Thursday, October 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं, किसी का कोई हाथ नहीं है।' पर्ची में सुसाइड नोट लिखकर एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट के रूप में एक पर्ची और 50 रुपए का नोट दुपट्टे से बंधा रखा मिला। युवती की जूतियां भी पास में रखी थीं। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-फतेहपुर मार्ग में स्थित पुल पर दो घंटे जाम लगाए रखा। बाद में समझाकर उन्हें शांत किया गया। एएसपी शिवराज का कहना है कि एनडीआरएफ टीम को सूचना भेजी गई है। युवती की तलाश कराई जा रही है। कमासिन के दांदौ घाट पुल का मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव के शिवकुमार यादव की बेटी संगीता (19) शनिवार सुबह घर से निकली। इसके बाद दांदौ घाट पर बने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। ये भी पढ़ें: बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री स...
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक फिल्मी घटनाक्रम ने सभी को चौंकाकर रख दिया। एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में केन नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी न कराए जाने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचने पर युवक पुल से नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ कथित प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस युवक को गिरफ्तारी के लिए तलाश रही थी। यू-ट्यूबर था जेल गया युवक विकास शर्मा जानकारी के अनुसार, चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा सुबह लगभग 6 बजे शहर से सटे केन नदी पुल पर पहुंचा। वहां बने रेलवे ब्रिज की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर बैठ गया। लोगों का ध्यान उधर गया तो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल...
बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपनी ही सरकार में बांदा के एक नेता को कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ गई। बीजेपी पूर्व विधायक राजकरन कबीर और उनके परिवार की मौजूदगी में नशेबाज युवकों ने गनर से धक्कामुक्की व गालीगलौज की। भले ही पुलिस ने आज शाम आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया हो, फिर भी कार्रवाई में देरी से खाकी ने भद्द पिटवा ली। सोशल मीडिया पर दबंगई का वायरल वीडियो देख लोग हैरान पुलिस ने शाम को गनर से अभद्रता करने वाले अभिषेक त्रिपाठी पुत्र मायाराम त्रिपाठी निवासी खुरहंड (गिरवां) को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर करने में इतनी देरी हुई कि पूर्व नरैनी विधायक कबीर का सब्र टूट गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पोस्ट लिखी। बाद में बांदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसे दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद बता दिया। जबकि घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। सब देख रहे थे ...
बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं चौराहे पर पूर्व बीजेपी विधायक के सरकारी गनर से एक युवक ने जमकर दबंगई की। जमकर धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज की। गाड़ी हटाने को कहने पर युवक गनर से भिड़ गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गनर को धक्का देता और बदसलूकी करता साफ दिख रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। खुरहंड के अभिषेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में पुलिस उधर, पुलिस का कहना है कि इस युवक की पहचान गिरवां के खुरहंड निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ अभि तिवारी पुत्र मायाराम तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही युवक के साथ मौजूद दो और युवकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला 9 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल म...
बांदा के शंकरनगर में पुलिस छापा, घर में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बांदा के शंकरनगर में पुलिस छापा, घर में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लाखों के मिलावटी नकली सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। लगभग साढ़े 3 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, शंकर नगर मोहल्ले में अभियुक्त चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू घर में नकली गुटखा बनाने का काम कर रहा था। पुलिस छापे से इलाके में मचा हड़कंप सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ने मकान पर छापा मारा। छापे से इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। वहां अभियुक्त चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। ये भी पढ़ें: बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार  https://samarneetinews.com/...
बांदा पुलिस का सफल ऑपरेशन मुस्कान, 14 साल के मासूम को घर पहुंचाया

बांदा पुलिस का सफल ऑपरेशन मुस्कान, 14 साल के मासूम को घर पहुंचाया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने एक और सफल ऑपरेशन को पूरा किया। पुलिस ने एक राह भटके 14 साल के बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जाता है कि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक के नेतृत्व में यह कार्रवाई चल रही है। ट्रेन में अकेला जा रहा था बच्चा बताते हैं कि दो दिन पहले आरपीएफ को ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति ने काॅल अकेले बच्चे के यात्रा करने की सूचना दी थी। बच्चे की सुरक्षा को देख चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे को संरक्षण में लिया। ये भी पढ़ें: बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार काउंसलिंग में बच्चे ने बताया कि वह कानपुर में अपनी मौसी के पास रहकर पढ़ाई करता है। अपने घर गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन से निकला था। ये भी पढ़ें: बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे मे...
‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साहू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरे भौकाल से गाड़ियों का काफिले लेकर लखनऊ पहुंचे मोहन साहू का कांग्रेस ज्वाइन करते ही बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बांदा सदर विधायक 'प्रकाश द्विवेदी को हराना है', यही उनका मुख्य उद्देश्य है। बांदा की जनता उनके साथ है और उन्हें जनता के स्नेह और सहयोग पर पूरा भरोसा है। अखिलेश यादव की प्रशंसा भी सपा क्यों छोड़ी, इस सवाल पर कहा कि 'सपा या अखिलेश यादव जी से उनको कोई शिकायत नहीं है।' मोहन साहू ने कहा कि वह अखिलेश यादव जी का बहुत सम्मान करते हैं। वह बहुत अच्छे नेता हैं। कहा कि अब 2027 में पूरी दमदारी के साथ बांदा जिले में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे। क्यों कि उनका उद्देश्य प्रकाश...
बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध कोडीन सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने फरार मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रियांशु उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल अतर्रा कस्बे के कुशवाहा मैरिज हाॅल के पास रहता है। STF और बांदा पुलिस ने पकड़ी थी अवैध कोडीन सिरप प्रियांशु उर्फ किशन कोडीन सिरप तस्करी का मास्टर माइंड है। अभी तक फरार था। बताते चलें कि बीती 3 सितंबर को यूपी STF और बांदा पुलिस ने 60 लाख से ज्यादा का अवैध कोडीन सिरप बरामद किया था। एक कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से प्रियांशु फरार था। संबंधित खबर यहां पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू  https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/  ...
बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 55 साल की महिला गोल्ही पत्नी श्यामलाल वर्मा की मौत हो गई। बताते हैं कि वह बेटे सुरेश के साथ बेटी की ससुराल जा रही थीं। बेटी की ससुराल जाते समय हुई दुर्घटना इसी दौरान घटना हो गई। बताया जाता है कि बाइक से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू https://samarneetinews.com/banda-daily-trains-demand/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/  ...
बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सद्भावना सेवा मंच ने कई ट्रेनों के बांदा से दैनिक संचालन तथा यात्री सुविधाओं को लेकर मांग उठाई है। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है। मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे। तुलसी एक्सप्रेस रोजाना करने की भी मांग वहां रेलवे अधिकारियों से मांगों को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही यात्रियों के लिए एक बड़ा प्रतीक्षालय बनाने की मांग भी की। मंच के पदाधिकारियों ने तुलसी एक्सप्रेस को रोजाना करने की भी मांग की। रामेश्वरम, हैदराबाद, चेन्नई, और मंगलुरु जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों की मांग की। https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/cm-yogi-chitrakoot-flood-visit/  ...