बांदा: यमुना में डूबा घर का इकलौता बेटा ज्ञानू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। पैलानी में घर का इकलौता बेटा नहाते समय यमुना में डूब गया। परिजनों में कोहराम मच गया। कई घंटे बाद युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ है। यह दुखद घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की है। सीओ सदर सुश्री प्रतिज्ञा सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवक की डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गोताखोरों और SDRF टीम ने तलाशा
जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कला गांव के ज्ञानू श्रीवास्तव (20) बुधवार शाम मूर्ति विसर्जन देखने गए थे। इसी बीच वह नदी में नहाते समय डूब गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश में जुट गईं। कई घंटे ब...
