Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला

बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला का तबादला हो गया है। प्रमोशन के साथ उन्हें बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह पर दिनेश चंद्र को बांदा का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दिनेश चंद्र बने बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट गुरुवार को हुए इस प्रशासनिक फेरबदल की शहर में चर्चा रही। संदीप केला मधुर और सरल स्वभाव के अधिकारी रहे। उनकी बांदा में अलग पहचान रही। अब दिनेश चंद्र बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बताते हैं कि जल्द ही वह कार्यभार संभालेंगे। दिनेश चंद्र अब तक बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..  ...
बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..

बांदा दीक्षांत समारोह: कृषि विश्वविद्यालय में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आज 12वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि योजना आयोग पूर्व सदस्य डॉ. वीवी सदामते रहे। दीक्षांत समारोह से पूर्व कुलाधिपति के कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबड़े विश्वविद्यालय पहुंचे। दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। 250 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां 118 को पदक इसके बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने कुलाधिपति महोदया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 07 उपाधियां छात्रों तथा 43 उपाधियां छात्राओं को प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 18 पदक प्रदान किए गए। इनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल रहे। विश्वविद्यालय के 3 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ ...
हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: IGRS शिकायतों के निस्तारण में बांदा जिला प्रशासन की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर लुढ़क कर 44वें नंबर पर आ गई है। यह जुलाई माह की स्थिति है। इससे पहले जून माह में जिले की रैंकिंग 40वीं थी। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने 11 अधिकारियों का वेतन रोका है। इससे पहले सुस्त कार्यशैली के चलते इन अधिकारियों से जवाब तलब किया था। स्पष्टीकरण भी मांगा था। डीएम अमित आसेरी हुए सख्त इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि जुलाई में रैंक और लुढ़क गई। अब जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 11 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। ये भी पढ़ें: कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात बताया जाता है कि जुलाई माह में बांदा जिले की आईजीआरएस शिकायतों के...
बांदा: शहर से बाहर शिफ्ट हो रोडवेज बस स्टैंड, अधिवक्ताओं का ज्ञापन

बांदा: शहर से बाहर शिफ्ट हो रोडवेज बस स्टैंड, अधिवक्ताओं का ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा अधिवक्ता संघ ने आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए। अतिक्रमण हटाने की भी मांग रोडवेज बस स्टैंड वाली सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाए। ताकि वहां जाम की स्थिति न हो। संघ के अध्यक्ष विमल सिंह ने जानकारी दी है कि रोडवेज बसों से सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जाम रहता है। शहर के लोग इससे काफी परेशान हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस  ये भी पढ़ें: बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर https://samarneetinews.com/banda-railway-track-youth-body/  ...
जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह

जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जेल की गिनती बेहद संवेदनशील जेलों में होती है। यहां तैनात होने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से ऐसे जेल अधिकारी भी हैं जो बांदा जेल में पोस्टिंग नहीं चाहते। ऐसे में हाल में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बांदा जेल अधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने नवागत जेल अधीक्षक से बातचीत की। उनकी प्राथमिकताओं का जाना। आप भी जानिए कि नए जेल अधीक्षक कौन हैं और कहां से उनका बांदा आगमन हुआ है। 2012 बैच के अधिकारी हैं शशिकांत सिंह जानकारी के अनुसार, 2012 बैच के जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर और लखनऊ से हुई। वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे। कानपुर-लखनऊ और प्रयागराज में शिक्षा कानपुर और लखनऊ में पढ़ाई के बाद शशिकांत सिंह ने प्रयागराज से ग्रेजुएशन क...
बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस 

बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर मौत का मामला मान रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले थे दीपेश जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी दीपेश यादव (31) का शव मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अतर्रा रोड रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत मृतक की पहचान कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के ममेरे भाई धीरेंद्र यादव का कहना है कि दीपेश मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे घर से निकले थे। उन्होंने हत्या...
बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर

बांदा: मंदिर से चोरी देवी मूर्ति सड़क किनारे रखी मिली-भक्तों में खुशी की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रसिद्ध भीखार माता मंदिर से चोरी देवी जी की मूर्ति बरामद हो गई है। यह मूर्ति आज रामपुर रोड पर बड़ी पुलिया के पास लावारिस रखी मिली। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा तो गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। 3 सप्ताह पहले हुई थी मंदिर में चोरी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और मूर्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मूर्ति मिलने से क्षेत्र में काफी चर्चा है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत  देवी मूर्ति मिलने की खबर से भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह का कहना है कि कानूनी कार्यवाही पूरी कर मूर्ति वापस मंदिर में जल्द ही स्थापित कराई जाएगी। संबंधित खबर पढ़ें: बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में...
कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: कानपुर के घाटमपुर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के SDO को गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में तैनात SDO ने बेटे की चाहत में ANM के जरिए 5 लाख में बच्चा चोरी कराया था। यह घटना कानपुर के घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। पुलिस का कहना है कि एसडीओ दो बेटियों का पिता है। पुलिस अब एसडीओ को जेल भेज रही है। बिजली विभाग के SDO का काला कारनामा जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के मौदहा में विद्युत सबस्टेशन में तैनात एसडीओ आरके वर्मा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल मूलरूप से वह कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का निवासी है। पुलिस का कहना है कि एसडीओ आरके वर्मा ने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम को 5 लाख रुपए दिए। हमीरपुर में तैनात, ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र बाइक से अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 11वीं के छात्र थे मृतक शिवम जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडी गांव के कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे शिवम बाइक से मंदिर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि शिवम ओरन स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे। ये भी पढ़ें: बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने.. आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। बताया जाता है कि ओरन पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त अभय के साथ मध्य प्रदेश के मड़फा स्थित शि...
सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को परखने के लिए बांदा डीआईजी और एसपी पलाश बंसल, सहायक एसपी मेविस टाक बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के खास निर्देश साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। ये भी पढ़ें: बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार ये भी पढ़ें: बां...