Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन से पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बुलंदशहर के अहमदगढ़ में दबिश देकर एटीएस ने दो भाइयों को उठाया है। हालांकि, पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों भाइयों ने जनसेवा केंद्र के जरिए सीमा हैदर और सचिव के जाली दस्तावेज बनाए थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस संबंध में जानकारी से साफ इंकार कर रही है। हालांकि, इससे पहले भी बुलंदशहर जिले का नाम इस मामले में आ चुका है।नेपाल के रास्ते चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने कथित प्रेमी सचिन के घर पर रह रही है। वहां से एटीएस ने उसे और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद एटीएस ने बड़ा एक्शन लिया है...
बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरनाक हालात हैं। कोटावली नदी का दोबारा जलस्तर बढ़ने से रपटे के बीच एक यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज यह रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी। रोडवेज बस में बड़ी संख्या में यात्री थे। ऐसे में करीब 70 जिंदगियां मौत के मुंह में फंस गईं।  लेकिन अधिकारियों ने समझदारी से काम लेते हुए जेसीबी के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यात्रियों को बचाने की ऐसी तस्वीरें सामने आईं कि हर किसी की सांसें अटक सी गईं। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भागूवाला क्षेत्र के कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज बारिश से बढ़ा भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर तेज बारिश...
मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले ने हर किसी को झकझोर दिया है। इसके वायरल हुए वीडियो ने मानवीय संवेदनाओं को तोड़ सा दिया है। इस ह्रदयविदारक घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से दो टूक कहा है कि सरकार मामले में कार्रवाई करें, वरना हम एक्शन लेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार तुरंत कार्रवाई करे, नहीं करती है तो हम करेंगे। कहा- सरकार को थोड़ा समय दे रहे, नहीं हुआ तो हम लेंगे एक्शन मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूण ने कहा है कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी सामान की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह काफी विचलित करने वाला है। सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस ...
Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सीएम गुलाम हैदर। यह वो नाम है जो आज भारत (Bharat) से लेकर पाकिस्तान (Pakistan) तक हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) कुछ दिन पहले नेपाल (Nepal) के रास्ते भारत (India) पहुंची। यहां नोएडा में अपने कथित प्रेमी सचिन मीणा (SachinMeena) के साथ उसके किराये के मकान में रह रही है। ATS पता कर रही कहीं पाकिस्तानी जासूस तो नहीं सीमा हैदर एक दिन पहले यूपी एटीएस (UP ATS) ने सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। एटीएस इस नतीजे पर पहुंचने वाली है कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तानी जासूस है? सीमा को लेकर एटीएस की ओर से एक प्रेमनोट भी जारी किया गया है। 4 जुलाई को किया था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार बताते हैं कि सीमा हैदर से मिली जानकारी के कहती है कि वह पाकिस्तान में अपना घर बेचकर सचिन के प...
‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडे के सामने ही विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भिड़ गए। दोनों में काफी कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में सांसद के बीच-बचाव में मामला सुलट गया। दोनों के एक-दूसरे पर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि आपने पार्टी का नाश कर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंख मत दिखाइये। 9 साल पूरे होने पर चल रहा था टिफिन भोज कार्यक्रम दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली के शिवाला क्षेत्र में टिफिन भोज कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद महेंद्र नाथ पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR.. वहीं विधायक रमेश जायसवाल को इस...
बड़ी खबर : करंट से दरोगा समेत 16 की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट

बड़ी खबर : करंट से दरोगा समेत 16 की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तराखंड के चमोली में बुधवार एक बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बिजली का करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दरोगा भी शामिल हैं। पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल की भी इस हादसे में मौत हो गई है। 16 की मौत की पुष्टि, 7 गंभीर रूप से झुलसे चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा है कि मरने वालों की संख्या बड़ भी सकती है। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR.. उधर, चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना है कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हुआ था। बुधवार सुबह तीसरे फेज क...
रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को सोमवार को यूपी एटीएस की टीम और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। कहा जा रहा है कि सीमा से हाईटेक तकनीक से पूछताछ होगी। इस तरह से पहुंची एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को आज एटीएस टीम व पुलिस ने हिरासत में लिया। सचिन के घर वाली गली को पहले दोनों ओर से बंद कर दिया गया। सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिस के लोग इसके बाद एटीएस और पुलिस के लोग सादे कपड़े में सचिन के घर पहुंचे। वहां सीमा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और साथ लेकर निकल गए। इसके कुछ देर बाद सचिन को भी पूछताछ के पुलिस टीम साथ ले गई। सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने का है शक वहीं सचिन के घर के बाकी लोग अंदर से दरवाजा बंद करके बै...
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मोदी ही होंगे अगले पीएम, अखिलेश यादव और सीमा हैदर पर कहीं ये बातें..

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मोदी ही होंगे अगले पीएम, अखिलेश यादव और सीमा हैदर पर कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आज बड़ी बात कही। उन्होंने दावा किया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रामभद्राचार्य ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद तो अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनकी असंगत सबकुछ नष्ट करती है। जगद्गुरु ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं से सभी भारतीयों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि हर भारतवासी को ऐसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा- अखिलेश खुद में अच्छे इंसान, मगर असंगत.. दरअसल, तुलसी पीठ आमोदवन में प्रवास के दौरान जगदगुरु ने ये बातें कहीं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तुलना के सवाल में कहा कि योगी का परिवार शुरू से धार्मिक और ईमानदार रहा है। वहीं अखिलेश यादव स्वयं में अच्छे इंसान हैं, लेकिन असं...
UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते यूपी के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज 16 जुलाई को ट्वीटर पर यह जानकारी साझा की। अपने 14 साल के राजनीतिक करियर में 6 बार अलटी-पलटी मारने वाले ओपी राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा और सुभासपा साथ मिलकर लड़ेंगीं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर का ऐलान दरअसल, शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में राजभर ने मुलाकात की थी। इसके बाद आज बीजेपी से गठबंधन का ऐलान कर दिया।ओपी राजभर ने कहा है कि भाजपा से सुभासपा का गठबंधन हो चुका है। https://twitter.com/oprajbhar/status/1680426404662644736 अब जो मुद्दे बाकी रह गए हैं, उनपर 18 जुलाई की बैठक में बात हो जाएगी। राजभर ने कहा कि यूपी में अब विपक्ष नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडी...
UP Politics : सपा को झटका, विधायक दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, भाजपा में..

UP Politics : सपा को झटका, विधायक दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, भाजपा में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। सपा विधायक के इस्तीफा देने से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस्तीफे को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई विकास पुरुष बता रहा है तो विरोधी पलटू राम कह रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। पहले भाजपा छोड़कर गए थे सपा में.. इस बार सपा विधायक दारा सिंह चौहान के भाजपा में जाने की चर्चा है। बताते चलें कि पूर्वांचल में चौहान समाज के नेताओं में बड़ा नाम हैं। वह योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर यूपी की राजनीति में लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते समीकरण काफी बदलते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि विधायक दारा ने कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद...