Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

हमीरपुर में 280 बंदूकों के साथ पुलिस ने किया ऐसा सलूक देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

हमीरपुर में 280 बंदूकों के साथ पुलिस ने किया ऐसा सलूक देखकर चौंक जाएंगे आप भी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में पुलिस ने हजारों बंदूकों और तमंचों के साथ ऐसा सलूक किया कि जानकर आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे। पुलिस ने 280 बूंदकों और दूसरे असलहों पर सरेआम रोड-रोलर चलवा दिया। इसके बाद सभी असलहे पूरी तरह से नष्ट हो गए। ये सभी असलहे पकड़े गए अपराधियों के थे। अदालत से निर्णित मामलों में असलहों के नष्ट करने की कार्यवाही  दरअसल, जिले में विभिन्न अपराधियों के पास से पकड़े गए कुल 280 असलहों के मुकदमे अदालत से निर्णित हो चुके हैं। ऐसे में संबंधित असलहों और बंदूकों को गैस कटर से कटवाकर और उनपर रोड रोलर चलवाकर उनको पूरी तरह से नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इस मौके पर एसपी हेमराज मीणा भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा में पिता की जान बचाने वाली खुशी गोली लगने से गंभीर हालत में कानपुर रेफर, आरोपी को जेल बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक श्री मीण...
बुंदेलखंड में ठंड का कहर जारी, बांदा में एक और महिला ने ठंड से तोड़ा दम

बुंदेलखंड में ठंड का कहर जारी, बांदा में एक और महिला ने ठंड से तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में एक और महिला की ठंड से मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र में एक महिला की ठंड से मौत हो गई। घर में लगी ठंड से बिगड़ी हालत  परिवार के लोग उसे लाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही। पैलानी के गांव नरौली निवासी श्रीरंग कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय माया की बीती रात ठंड से हालत बिगड़ गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइक सवार जीजा की हादसे में मौत-साले की हालत गंभीर, दुर्घटना में एक और ने भी दम तोड़ा उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी मौत से परिवार और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।...
बांदा में बाइक सवार जीजा की हादसे में मौत-साले की हालत गंभीर, दुर्घटना में एक और ने भी दम तोड़ा

बांदा में बाइक सवार जीजा की हादसे में मौत-साले की हालत गंभीर, दुर्घटना में एक और ने भी दम तोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार अवैध बालू खनन के ओवरलोड ट्रक जानलेवा बन चुके हैं। बीती देर रात शहर के कालूकुआं चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले  के तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साला अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। वहीं बाबू लाल चौराहे पर हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। कालूकुआं चौकी के पास देर रात हुआ हादसा  बताया जाता है कि बीती रात कालूकुआं पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर कार एजेंसी के पास तिंदवारी रोड पर बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और वह तिंदवारी की ओर ही जा रहा था। यह टक्कर पीछे से मारी गई। इसलिए बाइक सवारों को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। ये भी पढ़ेंः अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का मशहूर गोल्फर पति ज्योति सिंह रंधावा साथी समेत गिरफ्तार, प्रतिबं...
बांदा में ठंड की बयार पर भारी पड़ा कुमार विश्वास का खुमार, सुनने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

बांदा में ठंड की बयार पर भारी पड़ा कुमार विश्वास का खुमार, सुनने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बाँदाः "मैं तुझसे दूर कैसा हूँ, तू मुझसे दूर कैसी है, ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है"  प्रेम की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करने वाली यह लाइन जब फिजाओ में गूंजीं तो बुंदेलखंड के युवाओं और कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के बीच की सभी दूरियां मिट गईं। ऋषि बामदेव की तपोस्थली बाँदा में सजे बड़े मंच में कुमार विश्वास की कविताओं का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। "कोई दीवाना कहता " पर झूमे श्रोता  पूर्व प्रधानमंत्री एवं कवि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर आयोजित काव्यांजलि में वाणी के विश्वास, कविता के कुमार यानी कुमार विशवास ने ऐसा शमां बांधा कि हर कोई उसमें डूब सा गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता व प्रिसिंपल आकांक्षा बर्नवाल पर एफआईआर के आदेश सदस्य हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति भारत सरकार रमेश अवस्थी क...
बांदा में 1 युवक ने खुद को जिंदा फूंका, दूसरे ने खाया जहर और विवाहिता ने पी लिया केरोसिन

बांदा में 1 युवक ने खुद को जिंदा फूंका, दूसरे ने खाया जहर और विवाहिता ने पी लिया केरोसिन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। वहीं एक विवाहिता ने केरोसिन पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हांलाकि तीनों को समय रहते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया या है। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में हालत गंभीर   बताया जाता है कि बबेरू के मुरवल निवासी कमलेश कुमार (25)  पिता लक्ष्मी प्रसाद मजदूरी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करता है। बीती देर शाम वह काम करके शराब के नशे में घर लौटा। बताया जाता है कि इस दौरान परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में गाजीपुर में तैनात कानपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबिल ने खाया जहर, दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मुकदमा कुछ देर बाद उसने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। जबतक परिवार के लोग उसे बचा पाते वह बुरी तरह से जल गया। प...
बुंदेलखंड में 48 शिक्षक-कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तलवार, 50 से उपर वाले जाएंगे घर

