Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा

फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर/हरदोईः एक भाजपा नेता की पोस्ट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध हरदोई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले हरदोई जिले में कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया। पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कांग्रेसियों ने बताया महिलाओं का अपमान बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि 29 दिसंबर को भाजपा के कोषाध्यक्ष डा अनुज गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसपर हरदोई के लल्लन तिवारी नाम के व्यक्ति ने प्रियंका गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भ...
दिल्ली में बांदा के उमाशंकर पांडे को मिला ‘जल योद्धा’ सम्मान

दिल्ली में बांदा के उमाशंकर पांडे को मिला ‘जल योद्धा’ सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः सरकारी टेल डाट काम के जल प्रहरी सम्मान समारोह-2019 में बुंदेलखंड के सर्वोदय कार्यकर्ता उमाशंकर पांडे को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल योद्धा के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर रामलाल जी राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा नेता एवं सांसद मनोज तिवारी, जल शक्ति सचिव यूपी सिंह, न्यायमूर्ति एसएस चौहान, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह, जल गुरु महेंद्र मोदी आदि 40 जल विशेषज्ञ मौजूद रहे। जल योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए उमाशंकर पांडे की जल संरक्षण की विधि खेत के ऊपर मेड़, मेड़ के ऊपर पेड़ को पूरे भारत में पसंद किया गया है। खेत के ऊपर मेड़, मेड़ के ऊपर पेड़ विधि बनी देश की पसंद उन्होंने बगैर सरकार की सहायता के जलसंरक्षण का ऐसा वातावरण तैयार किया, कि बांदा के जखनी गांव के साथ ही आसपास ही ...
कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..

कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार को कानपुर में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2019 के शुभारंभ मौके पर जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा यहां पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा से जब राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर नियंत्रण करने की कार्रवाई को अन्यथा नहीं लेना चाहिए। हालांकि, मुंडा ने यह भी कहा कि उनको इस मामले में बहुत ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। केंद्रीय मंत्री मुंडा आज यहां वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2019 के शुभारंभ के मौके पर कानपुर पहुंचे थे। यहां वह मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। मुंडा ने कहा, सुरक्षा के लिए हुई नियंत्रण की कोशिश एक सवाल के जवाब में मुंडा ने कहा कि फिर भी वह कहना चाहेंगे...
गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी से मिले अभिनेता गोविंदा

गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी से मिले अभिनेता गोविंदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज रविवार सुबह प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन करते हुए माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में सुबह करीब सवा 9 बजे हुई। इस दौरान गोविंदा के प्रशंसक भी उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब से नजर आए। गोविंदा ने मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि यूपी की योगी सरकार ने जिस तरह से टूरिज्म और यूपी में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया है, वह सचमुच शानदार है। मुख्यमंत्री योगी ने भेंट की गोविंदा को कुंभ मेले की पुस्तक इस मौके पर अभिनेता गोविंदा ने उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यूपी में फिल्मों की शूटिंग की अने...
लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भी दबाया

लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भी दबाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में शनिवार को हुए एक बड़े घटनाक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और गला दबाते हुए धक्का दिया। दरअसल, शनिवार को इस बड़े सियासी घटनाक्रम की गवाह बनी राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस समय पुलिस ने जबरन रोक लिया था जब वह रिटायर्ड आईपीएस (IPS) अधिकारी एसआर दारापुरी की बीमार पत्नी से मुलाकात को जा रही थीं। बता दें कि दारापुरी को फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में इस वक्त पुलिस ने जेल भेजा हुआ है। प्रियंका गांधी की कार के आगे दूसरी गाड़ी अड़ाकर रोका बताया जा रहा है कि ऐसे में प्रियंका को रोकने के लिए लोहिया पार्क चौराहे पर पुलिस ने उनकी कार के आगे एक अन्य कार लगा दी। काफी नोकझोंक के बाद प्रियंका कार से उतरीं और फिर एक कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठकर आगे निकलीं। मुश्किल से वह 400 मीटर ही दूर जा पाई होंगी कि ...
सीएम योगी के मंत्री बोले, पाकिस्तानी कनेरिया और योहाना का स्वागत, आइये नागरिकता दें

सीएम योगी के मंत्री बोले, पाकिस्तानी कनेरिया और योहाना का स्वागत, आइये नागरिकता दें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया से भेदभाव को लेकर दिए बयान से बवाल मच गया है। इस बयान से पाकिस्तान के घिनौने भेदभाव वाले चेहरे से नकाब हट गया है तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया को लेकर हुए बवाल पर बयान दिया है। मंत्री मोहसिन रजा ने ट्वीट करते हुए दिया बड़ा बयान मोहसिन रजा ने कहा ट्वीट करते हुए कहा है कि क्रिकेटर कनेरिया और यूसुफ योहाना जैसे प्रताड़ित लोगों का भारत में स्वागत है, आइये नागरिकता लीजिए। बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक टीवी शो में खुलासा किया था कि पाकिस्तान में हिंदू क्रिकेट खिलाड़ी की प्रताड़ना होती थी। उसके साथ बड़ा भेदभाव होता था, जिस कारण बाद में उसने अप...
यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

यूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा भड़काने को लेकर चर्चा में आए पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगना लगभग तय है। यूपी में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर प्रतिबंध लगने के बाद अब कार्रवाई की तलवार इसी संगठन पर लटकी हुई है। सीएए (CAA) के विरोध की आड़ में प्रदेश में फैली हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस संगठन की भूमिका को लेकर जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि यूपी पुलिस का दावा है कि पीएफआई की भूमिका इस हिंसा को भड़काने और कराने में रही है। हिंसा भड़काने में बड़ी भूमिका इतना ही नहीं जांच में यह भी बात सामने आई है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के ही लोग इस नए संगठन पीएफआई में शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने नियोजित तरीके से यूपी में हिंसा कराई है और लोगों को भड़काया है। बताया जाता है ...
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भारत रत्न स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को राजधानी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची प्रतिमा का अनावरण लोकभवन में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। उन्होंने स्व. अटल जी की 25 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। बताते हैं कि महान नेता स्व. अटल जी की प्रतिमा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संस्कृति विभाग द्वारा बनवाई गई है। इसके अनावरण की भव्य तैयारियां की गई हैं। भूजल योजना के विषय में भी बोले प्रधानमंत्री आज यहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के मौके पर पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने खुद को सांसद के तौर पर पेश किया। पीएम मोदी ने ...
पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अटल जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अटल जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर यानि आज लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर राजधानी में काफी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एक ओर जहां सुरक्षा इंतजाम काफी बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को भी भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स बताते चलें कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के काफी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। एसपीजी ने एक...
मेरठ जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटाया

मेरठ जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मेरठः कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मेरठ पहुंचे। वहां हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचे दोनों नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर शहर के लिसाड़ीगेट इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसी सबके बीच मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल और प्रियंका को पुलिस ने बीच में रोक लिया। काफी हंगामे और गहमागहमी के बीच दोनों नेताओं को आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने पुलिस अधिकारियों से बात की। धारा-144 लागू होने का दिया हवाला अधिकारियों ने उनको बताया कि मेरठ में धारा 144 लागू है और ऐसे में उनको आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस दौरान काफी हंगामे के बाद दोनों नेता वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद शाम होते-होते पुलिस फोर्स भी कम हो गया। मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे थे दोन...