Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा SP अचानक पहुंचे तिंदवारी थाने, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश..

बांदा SP अचानक पहुंचे तिंदवारी थाने, पुलिस कर्मियों को दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों को चेक किया। मातहतों को निर्देश दिए कि विवेचनाएं लंबिन न रहें और हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग और टापटेन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री मीणा तिंदवारी थाने पहुंचे। वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही अभिलेखों को भी जांचा। एसपी को अचानक सामने देखकर थाने के स्टाफ में खलबली सी मची रही। हेल्प डेस्क पर तत्काल समस्या निपटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि हेल्प डेस्क पर शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही थाना प्रभारी को भी अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इनकी गिर...
बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब पी रहे कुछ युवकों को टोकना किसान और उनके परिवार के लोगों को भारी पड़ गया। युवकों ने घर पहुंचकर वहां हो रहे छठी कार्यक्रम के बीच किसान और उनके परिवार के लोगों से साथ मारपीट की। बताते हैं कि आरोपी जिन गाड़ियों से वहां पहुंचे थे उनमें से एक गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का है, जो मेडिकल कालेज के पास है। मारपीट करने वाले छात्र बताए जा रहे हैं।  वहीं पीड़ितों ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस को 11 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में नरैनी रोड, ढाबे के पास तिंद...
बांदा में मुरली पढ़कर मनाया गया ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस

बांदा में मुरली पढ़कर मनाया गया ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के खुटला में मसुरहा मार्ग पर तपस्या भवन में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया गया। स्मृति दिवस विश्व में शांति की स्थापना के लिए कटिबद्ध इस संस्था के नियमित विद्यार्थियों ने मुरली पढ़ी। साथ ही शांति योग में बैठकर बाबा को याद किया। ब्रह्माकुमारी रमा कांती बहन ने पढ़ी मुरली आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी रमा कांती बहन ने मुरली पढ़ी। राजयोगी ब्रह्माकुमार ओम प्रकाश भाई ने ब्रह्मा बाबा के लौकिक-अलौकिक जीवन पर प्रकाश डाला। ब्रह्मकुमारी मंजू बहन ने आध्यात्मिक गीत सुनाया। छेदी लाल पटेल भाई ने सभी को योग कराया। आखिर में आश्रम संचालिका राजयोगिनी बहन रमा कांती ने सुमधुर गीत के मध्य बाप-दादा अर्थात् शिव बाबा व ब्रह्मा बाबा को भोग स्वीकार कराया। बाद म...
लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ में टला बड़ा ट्रेन हादसा, शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के आउटर पर सुबह करीब पौने 8 बजे के आसपास अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इन दोनों डिब्बों में डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। अच्छी बात यह है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित, पटरियां क्षतिग्रस्त हालांकि, इससे ट्रेन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी का मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि किस कारण यह घटना हुी। वहीं कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में बैठाने की व्यस्था के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यह ट्रेन पंजाब से बिहार जा रही थी। डीआरएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार 8 से 10 कि...
बांदा : भाजपा नेता दलपत सिंह ने राम मंदिर को दिए 11 लाख 11 हजार

बांदा : भाजपा नेता दलपत सिंह ने राम मंदिर को दिए 11 लाख 11 हजार

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का भंडार भरने का क्रम जारी है। इस दौरान तिंदवारी के भाजपा नेता दलपत सिंह ने सबसे ज्यादा 11 लाख रुपए का दान दिया है। श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के जिला संयोजक को उन्होंने 11 लाख 11 हजार रुपए का चेक सौंपा है।  इसके साथ ही कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक दिनेश दीक्षित ने 5 लाख रुपए का दान दिया है। खुशी की बात है कि 3 दिन में 50 लाख रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा चुका है। 3 दिन में जुटाए 50 लाख रुपए इसी क्रम में राम मंदिर के लिए जयराम सिंह बछेउरा ने 1 लाख रुपए का दान दिया है। इस मौके पर विभाग संयोजक के साथ ही रामकिशोर शिवहरे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि यह बड़ा ही नेक और धर्म का काम है। राम मंदिर निर्माण में सभी को अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। सामर्थ्य के अनुसार लोगों को दान...
बांदा में बुंदेली यंग वारियर्स ने गरीबों को किया कंबल वितरण