बुंदेलखंड में 48 शिक्षक-कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तलवार, 50 से उपर वाले जाएंगे घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज बांदाः चित्रकूटधाम मंडल में परिषदीय विद्यालयों के 42 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तलवार लटक गई है। दरअअसल. बीते 10 साल से इन शिक्षकों के शैक्षिक कार्यों की गोपनीय ढंग से जांच कराने के बाद प्रदेश के शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने उम्रदराज शिक्षकों को लेकर इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। शासनादेश के बाद 50 से उपर वालों की सूची तैयार  बताते चलें कि सरकारी सेवाओं में सरकार युवा कर्मचारियों को प्राथमिका दे रही है। इसकी पहल बेसिक शिक्षा विभाग से की जा रही है। इस संबंध में जारी शासनादेश के बाद विभाग ने दूसरे चरण की स्क्रीनिंग में 50 वर्ष की उम्र से उपर वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवाकाल का आंकलन किया है। ये भी पढ़ेंः कलयुगी गुरू जी ने लिखा प्रेमपत्र, मच गया हंगामा इसके आधार पर एक सूची तैया...
बांदा में पिता की जान बचाने वाली खुशी गोली लगने से गंभीर हालत में कानपुर रेफर, आरोपी को जेल

बांदा में पिता की जान बचाने वाली खुशी गोली लगने से गंभीर हालत में कानपुर रेफर, आरोपी को जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। इस दौरान पिता को बचाने बीच में आई बेटी को गोली लगी। इसके बाद गोली मारने वाला आरोपी वहां से निकल भागा। बाद में पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने पुलिस पार्टी पर भी लगभग 17 राउंड गोलियां चलाईं। हांलाकि पुलिस ने खुद को बचाते हुए आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं घायल लड़की का जिला अस्पताल में इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। पकड़ने पहुंची पुलिस पर चलाई 17 राउंड गोलियां   बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी नरेंद्र सिंह अपनी बेटी खुशी (16) के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान का चाचा एवं गांव का ही भंजन सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंचा। उसने नरेंद्र सिंह पर गोली चला दी। ये भी पढ़ेंः आनरकिलिंगः बाय...
हमीरपुर में एनएच-34 पर हादसे में बालक की ट्रक से कुचलकर मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

हमीरपुर में एनएच-34 पर हादसे में बालक की ट्रक से कुचलकर मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्चे की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। कई घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों से वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद हालात सामान्य हो सके। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के बाहर की घटना   हादसा हाइवे-34 पर कुंडौरा गांव के बाहर हुआ। लोगों का कहना था क खराब के कारण हादसे हो रहे हैं। बताया जाता है कि कुंडौरा गाँव का के बाहर बस स्टैंड के पास एक बच्चा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को बुरी तरह से कुचल दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता व प्रिसिंपल आकांक्षा बर्नवाल पर एफआईआर के आदेश इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हाद...
GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और खाने के देंगे होंगे बस 10 रुपए, एक संस्था की पहल

GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और खाने के देंगे होंगे बस 10 रुपए, एक संस्था की पहल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के कोने-कोने से टाटा हास्पिटल मुंबई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे मरीजों को अब फ्री में रहने और कम खर्च में खाने की व्यवस्था की दिशा में कुछ लोगों ने हाथ बढ़ाया है। फिलहाल 17 फ्लैट से यह नेक काम शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में फ्लैट्स की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने वाले लोगों के लिए यह शुरूआत किसी वरदान से कम नहीं है। मुंबई की एक संस्था ने की नेक पहल  बताते चलें कि कैंसर पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार को मानसिक दिक्कतों के साथ-साथ मुंबई इलाज कराने में खासी दिक्कतें होती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत वहां रहने और खाने की होती है। लोग टाटा मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खारघर न्यवी मुंबई में इलाज कराने जाने के दौरान खाने और रहने की दिक्कतों से बुरी तरह से जूझते हैं। ये भी...
बांदा में संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता व प्रिसिंपल आकांक्षा बर्नवाल पर एफआईआर के आदेश

बांदा में संत तुलसी स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता व प्रिसिंपल आकांक्षा बर्नवाल पर एफआईआर के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा दूसरे कार्यों के लिए चर्चित रहने वाला शहर का संततुलसी पब्लिक स्कूल फिर चर्चा में है। दरअसल, एक बच्चे की कथित पिटाई के मामले मामले में अदालत ने स्कूल के प्रबंधक संतकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आकांक्षा बर्नवाल तथा स्कूल के एक कर्मचारी सत्यम द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह आदेश अखिलेश वाजपेई द्वारा एक याचिका पर दिए हैं जिसमें कहा गया है कि बीती 15 नंवबर को याची अखिलेश वाजपेई अपने पत्नी और बेटे को लेकर संत तुलसी स्कूल गए थे। एक बच्चे की कथित पिटाई का मामला  वहां वाजपेई ने स्कूल प्रबंधन के लोगों से शिकायत की थी कि उनके बेटे को बेवजह बदनाम न करें। उनका कहना था कि मारपीट के एक मामले में उनके बेटे का नाम घसीटा जा रहा था। याची का आरोप है कि उनके बेटे के साथ स्कूल में मारपीट की गई। पिटाई से उसका पैर टूट गया। याची का कह...