Thursday, October 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'सवर्ण स्वाभिमान मंच' के बैनर तले सवर्ण समाज के हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग भी की। जिलाधिकारी को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन सवर्ण समाज के लोग नारेबाजी करते हुए बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित 3 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस दौरान पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी बिल की वापसी, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा तथा सवर्ण आयोग गठित करना शामिल रहीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि सरकार हमारा भाईचारा खत्म करना चाहती है। कहा कि यूजीसी बिल वापसी की मांग क...
बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में महिला लेखपाल को ग्रामीणों से रूपए लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला लेखपाल का ग्रामीणों से रुपए लेते कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। SDM ने 7 दिन में मांगी मामले की जांच रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने महिला लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट भी मांगी है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’ बताया जाता है कि अतर्रा तहसील क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश डंगरा पुरवा में शनिवार को बारिश से नुकसान का सर्वे करने लेखपाल संध्या सिंह राजस्व टीम के साथ वहां गई थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल...
बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान

बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर काॅलेज स्कूल में सुखद और भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी देवराज सिंह ने 40 साल बाद जीआईसी पहुंचकर पुराने शिक्षकों को नमन किया। साथ ही नए शिक्षकों को सम्मानित भी किया। दरअसल, देवराज सिंह ने 1980 से 1987 तक बांदा के जीआईसी में शिक्षा ग्रहण की थी। वर्तमान में वे एक न्यूज चैनल के वरिष्ठ संपादक एवं यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान से समर्पित रहें। शिक्षक ही रखते हैं विद्यार्थियों के भविष्य की नींव शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही आशिर्वाद भी देते हैं जो बहुत कीमती होता है। यही आशीर्वाद आगे चलकर हमारे लिए जीवन में पग-पग पर प्रगति के दीप जलाता है। कहा कि विद्यार्थियों को याद रखना च...
बांदा: ई-रिक्शा पलटने से बुझा घर का चिराग, मां की हालत नाजुक

बांदा: ई-रिक्शा पलटने से बुझा घर का चिराग, मां की हालत नाजुक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में मासूम की जान चली गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों मां-बेटे ई-रिक्शा से जा रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत हो गई। वहीं उसकी मां घायल हो गई। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा संपर्क मार्ग पर हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिंदवारी-परसौड़ा मार्ग पर हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव परसौड़ा के शशिकांत मिश्रा का कहना है कि उनकी पत्नी जय देवी शनिवार दोपहर इलाज के लिए तिंदवारी गई थीं। दवाई लेकर बेटे शिवा (7) के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम रास्ते में हादसा हो गया। राहगीर घायल मां-बेटे को लेकर तिंदवारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घ...
बांदा: तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

बांदा: तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ सैमरी व वाशिलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। वहां पीड़ित ग्रामीणों से हाल-चाल जाना। साथ ही हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। लगातार बरसात से बाढ़ जैसे हैं हालात दरअसल, ग्राम सैमरी एवं वाशिलपुर में लगातार बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में आम लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ये भी पढ़ें: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां ऐसे में पूर्व विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याएं बताईं। ये भी पढ़ें: बांदा पुल...
बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास का अनोखा रूप देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बांदा वासियों और पुलिस परिवार के लिए मंगल कामनाएं कीं। बच्चों और बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभागी बालिकाओं को पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीआईजी राजेश एस, जिला जज श्रीमती अल्पना, डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस पावन पर्व पर पुलिस लाइन को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य...
बांदा में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या, पति और बेटे पर हमला-पुलिस जांच में जुटी

बांदा में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या, पति और बेटे पर हमला-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दिनदहाड़े एक महिला की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं महिला के पति और बेटे को भी हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से हमला कर घायल कर दिया। बताते हैं कि गोबर डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा का मामला एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा फकीरा डेरा मेंशुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। बरेहटा के राजबहादुर निषाद (50) का बेटा दिव्यांश (11) गोबर डालने गया था। ये भी पढ़ें: बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार  वहां उनके छोटे भाई रामबहादुर ने बच्चे को गोबर डालने से रोकते हुए भगा दिया। इसी बात को...
बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। कमासिन थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय युवक मोबाइल चार्ज कर रहा था। आज सुबह मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कमासिन के राजघाट गांव में घटना जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजघाट गांव के राम लखन के रूप में हुई है। मृतक के पिता चंद्रशेखर का कहना है कि उनका बेटा घर में मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार   htt...
बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (केनपथ) में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान कृष्णा की लीलाओं को सुनकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम प्रताप मिश्र उप प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता (वरिष्ठ आचार्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा शिशु व प्रथम के छात्रों ने श्री कृष्ण-राधा रानी का रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। अनेक छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई गईं। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आचार्यों ने भी कृष्ण भगवान से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं। उप प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fai...
बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ ने बांदा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ प्रतिबंधित और बहुचर्चित कोडीन सिरप की 60 लाख की खेप पकड़ी है। एक डीसीएम गाड़ी से 60 लाख 45 हजार कीमत की कोडीन सिरप पकड़ी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन बांदा के रहने वाले और एक हापुड़ का चार में से तीन बांदा के रहने वाले हैं। वहीं एक हापुड़ जिले का है। पुलिस ने एक कार भी पकड़ी है। सीओ बबेरू कृष्ण कांत त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि यूपी एसटीएफ को बांदा क्षेत्र में कोडीन सीरप ले जाए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध डीसीएम को ट्रेस कर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो डीसीएम में 250 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें मिलीं। इनमें लगभग 3 हजार लीटर कोडीन सीरप भरा था। खास बात यह है कि डीसीएम के आगे एक कार चल रही...