Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा शहर के खुटला में दो पक्ष भिड़े, किसी का पैर टूटा तो किसी का सिर फूटा..

बांदा शहर के खुटला में दो पक्ष भिड़े, किसी का पैर टूटा तो किसी का सिर फूटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कूड़ा डालने को लेकर बांदा में दो पक्षों में विवाद हो गया। बाप-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शहर के खुटला मोहल्ले की है। बताते हैं कि वहां रहने वाले जुम्मन मियां की बेटी 26 वर्षीय सबीना घर से कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद सब्जी लेने निकली थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उससे विवाद किया। फिर मारपीट करने लगे। बेटी को पिटता देख 65 वर्षीय पिता जुम्मन बचाने आए तो उन्हें भी मारापीटा। उनका पैर https://samarneetinews.com/in-banda-11th-class-girlstudent-committed-suicide-family-shocked/ टूट गया। बताते हैं कि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। बताते हैं कि कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा...
UP: बीमार बच्ची की मौत, डाॅक्टर पर गलत इलाज का आरोप

UP: बीमार बच्ची की मौत, डाॅक्टर पर गलत इलाज का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुखार से पीड़ित बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने डाॅक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के सबाहदा गांव के मजरा क्योटरा डेरा के रामदीन की बेटी 3 वर्षीय तनू की बीती रात तबियत खराब हो गई। बच्ची के पिता का यह आरोप परिवार के लोग उन्हें लेकर धरीखेडा गांव स्थित डॉक्टर के पास गए। वहां इलाज करते हुए डाॅक्टर ने दवाई दी। पिता का कहना है कि घर लाकर दवाई देने के बाद बेटी की हालत और बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। बालिका के पिता का आरोप है कि डॉक्टर https://samarneetinews.com/in-banda-11th-class-girlstudent-committed-suicide-family-shocked/ के गलत इलाज से उनकी बेटी की मौत हुई है। मृतका 3 बहनों में दूसरे नब...
बांदा के विष्णुकांत ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

बांदा के विष्णुकांत ने बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मूल निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत ने पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलते हुए आल इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से बांदा में उनके करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बांदा के पूर्व बार अध्यक्ष राजेश दुबे, डा. इन्द्रवीर सिंह आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ये भी पढ़ें: बांदा: स्टेडियम ट्रेनिज ने हीरा माॅडल को 203 रनों से हराया, फाइनल में एंट्री https://samarneetinews.com/banda-stadium-trainees-cricketteam-defeated-heeramodel-by-203-runs/    ...
यूपी: बांदा में 11वीं की छात्रा ने लगाया मौत को गले, परिवार भी हैरान..

यूपी: बांदा में 11वीं की छात्रा ने लगाया मौत को गले, परिवार भी हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बहन के घर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार के लोग दुखी हैं और हैरान भी। परिजनों का कहना है कि घटना का कारण उन्हें भी नहीं पता है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण भी सामने आ जाएगा। घटना बांदा के नरैनी कस्बे के देवीनगर की है। बहन के घर रह पढ़ाई कर रही थी छात्रा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सतना जिले के गोरेमऊ गांव के रामहित की बेटी रिंका (18) नरैनी के देवीनगर में बड़ी बहन प्रियंका पत्नी कौशल के घर रहती थीं। वह नजदीक में स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा थीं। गुरुवार रात उन्होंने घटना का कारण नहीं बता सके परिजन जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बड़ी बहन को जानकारी हुई परिवार के लोग नरैनी स्व...
UP: बेटियों की शादी से कर्ज में दबे पिता ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम  

UP: बेटियों की शादी से कर्ज में दबे पिता ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक ने बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था। उसे लेकर काफी परेशान थे। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के छोटेलाल (45) उर्फ छुटटन पुत्र रामसनेही ने गुरूवार रात घर में फांसी लगा ली। साहूकारों से लिए कर्ज को लेकर थे परेशान देर बाद बड़े भाई नत्थू ने देखा तो शोर मचाया। आनन-फानन फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे बृजेश का https://samarneetinews.com/girlstudent-kidnapped-and-raped-in-banda-police-searching-accused/ कहना है कि छोटेलाल किसानी करते थे। उनके पास दो बीघा जमीन है। उनके 8 बेटियां हैं। 4 बेटि...
बांदा: स्टेडियम ट्रेनिज ने हीरा माॅडल को 203 रनों से हराया, फाइनल में एंट्री

