Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊ/वाराणसी/कानपुर/बुंदेलखंडः आज पूरे देश में सावन का पहला सोमवार बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति के रस में डूबे हुए हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक शिव की जय-जयकार हो रही है। पूरा देश शिव भक्ति के रंग में रग गया है। बारिश की हल्की फुहारें सावन की अगवानी कर रही हैं। भक्तों की भारी भीड़ शिव दर्शनों और पूजन के लिए उमड़ रही है। बरसात की फुहारें श्रद्धा की उमंगों को और उमड़ा रही है। राजधानी लखनऊ में बीते तीन-चार दिन से कभी हल्की और कभी तेज बारिश जारी है। ऐसे में सावन के स्वागत को लेकर पहले से ही श्रद्धालु तैयार थे। बारिश ने सावन की तैयारियों का उत्साह बढ़ा दिया है। बारिश से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस ...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह ने स्पेशल आर्म्ड फोर्स यानी एसएएफ के आईजी पद पर जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उनकी तैनाती जबलपुर में रहेगी। हांलाकि वह जबलपुर में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इससे पहले राजाबाबू सिंह आईटीबीपी में भी तैनात रहे हैं। अपनी सेवा के दौरान उनको कई बार पदक भी मिल चुके हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए वे जापान, श्रीलंका, तुर्की, इजरायल जैसे देशों की विशेष यात्रा कर चुके हैं। वह बुंदेलखंड के रहने वाले हैं और यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहता है। स्थानीय लोगों में भी उनकी तैनाती की लेकर चर्चा बनी हुई है। ये भी पढ़ेंः एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं   ...
डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्जीबाड़ा हर जगह जारी है। फिर चाहे पुलिस मुख्यालय ही क्यों न हो। जालसाज अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आते है। राजधानी लखनऊ में सूबे के पुलिस मुख्यालय में जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पूर्व में यहां एसएसपी वाराणसी रहे आर.के. भारद्वाज के फर्जी दस्तखत से फर्जी लेटर पर दो दरोगाओं के तबादला कर दिया गया। बताया जाता है कि एसएसपी वाराणसी के फर्जी डीओ लेटर पर दो दरोगाओं के तबादले हो भी गए हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थापना विभाग में तैनाती के लिए पहुंचा। बताते हैं कि जिस अधिकारी के नाम का फर्जी पत्र बना था जब वह स्थापना विभाग में तैनाती को पहुंचा तो मालूम हुआ कि यह तबादला तो फर्जी पत्र पर हुआ है। ये भी पढ़िएः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद बाद में ऐसा एक और मामला पकड़ा गया। डीजीपी ...
बांदा शहर में डीएवी कालेज के पास नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

बांदा शहर में डीएवी कालेज के पास नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में खाईंपार चौकी क्षेत्र में एक कबाड़ का काम करने वाला व्यक्ति का शव डीएवी कालेज के पास नाले में पड़ा मिला है। उसका नाम राम औतार बाल्मीकि (35) बताया जा रहा है जो खाईंपार का रहने वाला था। वह नाले में कैसे गिरा। गिरा या हत्याकर उसको फेंका गया। इस बात की पुलिस जांच कर रही है। परिजन मौके पर हैं और पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिवस वह घर से कबाड़ी बीनने गया था जिसके बाद वापस नहीं लौटा।  ...
बांदा में महिला से नशेबाज दबंग ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा

बांदा में महिला से नशेबाज दबंग ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक विवाहिता के साथ गाँव के ही व्यक्ति ने शराब के नशे की हालत में घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। साथ ही छेड़छाड़ भी की। माहिला के शोर मचाने पर पहुँचकर महिला को बचाया। इसपर आरोपी पड़ोसियों और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। यह मामला करतल पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव बिल्हरका का है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती शाम घर मे अकेले थी। माँ-बाप खेत पर गए थे। सूना घर पाकर गाँव का ही कुलदीप पुत्र रनजीत सिंह शराब के नशे में उसके घर मे घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती आरोपी शराबी उसे उठाकर कमरे में ले जाने लगा। बाद में पटकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह वह खुद की बचाने की के लिए चिल्लाई। आवाज सुनकर पड़ोसी महेश, जगपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया। इसपर आरोपी वहां से सभी को जान से मारने की धमकी देते हुआ भ...
बुंदेलखंड में सरकारी सच्चाईः जहां नहीं लगती थी झाड़ू, उस अस्पताल में चकाचौंध व्यवस्था, ग्रामीण हैरान

बुंदेलखंड में सरकारी सच्चाईः जहां नहीं लगती थी झाड़ू, उस अस्पताल में चकाचौंध व्यवस्था, ग्रामीण हैरान

