली है। ये भी पढ़ेंः विवेक तिवारी का रविवार सुबह बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार आपको बताते ...
बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः भाईयों और बहनों देश के चौकीदार ने चोरी कर ली है और इसलिए ट्रेनें खालीं, बसें खालीं और उनके (पीएम मोदी) के भाषण में कुर्सियां खाली हैं। इन बातों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चित्रकूट यानी बाबा कामतानाथ की धरती से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। यहां आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि "पीएम मोदी ने देश को लूटा है इसलिए अब जनता का विश्वास उनसे उठ गया है।" राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल डील पर देश को धोखा दिया है और अब अब जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है। चित्रूकट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मन की बात नहीं करते बल्कि हम आपके यानी जनता के मन की बात सुनना चाहते हैं। कहा कि सरदार पटेल ...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरूवार को एक बेहद अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा है कि मस्जिद में नमाज का मामला अब बड़ी बेंच यानि पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फारुकी मामले में टिप्पणी से अयोध्या केस की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज कहा कि कहा कि 1994 के संविधान पीठ के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं है और यह मामला अब बड़ी बेंच में नहीं भेजा जाएगा। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि 1994 के संविधान पीठ के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं उच्चतम न्यायालय ने ‘मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग है या नहीं है’ के बारे में 1994 के फैसले पर दोबारा विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से इंकार कर दिया। ये भी पढ़ेंः मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबार...
सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की सर्वोच्च अदालत ने आज एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए शादी के बाहर के संबंध को अपराध की श्रेणी से बाहर रखते हुए 158 साल पुराने व्यभिचार-रोधी कानून यानि आईपीसी की धारा-497 को रद्द कर दिया। अदालत की, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति आर.एफ. नरीमन, न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने आईपीसी यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 497 को पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया। सभी जजों ने इस मामले में एक राय से फैसला सुनाया। दरअसल, अदालत ने इटली में रहने वाले केरल निवासी जोसेफ शाइन की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। क्या थी आईपीसी की धारा-497, यह भी जानियेः  अबतक आईपीसी की धारा-497 के तहत अगर किसी शादीशुदा पुरुष का किसी अन्य शादीशुदा महिला से उसकी रजामंदी से शारीरिक संबंध ...
यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में तीन तलाक अब अपराध बन चुका है। ऐसे में इस अपराध के मामले में यूपी के बिजनौर जिले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। बिजनौर जिले की देहात कोतवाली में मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन आफ मैरिज आर्डिनेंस के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि तीन तलाक पीड़िता शहनाज ने अपने दामाद गुलफाम के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। सास ने दामाद समेत छह पर दर्ज कराया मुकदमा  शहनाज ने गांव के एक व्यक्ति पर पंचायत से दवाब बनवाकर तीन तलाक कराने का आरोप लगाया है। मामले में उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान  पीड़िता का कहना है कि यह निकाह 15 जुलाई 2018 को हुआ था जबकि 23 सितंबर 2018 को पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उससे किनारा...
प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को सुयंक्त राष्ट्र ने पर्यावरण क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दोनों नेताओं को 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' नाम के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से दिया सम्मान  यह अवार्ड पीएम मोदी को 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर दिया गया है। उनके अलावा पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये भी पढ़ेंः  शादी के बंधन में बंधेंगे बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी.कश्यप  फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्र मोदी को इस सम...