बांदा: स्टेडियम ट्रेनिज ने हीरा माॅडल को 203 रनों से हराया, फाइनल में एंट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलास्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्टेडियम ट्रेनिज व हीरा माॅडल के बीच मैच खेला गया। इसका उद्घाटन चंद्रमौली भारद्वार ने किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षिका श्री मति मधु और क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह मौजूद रहे। मैच में स्टेडियम ट्रेनिज टीम ने ट्रास जीतकर 227 रनों के बदले 23 रनों पर आलआउट पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसके बाद 20 ओवर खेलते हुए 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज गौरव ने शतकीय पारी में 130 रन और ओम ने 59 रन बनाए। बदले में हीरा माॅडल स्कूल की टीम 23 रनों पर आल आउट https://samarneetinews.com/banda-stadium-swaraj-defeated-dabcollege-team-by-7wickets/ हो गई। अंपायर शिवांक खरे, अनुभव नामदेव रहे। प्रतियोगिता के चौथे दिन आज शुक्रवार को स्टेडियम स्वराज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बीच मैच खेला जाएगा। ...
बांदा में मंत्री नंद गोपाल ने घायल जवान का हाल जाना

बांदा में मंत्री नंद गोपाल ने घायल जवान का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता अतर्रा पहुंचे। वहां अपनी सुरक्षा में तैनात रहे घायल सीआरपीएफ जवान के घर जाकर हालचाल जाना। दरअसल, घायल जवान बीते दिनों उस वक्त घायल हो गए थे जब संतकबीर नगर में मंत्री की फ्लीट में ड्यूटी कर रहे थे। संतकबीर नगर में हुआ था हादसा आज मंत्री गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर बांदा पहुंचे। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हुए थे। इनमें एक बांदा के अतर्रा के रहने वाले जवान फूल सिंह कुशवाहा भी थे। मंत्री ने जवान के परिजनों से भी हालचाल जाना। इस मौके पर जिले के भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी इनको..  ...
बांदा में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

बांदा में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकअप कराया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि डाक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ जिला अस्पताल कैंपस में रहती है। 10वीं की छात्रा है पीड़िता वह पुलिस लाइन के पास स्थित एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। छात्रा कहना है कि वह 27 नवबंर की सुबह स्कूल जा रही है। तभी आटो से एक युवक वहां पहुंचा और कोई नशीली चीज सूंघाकर उसे रिक्शे से जबरन ले गया। वहां से आरोपी उसे अपने साथ गिरवां ले गया। गिरवां में उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरवां का निवास...
बांदा: स्टेडियम स्वराज ने डीएबी कालेज टीम को 7 विकेट से हराया

बांदा: स्टेडियम स्वराज ने डीएबी कालेज टीम को 7 विकेट से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक प्रतियोगिता का मैच हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा ने किया। इससे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मिलते हुए उनका परिचय भी प्राप्त किया। 10 ओवर में पूरी टीम को समेटा इस अवसर पर स्टेडियम के मनोज मिश्रा, क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह, धनंज्य करवरिया, रामदेव, भवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। मैच के दौरान डीएबी कालेज टीम ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में 98 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाव में स्टेडियम स्वराज ने 10 ओवर में 99 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज कराई। स्वराज के बल्लेबाज अनुराज सोनकर ने 43 रन, केशव और रौनक ने 13-13 रन बनाए। अब तीसरे दिन का मैच स्टेडियम ट्रेनिज और हीरा माडल स्कूल के बीच होगा। ये भी पढ़ें: बांदा में स...
बांदा में बड़ा हादसा, ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, एक कानपुर रेफर

बांदा में बड़ा हादसा, ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा जिले में अज्ञात वाहन और सीएनजी ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। सभी मृतक पेस्टा बिलगांव के रहने वाले थे। एएसपी शिवराज ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों में ऑटो चालक भी शामिल जानकारी के अनुसार मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा खुरहंड-बिलगांव लिंक रोड पर हुआ है। बांदा के एएसपी का कहना है कि खुरहंड-विलगांव लिंक रोड पर बीती देर शाम एक सीएनजी ऑटो को किसी https://samarneetinews.com/up-female-singer-sexually-exploited-physical-relations-on-pretext-of-marriage/ अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक प्रदीप कुमार, अमित कुमार (12), सिद्धू और राम सनेही को मेडिकल कालेज पहु...