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सच्चाई और दिखावट में बहुत बड़ा फर्क होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण आज बुंदेलखंड के बांदा जिले में देखने को मिला। मौका था शासन की योजनाओं को देखने आए सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रभारी नोडल नोडल अधिकारी अनिल सागर के बांदा दौरे का। दरअसल, शुक्रवार सुबह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नोडल अधिकारी श्री सागर जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ पैलानी के जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में नवजात की मौत में लापरवाही की जांच करेंगे एसडीएम उन्होंने जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां सबकुछ अच्छा ही अच्चा नजर आया। नोडल अधिकारी क्या समझ और क्या उन्होंने देखा, यह तो नहीं पता लेकिन ग्रामीण जरूर स्वास्थ्य केंद्र के मौजूदा रंग-रूप को देखकर दंग रह गए। दबी जुबान ग्रामीणों का कहना था कि रोज यहां झाड़ू तक ठीक नही...
यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख

यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बुंदेलखंड के रहने वाले दो बड़े नटवरलालों को थाना लिंक रोड, ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र से धर दबोचा है। उनके कब्जे से एक बड़े फर्जी रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट सरकारी मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपए की वसूली करता था। ये गैंग मेडिकल कॉलेजेज़ में कैंडिडेट्स को विभिन्न प्रकार के कोटे का झाँसा देकर बड़ी रक़म वसूलता था और फिर ग़ायब हो जाता था। एक एडमिशन के लिये 20-25 लाख की मोटी रकम वसूलते थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद  एसटीएफ ने दोनों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में आशीष कुमार उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र बृजभान सिंह उर्फ राम सेवक, निवासी बिधना जिला हमीरपुर तथा सुधीर सिंह उर्फ देवेश तिवारी पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ दशरथ तिवा...
बुंदेलखंडः शिक्षकों ने कराया पौधरोपण, छात्र-छात्राओं को बताई मानव जीवन के लिए पेड़ों की महत्ता

बुंदेलखंडः शिक्षकों ने कराया पौधरोपण, छात्र-छात्राओं को बताई मानव जीवन के लिए पेड़ों की महत्ता

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र के मुंगुस गांव के अमर ज्योति इंटर कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका आयोजन पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से शुरू हुए 'पेड़ लगाए हरियाली लाए' अभियान के तहत किया गया। इसमें छायादार फलदार वृक्षों समेत लगभग 100 पौधे रोपित किए गए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पेड़ों की महत्ता बताई। बताया कि वृक्षों से वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिलती है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड को हराभरा बनाने को 60 लाख पौधे लगाएगी सरकार इसी संकल्प के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर हरियाली की खुशियाली लाने का संकल्प लिया।  विद्यालय के प्रबंधक एवं राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत शिक्षक अमरपाल सिंह ने कहा वृक्षों के बिना धरती कैसी होगी, यह किसी मरुस्थलीय क्षेत्र में जाकर अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृक...
बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एक्सप्रेसवे-डिप्टी सीएम

बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एक्सप्रेसवे-डिप्टी सीएम

Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूट (यूपी) में आज डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रगौली में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर आयोजित मेधावी छात्रों के सम्मान में हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में शिक्षा की अलख जग रही है और विपक्षी दल जातिवाद और सांप्रदायिकता जैसी सामाजिक कुरीतियों को आगे लाकर राजनीति कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल बुंदेलखंड के विकास में बाधा बन रहे हैं। बुंदेलखंड योगी सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में बुंदेलखंड के विकास का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि चित्रकूट में पर्यटन की बहुत सी संभावनाएं हैं और बुंदेलखंड एक्सप्रेस यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपा...
यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी

यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी

Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में इन दिनों बढ़ते अपराध के मामले सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में झांसी पुलिस की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, तस्वीर झांसी की सदर कोतवाली की मिनर्वा पुलिस चौकी की है जिसमें तकरीबन आठ सिपाही और एक चौकी इंचार्ज की तैनाती है लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि इस पुलिस चौकी पर दिन में ताला लटका रहता है। अक्सर पुलिस कर्मी ताला लगाकर चले जाते हैं। ये भी पढ़ेंः  बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मियों का कुछ पता नहीं रहता है और ऐसे में उनको अपनी शिकायत लेकर कोतवाली जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। बुधवार सुबह ली गई तस्वीर में भी पुलिस चौकी में ताला लटका हुआ था और पुलिसकर्मी वहां से गायब थे। चौकी के गेट पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। किसी राहगीर ने यह फ...