बांदा में बुंदेली यंग वारियर्स ने गरीबों को किया कंबल वितरण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेली यंग वारियर्स ने शीतलहर के बीच गरीब निराश्रितों को कंबल वितरित किए। रेलवे स्टेशन, बस स्टाप और संकट मोचन समेत सार्वजनिक स्थानों पर यह कार्य किया गया। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को कंबल मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कराहट नजर आई। बुंदेली यंग वारियर्स संरक्षक जयराम सिंह ने कहा कि युवाओं की पहल सराहनीय है। अध्यक्ष ब्रम्हदत्त सिंह ने भी प्रशंसा की। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामनाथ अवस्थी, सचिव अनुराग शुक्ल, जय सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, ब्रम्हदत्त सिंह, रमानाथ अवस्थी, अनुराग शुक्ल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे...
बांदा में शिक्षकों ने दी माध्यमिक शिक्षक संघ के दिवंगत नेता ओपी शर्मा को श्रद्धांजलि

बांदा में शिक्षकों ने दी माध्यमिक शिक्षक संघ के दिवंगत नेता ओपी शर्मा को श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा डीएम कालोनी रोड स्थित शिक्षक रैनबसेरा में हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने अपने दिवंगत नेता के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। मंडलीय मंत्री ने डाला व्यक्तित्व पर प्रकाश सभा को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मसीहा स्व. शर्मा जी का जीवन सदैव शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षालयों के हितों के प्रति समर्पित रहा। कहा कि उनकी संगठन के प्रति निष्ठा का ही प्रमाण है कि अंतिम समय में वे मेरठ जिले के धरने पर बैठकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। शोकसभा में राजकिशोर चौबे, रामप्रताप सिंह, राजकिशोर, देशराज सिंह, रण...
बांदा के तिंदवारी में ससुराल में लटकता मिला दामाद का शव, हत्या का आरोप

बांदा के तिंदवारी में ससुराल में लटकता मिला दामाद का शव, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी क्षेत्र में एक युवक का शव ससुराल में फांसी पर लटकता मिले से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में नया मोड़ आ गया है। पूरी की पूरी घटना हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाई ने कहा, ससुरालियों ने हत्या की बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में देवकरन उर्फ कल्लू (35) पुत्र कृष्णपाल का शव उनकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। कमरे में पहुंची पत्नी ने सबसे पहले शव को देखा। पत्नी के रोने की आवाज सुनकर परिवार के दूसरे लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना प...
खतरनाक : बांदा में संकट मोचन मंदिर के पास हादसे की वजह बन सकता है यह टूटा एंगल

खतरनाक : बांदा में संकट मोचन मंदिर के पास हादसे की वजह बन सकता है यह टूटा एंगल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के संकट मोचन मंदिर के आगे तिराहे पर लगा लोहे का एंगल टूटकर लटक गया है। यह एंगल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह बेहद खतरनाक ढंग से सड़क पर लटका हुआ है। रात में तोड़ देते हैं वाहन चालक शहर के रहने वाले सम्मानित नागरिक जेपी गुप्ता ने इसकी फोटो 'समरनीति न्यूज' को भेजी है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जा सके। समस्या से निजात मिल जाए। ये भी पढ़ें : बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले दरअसल, इस एंगल को शहर में बड़े वाहनों खासकर बालू लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टरों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया जाता है, लेकिन चंद ही घंटों बाद अवैध वाहनों की आवाजाही करने वाले बालू लदे ट्रैक्टर इसे तोड़कर गिरा देते हैं। इसके बाद कई-कई दिन तक इसी तरह एंगल लटके रहते हैं। यह शहर का मुख्य और व्यस्तम इलाका है। हजारों लोग दो पहिया और चार पहिया वा...
बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले

बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले आज शनिवार रात चित्रकूटधाम मंडल यानी बांदा के कमिश्नर और जौनपुर व बागपत के जिलाधिकारियों समेत कुल 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में बांदा के कमिश्नर गौरव दयाल को अलीगढ़ का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं जौनपुर के जिलाधिकारी रहे दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह पदोन्नति के बाद से प्रतीक्षा सूची में शामिल योगेश्वर राम को विंध्याचलधाम मंडल का आयुक्त किया गया है। इस दौरान प्रतीक्षा सूची में शामिल कई आईएएस अधिकारियों को जिलों और मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। राजकमल यादव बागपत डीएम बने वहीं मनीष वर्मा को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजकमल यादव को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया ...