Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: यमुना में डूबा घर का इकलौता बेटा ज्ञानू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना की जानकारी पर यमुना किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। पैलानी में घर का इकलौता बेटा नहाते समय यमुना में डूब गया। परिजनों में कोहराम मच गया। कई घंटे बाद युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ है। यह दुखद घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की है। सीओ सदर सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवक की डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

गोताखोरों और SDRF टीम ने तलाशा

बांदा पैलानी में यमुना में डूबे युवक ज्ञानू श्रीवास्तव की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कला गांव के ज्ञानू श्रीवास्तव (20) बुधवार शाम मूर्ति विसर्जन देखने गए थे। इसी बीच वह नदी में नहाते समय डूब गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश में जुट गईं। कई घंटे बाद ज्ञानू का शव नदी किनारे मिला। बताते हैं कि वह बचपन से नाना कैलाश श्रीवास्तव के घर रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व

उनकी बहन की शादी हो चुकी है। वह घर के इकलौते चिराग थे। घटना की सूचना पर पैलानी थाना अध्यक्ष राममोहन राय, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

बांदा: हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा-धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व

बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत